मौनी रॉय ने स्क्रिप्ट सुनते ही भर दी हामी, सुरेश कृष्णा की लव स्टोरी से करेंगी दर्शकों का दिल जीतने की तैयारी

Mouni Roy Love Story Movie: मौनी रॉय जल्द ही निर्देशक सुरेश कृष्णा की नई रोमांटिक फिल्म में लीड रोल निभाती नजर आएंगी। प्रेरणा अरोड़ा निर्मित यह फिल्म सोशल मीडिया दौर की प्रेम कहानी पर आधारित होगी।
Mouni Roy New Movie Suresh Krishna Love Story Movie
मौनी रॉय (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mouni Roy New Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय एक बार फिर अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह वरुण धवन स्टारर 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आई थीं। हालांकि उस फिल्म में उनका किरदार सीमित था, लेकिन अब मौनी के हाथ एक ऐसा प्रोजेक्ट लगा है जिसमें वह बतौर लीड एक्ट्रेस दिखाई देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मशहूर फिल्ममेकर सुरेश कृष्णा अपनी नई रोमांटिक फिल्म में मौनी रॉय को मुख्य भूमिका में कास्ट करने जा रहे हैं।

कई भाषाओं में सफल फिल्में बना चुके निर्देशक सुरेश कृष्णा एक बार फिर रोमांस जॉनर में वापसी कर रहे हैं। उनकी नई फिल्म एक आधुनिक दौर की लव स्टोरी होगी, जिसमें रिश्तों, भावनाओं और सोशल मीडिया के दौर में बदलते प्रेम की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म को निर्माता प्रेरणा अरोड़ा प्रोड्यूस कर रही हैं। यह पहली बार होगा जब सुरेश कृष्णा और मौनी रॉय किसी फिल्म में साथ काम करेंगे।

स्क्रिप्ट सुनते ही मौनी रॉय ने कह दी हां

रिपोर्ट्स के अनुसार, जैसे ही मौनी रॉय ने फिल्म की कहानी सुनी, उन्होंने तुरंत इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भर दी। निर्देशक सुरेश कृष्णा का कहना है कि उन्हें ऐसे चेहरे की तलाश थी जो किरदार की भावनाओं, मासूमियत और मजबूती को पर्दे पर प्रभावशाली तरीके से निभा सके। उनके मुताबिक, मौनी इस भूमिका के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं। वहीं निर्माता प्रेरणा अरोड़ा ने भी फिल्म को लेकर उत्साह जताते हुए कहा कि सुरेश कृष्णा उनके पसंदीदा निर्देशकों में से एक हैं।

सोशल मीडिया दौर की होगी लव स्टोरी

बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी मौजूदा डिजिटल दौर में रिश्तों की बदलती परिभाषा पर आधारित होगी। इसमें सोशल मीडिया, आधुनिक रिश्तों और इमोशनल जुड़ाव को रोमांटिक अंदाज में पेश किया जाएगा। मेकर्स का मानना है कि फिल्म की कहानी युवाओं के साथ-साथ फैमिली ऑडियंस को भी पसंद आएगी। फिलहाल फिल्म का टाइटल रिवील नहीं किया गया है और यह अभी डेवलपमेंट स्टेज में है।

जल्द होगा बाकी स्टारकास्ट का ऐलान

मेकर्स के मुताबिक, आने वाले महीनों में फिल्म की बाकी स्टारकास्ट, तकनीकी टीम और रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। साथ ही फिल्म से जुड़े कुछ बड़े सरप्राइज भी दर्शकों के सामने लाए जाएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय लगातार अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। अब फैंस को उम्मीद है कि सुरेश कृष्णा की इस नई लव स्टोरी में उनका नया अवतार देखने को मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com