-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Vaibhav Suryavanshi Scored Century In 56 Balls In U19 Asia Cup
U19 Asia Cup में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Vaibhav Suryavanshi Create History: वैभव सूर्यवंंशी ने अंडर-19 एशिया कप में शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

वैभव सूर्यवंशी (फोटो-सोशल मीडिया)
Vaibhav Suryavanshi: अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत हो चुकी है। एशिया कप के पहले ही मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया। वो अंडर-19 एशिया कप के इतिहास में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव सूर्यवंशी ने यह कारनामा महज 56 गेंदों में किया। वैभव सूर्यवंशी ने महज 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 9 छक्के और 5 चौके लगाए।
भारतीय टीम के उभरते बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। वैभव सूर्यवंशी इस समय दुबई में जारी अंडर-19 एशिया कप में अपना जौहर दिखा रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी ने शतक बनाकर इतिहास रच दिया। वैभव इससे पहले राइजिंग एशिया कप में भी धमाल मचा चुके हैं। सीनियर खिलाड़ियों के उस टूर्नामेंट में भी वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे, हालांकि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचने से चूक गई थी।
साल 2025 में लगाया 6ठा शतक
साल 2025 पूरी तरह से वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा। वैभव सूर्यवंशी ने इस साल सबसे पहले आईपीएल में शतक बनाकर सुर्खियां बटोरी। वो आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। वहीं उसके बाद वैभव ने इंग्लैंड में यूथ वनडे के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने करोड़ों फैंस की उम्मीदों पर फिर फेरा पानी, अफगान गेंदबाज के आगे बेबस नजर आया IPL का स्टार
वैभव सूर्यवंशी से पंगा पड़ा महंगा! श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर एक्शन, बीच-बचाव करने वाले डिकवेला पर भी गिरी गाज
टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है India A, सेमीफाइनल और फाइनल की रेस में बने रहने का ये है एकमात्र रास्ता
‘खत्म हो गया अब घर जाओ…,’ तो इसलिए श्रीलंकाई टीम के अकेले भिड़ गए वैभव सूर्यवंशी? जानिए विवाद की असली जड़
इंग्लैंड के बाद वैभव ने ऑस्ट्रेलिया में भी यही कारनामा किया। ऑस्ट्रेलिया में यूथ टेस्ट के दौरान वैभव ने शतकीय पारी खेली। उसके बाद हाल में इंडिया ए के लिए खेलते हुए 32 गेंदों में शतक जड़ दिया। इसके बाद उन्होंने टी20 घरेलू क्रिकेट में शतक जड़ा। अब उन्होंने अंडर-19 एशिया कप में भारत के लिए खेलते हुए शतक जड़ा। 14 साल के वैभव ने टेस्ट, वनडे और टी20 फॉर्मेट में शतक जड़कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो इस साल अब तक 6 शतक लगा चुके हैं।
ऐसा रहा भारतीय पारी का हाल
भारत और यूएई के बीच U19 एशिया कप 2025 का पहला मैच दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले ही मैच में यूएई ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। आयुष म्हात्रे 4 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन उसके बाद वैभव सूर्यवंशी का शो शुरू हुआ। हालांकि इस दौरान वैभव को दो जीवनदान भी मिला। वैभव सूर्यवंशी ने 56 गेंदों पर शतक पूरा किया।
यह भी पढ़ें: मैच खत्म होते ही भड़के गौतम गंभीर! अर्शदीप को देखते ही बदली बॉडी लैंग्वेज, VIDEO वायरल
खबर लिखें जाने तक वैभव ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। वैभव महज 79 गेंदों में 12 छक्के और 6 चौके की मदद से 140 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 27 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 220 रन था। वैभव के साथ आरोन जॉर्ज 79 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Vaibhav suryavanshi scored century in 56 balls in u19 asia cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Prime Day 2026 की तारीखें घोषित, 3 दिन तक मिलेगी भारी छूट, स्मार्टफोन-लैपटॉप खरीदने वालों का फायदा
Jun 21, 2026 | 04:10 AMसिर्फ 15,000 में पेट्रोल कार बनेगी Flex Fuel Vehicle, अब E85 और E100 पर दौड़ेगी आपकी पुरानी कार
Jun 21, 2026 | 02:54 AMAaj Ka Rashifal 21 June 2026: कर्क राशि वालों को मिलेगा पुरस्कार लाभ,जानें रविवार का भाग्यफल
Jun 21, 2026 | 12:15 AMIndia UK FTA: 15 जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता, पीयूष गोयल ने किया बड़ा ऐलान
Jun 20, 2026 | 11:17 PMमोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Jun 20, 2026 | 11:08 PMYoga Day: आखिर 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस? इसके पीछे का यह सच बहुत कम लोग जानते हैं!
Jun 20, 2026 | 11:04 PMकौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














