-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Why Parliament Stalled Over Rule 267 Paper Leak Discussion Explained
Explainer: पक्ष-विपक्ष दोनों चर्चा को तैयार… फिर क्यों संसद ठप? जानें छात्रों के मुद्दे पर कहां फंस रहा पेंच
- Written By: अक्षय साहू
CJP Jantar Mantar Protest: पेपर लीक और छात्र आंदोलन पर चर्चा को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। जानिए नियम 267 क्या है, संसद क्यों ठप है और पूरा राजनीतिक विवाद आखिर कहां फंसा है।

छात्रों के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष में तकरार (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Protest: राजधानी दिल्ली में छात्र और विपक्ष दोनों ही सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष ने सरकार से संसद में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। सरकार भी इसके लिए तैयार हो गई है। लेकिन इसके बाद भी आज मानसून सत्र शुरू होने के तीसरे दिन भी संसद ठप पड़ी है।
तीन दिन में एक भी दिन ऐसा नहीं गया है कि सदन में पांच मिनट भी बिना शोर-शराबे के चर्चा हुई हो। आज लगातार तीसरे विपक्ष के हंगामे के बाद संसद को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। ऐसे में सवाल आता है कि जब सरकार और विपक्ष दोनों ही चाहते हैं कि सदन में छात्रों के मुद्दे पर चर्चा हो, तो फिर क्यों संसद ठप पड़ी है? सरकार और विपक्ष के बीच कौन सा खेल चल रहा है? इसका छात्रों के आंदोलन पर क्या असर पड़ेगा?
राजनीति का अखाड़ा बना छात्र प्रदर्शन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर इस समय हजारों छात्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। छात्रों के इस प्रदर्शन को सोशल मीडिया पर भी व्यापक समर्थन और सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। केवल छात्र ही नहीं, बल्कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) ने भी इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
हिम्मत है तो रांची आएं… BJP ने राहुल गांधी को दी सीएम आवास घेरने की चुनौती, JPSC-JSSC विवाद पर सियासत तेज
दतिया उपचुनाव में जीत के दो दिन बाद ही बैनर से गायब हुए जीतू पटवारी, कांग्रेस में नई सियासी चर्चा शुरू
बिहार से महाराष्ट्र तक पेपर लीक नेटवर्क! BARC टेक्नीशियन समेत 2 गिरफ्तार, फर्जी ID से सेटिंग
भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर भावुक हुए PM मोदी, राष्ट्रनायकों को किया याद, साहस को किया सलाम
पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन करते राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किए जाने के बाद केंद्र सरकार संसद में इस मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए सहमत हो गई है। हालांकि, सरकार की सहमति के बाद विपक्ष ने अपना रुख बदलते हुए अब नियम 267 के तहत चर्चा कराने की मांग रख दी है। इससे यह मामला एक बार फिर राजनीतिक खींचतान के चलते अधर में लटकता नजर आ रहा है।
विपक्ष को घेरने में जुटी सरकार
पेपर लीक के मामले पर विपक्ष के तीखे तेवर और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्र सरकार ने संसद में चर्चा कराने की सहमति जताई है। हालांकि, चर्चा किस नियम के तहत हो, इसे लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि मोदी सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह गंभीर है और पेपर लीक से जुड़े हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राहुल गांधी चर्चा से बच रहे हैं, क्योंकि सदन में बहस होने पर उनका दोहरा चरित्र सामने आ जाएगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन (सोर्स-सोशल मीडिया)
नितिन नबीन ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि छात्र, युवा और NEET सहित हर मुद्दे पर संसद में खुलकर चर्चा होनी चाहिए। उनके मुताबिक, एनडीए सरकार ने युवाओं के लिए स्टार्टअप, यूनिकॉर्न और आत्मनिर्भर भारत जैसे अवसर तैयार किए हैं, जबकि विपक्ष युवाओं को केवल आंदोलन और विरोध की राजनीति तक सीमित रखना चाहता है।
नियम 267 के तहत चर्चा चाहता है विपक्ष
दूसरी तरफ राहुल गांधी और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर पेपर लीक पर तत्काल चर्चा की मांग की। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने उनसे मुलाकात कर सरकार की ओर से चर्चा के लिए तैयार होने का संदेश दिया।
राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
हालांकि, सरकार की सहमति के बावजूद गतिरोध खत्म नहीं हुआ। राहुल गांधी ने मांग रखी कि पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और उसके बाद राज्यसभा में नियम 267 के तहत चर्चा कराई जाए। विपक्ष की मांग है कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर संसद का पूरा निर्धारित कामकाज स्थगित कर विशेष चर्चा कराई जाए। उनका तर्क है कि यह करोड़ों छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा आपातकालीन विषय है, इसलिए इसे सामान्य कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनाया जा सकता।
सरकार और विपक्ष के बीच कहां फंसा पेंच
सरकार इस मुद्दे पर चर्चा से पीछे नहीं हट रही, लेकिन उसका कहना है कि बहस सामान्य संसदीय नियमों के तहत होनी चाहिए। सरकार का तर्क है कि विपक्ष जितनी देर चाहे इस विषय पर चर्चा करे, सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। इसी प्रक्रिया को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन पा रही है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभ में उठाया था छात्रों का मुद्दा (सोर्स- सोशल मीडिया)
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और नियम 267 के तहत चर्चा की मांग से विपक्ष पीछे नहीं हटेगा। वहीं, राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने विपक्ष के रवैये को गैर-जिम्मेदाराना बताया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भी विपक्ष चर्चा से पहले शर्तें रखता है, तो इससे उसकी मंशा पर सवाल उठते हैं। उनका कहना है कि सरकार चर्चा से नहीं भाग रही, बल्कि विपक्ष ही बहस के बजाय राजनीतिक संदेश देने की कोशिश कर रहा है।
नियम 267 क्या है?
राज्यसभा का नियम 267 किसी अत्यंत महत्वपूर्ण और तत्काल जनहित के मुद्दे पर सदन की निर्धारित कार्यवाही स्थगित कर विशेष चर्चा कराने का प्रावधान है। इसकी अनुमति देना पूरी तरह सभापति के विवेक पर निर्भर करता है। इस नियम का उपयोग केवल असाधारण परिस्थितियों में किया जाता है।
क्रेडिट लेने और नैरेटिव सेट करने की कोशिश
सरकार और विपक्ष के बीच पूरा विवाद सिर्फ पेपर लीक पर चर्चा का नहीं, बल्कि चर्चा की प्रक्रिया का है। विपक्ष चाहता है कि राज्यसभा के नियम 267 के तहत सदन का निर्धारित कामकाज स्थगित कर केवल इसी मुद्दे पर बहस हो। यदि ऐसा होता है, तो इसे विपक्ष अपनी राजनीतिक और नैतिक जीत के रूप में पेश कर सकेगा और यह संदेश जाएगा कि उसने सरकार को युवाओं के मुद्दे पर विशेष चर्चा के लिए मजबूर कर दिया।
यह भी पढ़ें- 29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों?, VIDEO
वहीं, सरकार ऐसा संदेश नहीं देना चाहती कि वह विपक्ष के दबाव में आई है या संसद की निर्धारित कार्यसूची पर उसका नियंत्रण कमजोर पड़ा है। सरकार का मानना है कि सामान्य नियमों के तहत होने वाली चर्चा में वह न केवल पेपर लीक के सवालों का जवाब दे सकेगी, बल्कि अपनी उपलब्धियां भी रख पाएगी और पिछली सरकारों के कार्यकाल पर भी सवाल उठा सकेगी।
Why parliament stalled over rule 267 paper leak discussion explained
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर मनपा की ₹32 करोड़ की ई-लाइब्रेरी योजना सुस्त! 5 में से सिर्फ 1 का ही काम जारी; छात्रों का इंतजार लंबा
Aug 09, 2026 | 01:34 PMYRKKH Spoiler: गुंड़ों के बीच फंसेगा कबीर, मायरा बचाएगी जान, अरमान पर लगेगा गंभीर आरोप
Aug 09, 2026 | 01:28 PMकनाडा के टॉरंटो एयरपोर्ट से Himanshi Murder केस का आरोपी अब्दुल गिरफ्तार
Aug 09, 2026 | 01:27 PMसायन के लोकमान्य तिलक अस्पताल में अब डिजिटल पेमेंट, POS मशीन और अलग खिड़की की सुविधा
Aug 09, 2026 | 01:22 PMगोंदिया के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित, डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के 399 पद खाली
Aug 09, 2026 | 01:21 PMमटन के पार्सल में मिला मरा हुआ चूहा, नवभारत की खबर के बाद जागा खाद्य विभाग, होटल से लिए सैंपल
Aug 09, 2026 | 01:14 PMगोंदिया के ग्रामीण अस्पतालों में 399 पद रिक्त, वायरल-मलेरिया के बीच स्वास्थ्य व्यवस्था पर बढ़ा दबाव
Aug 09, 2026 | 01:09 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM














