- Hindi News »
- Viral »
- Bihar Election Congress Alleges Ljp Mp Shambhavi Chaudhary Voted Twice Inked Fingers Viral Video
दोनों हाथ से वोट चोरी! चिराग की सांसद का VIDEO देख चौंक जाएंगे, कांग्रेस बोली- RSS कोटा वालों को…
- Written By: सौरभ शर्मा
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद एक बड़ा सियासी बवंडर खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी LJP-R की समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी पर वोट-चोरी का सनसनीखेज आरोप लगा है।

कांग्रेस बोली चुनाव आयोग दोनों हाथों में स्याही लगाता है क्या ? (फोटो- सोशल मीडिया)
Congress Remark on Shambhavi Choudhary Double Vote: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद एक बड़ा सियासी बवंडर खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर की समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी पर ‘वोट चोरी’ का सनसनीखेज आरोप लगा है। राहुल गांधी की पार्टी कांग्रेस ने दावा किया है कि शांभवी ने एक नहीं, बल्कि दो बार वोट डाला है। इस दावे के सबूत के तौर पर एक वीडियो और तस्वीरें जारी की गई हैं, जिसने राजनीतिक गलियारों में तूफान ला दिया है।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक फेसबुक हैंडल से शुक्रवार को एनडीए सांसद शांभवी चौधरी की दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- “दोनों हाथ से वोट चोरी, गजब खेला है।” इसके बाद बिहार कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से इसका एक वीडियो भी शेयर किया गया। इस वीडियो में शांभवी अपने पिता और नीतीश सरकार में जेडीयू के वरीय मंत्री अशोक चौधरी के साथ दिख रही हैं। वीडियो में जो दिखा, वही अब इन गंभीर आरोपों का आधार बन गया है।
RSS कोटा वालों को
चुनाव आयोग दोनों हाथों में स्याही लगाता है क्या ? 🤔 pic.twitter.com/kVwEIZzTYV — Bihar Congress (@INCBihar) November 7, 2025
वीडियो में दिखा ‘बाएं-दाएं’ का खेल?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शांभवी चौधरी पहले अपने बायें हाथ की उंगली कैमरे के सामने दिखाती हैं, जिस पर मतदान की स्याही लगी है। लेकिन कुछ ही पल बाद, वह बायां हाथ नीचे रखकर अचानक दाएं हाथ की उंगली उठाकर दिखाने लगती हैं, जिस पर कथित तौर पर स्याही लगी हुई है। कांग्रेस का आरोप है कि उनकी दोनों उंगलियों पर स्याही लगी थी। यह वीडियो अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है, हालांकि नवभारत इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। यह घटना 6 नवंबर को पटना में पहले चरण के मतदान के दौरान की बताई जा रही है, जब शांभवी अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंची थीं।
सम्बंधित ख़बरें
IITian की एक सलाह ने छेड़ दी बहस, बोला- जहां कंपनी खुद को परिवार कहे, वहां नौकरी मत करो
बस रोकने के लिए चलती बस के सामने जा खड़ा हुआ युवक, अगले ही पल लगी जोरदार टक्कर; वीडियो देख सहमे लोग
पड़ोसी की बालकनी में झांकने के लिए जान जोखिम में डाल बैठा शख्स! वीडियो देख भड़के लोग
कार्डबोर्ड से बना डाली वॉशिंग मशीन! नाइजीरियाई युवक का कमाल देख दंग रह गए लोग
यह भी पढ़ें: NDA की जीत पक्की! रिकॉर्ड मतदान मतलब रिकॉर्डतोड़ सीटें, JDU नेता ने समझाया आंकड़ों का अंकगणित
विपक्ष हमलावर, शांभवी की प्रतिक्रिया का इंतजार
विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों के बीच कांग्रेस ने शांभवी के इस मुद्दे को जोर-शोर से उठा दिया है। यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि शांभवी चौधरी खुद एक सांसद हैं और उनके पिता अशोक चौधरी बिहार सरकार में मंत्री हैं। इस पूरे विवाद पर सांसद शांभवी चौधरी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई। उनकी प्रतिक्रिया मिलने के बाद खबर में अपडेट कर दिया जाएगा। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। बता दें कि बिहार में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को और मतगणना 14 नवंबर को होनी है।
Bihar election congress alleges ljp mp shambhavi chaudhary voted twice inked fingers viral video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RCB ने IPL 2026 के फाइनल में रचा इतिहास, IPL सीजन में 35 पावरप्ले विकेट लेने वाली बनी पहली टीम बनी
May 31, 2026 | 08:21 PMSurya Murder Case Update: सूर्या हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पिता के भड़काने पर असद ने की हत्या
May 31, 2026 | 08:18 PMIPL 2026 Final: मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, वेस्टर्न रेलवे का क्रिकेट फैंस को बड़ा तोहफा
May 31, 2026 | 08:11 PMडिप्टी सीएम शिंदे की नई रणनीति: महायुति में बीजेपी के दबाव के बीच स्वतंत्र शिवसेना के विस्तार का मेगा प्लान
May 31, 2026 | 08:05 PMपानी को लेकर कांग्रेस में आपसी घमासान, शहर अध्यक्ष चौकसे पर लगे गंभीर आरोप, इस नेता ने इस्तीफे का किया ऐलान
May 31, 2026 | 08:04 PMMaharashtra में 50% आरक्षण सीमा के साथ शुरू हुई ग्राम पंचायत चुनावों की तैयारी
May 31, 2026 | 08:00 PMपरमाणु समझौते पर गालिबाफ की ट्रंप को दो टूक चेतावनी, बोले- ईरानी अधिकारों पर समझौता मंजूर नहीं
May 31, 2026 | 07:57 PMवीडियो गैलरी

Iran ने ठुकराईं Trump की शर्तें? परमाणु डील पर नया संकट! मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ेगा तनाव? Video
May 31, 2026 | 07:16 PM
Japan ने लौटाए भारतीय आम! एक कीड़े ने कैसे डुबो दिया करोड़ों का कारोबार? VIDEO
May 31, 2026 | 06:59 PM
अंडे फेंके, चश्मा तोड़ा, कपड़े फाड़ें, यहां देखें बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले का पूरा VIDEO
May 31, 2026 | 02:14 PM
BJP राज में महिला SI भी सुरक्षित नहीं, डिंपल यादव ने खोली UP की कानून व्यवस्था की पोल, देखें VIDEO
May 31, 2026 | 01:26 PM
3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PM
मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM














