इंडिगो फ्लाइट लेट हुई तो पैसेंजर्स ने एयरपोर्ट पर कर दिया गरबा, स्टाफ भी हुआ शामिल; वीडियो वायरल

Goa Airport Garba Dance इंडिगो फ्लाइट के लेट होने पर पैसेंजर्स ने गुस्सा न दिखाकर गोवा एयरपोर्ट पर गरबा करना शुरू कर दिया। इंडिगो स्टाफ भी इसमें शामिल हो गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Passengers and IndiGo staff danced Garba at Goa Airport after a flight delay, and the video went viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Garba Dance Viral Video : इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल और लेट होने की खबरें पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कई एयरपोर्ट्स से यात्रियों और स्टाफ के बीच हुई बहस और नाराजगी के वीडियो सामने आए। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी को चौंका दिया।

गोवा एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट लेट होते ही पैसेंजर्स ने नाराज होने की बजाय बीचों-बीच गरबा करना शुरू कर दिया। किसी ने अपने मोबाइल से म्यूजिक प्ले किया और देखते ही देखते पूरा माहौल गरबा ग्राउंड में बदल गया। इस मजेदार माहौल ने हर किसी का ध्यान खींच लिया और वीडियो तुरंत वायरल हो गया।

फ्लाइट डिले हुई, तो एयरपोर्ट पर किया गरबा

इंस्टाग्राम पर @aviationnews नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो में साफ दिखाई देता है कि यात्री एयरपोर्ट लाउंज में गोल घेरा बनाकर गरबा कर रहे हैं। इसमें खास बात यह रही कि पैसेंजर्स को मस्ती में नाचते देख इंडिगो का स्टाफ भी खुद को रोक नहीं पाया और मुस्कुराते हुए उनके साथ गरबा करने लगा।

फ्लाइट डिले की वजह से आमतौर पर जहां यात्रियों में नाराजगी दिखती है, वहीं इस बार मज़ेदार माहौल बन गया। वीडियो को अब तक 600K से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और हजारों लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो ने लोगों को एक नया मैसेज दिया—कभी-कभी इंतजार को खुशी में बदल देना भी एक कला है।

वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। किसी ने इस मजेदार हरकत को “गोवा इफेक्ट” कहा, तो किसी ने इसे “गोकुलधाम सोसाइटी” जैसा सीन बताया। एक यूजर ने मजाक में लिखा- “अगर गुजराती टाइटैनिक पर होते और जहाज डूब रहा होता, तो भी पहले गरबा करते।”

वहीं एक अन्य ने लिखा- “हर जगह गरबा जरूरी नहीं, लेकिन टाइम पास का अच्छा तरीका है।” कुछ लोगों ने स्टाफ की खेलभावना की भी तारीफ की और कहा कि ऐसा माहौल तनाव कम करता है। कुल मिलाकर, फ्लाइट डिले की टेंशन को यात्रियों ने अपने अंदाज में एक खुशी के पल में बदल दिया, जो अब पूरे इंटरनेट पर छा गया है।