भाजपा विधायकों पर फेंके गए अंडे! कर्नाटक राज्यपाल से BJP ने लगाई सुरक्षा की गुहार, कांग्रेस पर साधा निशाना

Karnataka Politics: भाजपा नेताओं ने कर्नाटक के राज्यपाल से मुलाकात कर विपक्षी नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। BJP ने अंडे फेंकने के आरोपियों पर गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज करने की मांग की।
Eggs hurled at BJP MLAs! BJP seeks security from Karnataka Governor, targets Congress.
कर्नाटक भाजपा नेताओं ने राज्यपाल की मुलाकात (सोर्स- IANS)
Published on
Updated on

Egg Attack On BJP MLAs: भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कर्नाटक के गवर्नर थावर चंद गहलोत के कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा। इसमें विपक्षी नेताओं की सुरक्षा बढ़ाने और राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ने तथा पार्टी के अनुसार 'संवैधानिक संकट' की स्थिति पर भारत के राष्ट्रपति को विशेष रिपोर्ट भेजने की मांग की गई।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र, विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक और विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाड़ी नारायण स्वामी ने किया।

प्रदर्शन के दौरान BJP विधायकों पर फेंके गए अंडे

यह ज्ञापन बेंगलुरु के लोक भवन में कर्नाटक के गवर्नर गहलोत के सचिव को सौंपा गया। इसमें कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायकों पर कथित तौर पर अंडे से हमले की निंदा की गई और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की गई।

गैर-जमानती धाराओं में मामला दर्ज करने की मांग

मेमोरेंडम में भाजपा ने गवर्नर से मांग की कि वे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) को निर्देश दें कि वे गैर-जमानती धाराओं के तहत मामले दर्ज करें और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। पार्टी ने घटना स्थल पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी जांच की मांग की। उनका आरोप था कि जब विधायकों पर अंडे फेंके गए, तो ये अधिकारी उन्हें पर्याप्त सुरक्षा देने में नाकाम रहे।

कांग्रेस पर अशांति फैलाने का आरोप

विधान सभा में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास भाजपा के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए विजयेंद्र ने कांग्रेस पर राज्य में अशांति फैलाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पहले ही कह चुके हैं कि केंद्र सरकार संसद में नीट के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। बहस करने के बजाय, कांग्रेस युवाओं को सड़कों पर उतारकर इस मुद्दे से राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रही है।

अंडे से हमला सोची-समझी साजिश: आर. अशोक

विपक्ष के नेता आर. अशोक ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों पर अंडे से हमला पहले से सोची-समझी साजिश थी और यह हमला तब हुआ जब विधायक पुलिस सुरक्षा में थे। अशोक ने आरोप लगाया कि पुलिस की सुरक्षा के बीच हमारे विधायकों पर हमला किया गया।

यह पहले से तय की गई घटना थी। हमारी सुरक्षा करना पुलिस की जिम्मेदारी थी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं से जुड़े पिछले राजनीतिक टकरावों का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि यह घटना राजनीतिक असहिष्णुता का एक पैटर्न दिखाती है।

एजेंसी इनपुट के साथ...

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com