-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Uttarakhand Panchayat Election 2025 Dates Schedule Nomination Announced
उत्तराखंड पंचायत चुनाव का बिगुल बजा, जानिए कब-कहां और कैसे होगी वोटिंग; 19 जुलाई को आयेंगे नतीजे
- Written By: सौरभ शर्मा
उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़ बाकी 12 जिलों में पंचायत चुनाव दो चरणों में होंगे। मतदान 10 और 15 जुलाई को होगा, मतगणना 19 को। वहीं नामांकन की प्रक्रिया 25 से 28 जून तक और अधिसूचना के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है।

उत्तराखंड पंचायत चुनाव की तारीख का ऐलान (कॉन्सेप्ट फोटो)
देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार, 21 जून को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश के 12 जिलों में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण का मतदान 10 जुलाई और दूसरे चरण का मतदान 15 जुलाई को होगा। वहीं, मतगणना की प्रक्रिया 19 जुलाई को की जाएगी। हरिद्वार जिले को छोड़ शेष जिलों में चुनाव होंगे।
राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है। नामांकन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होकर 28 जून तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 29 जून से 1 जुलाई तक होगी और चुनाव चिन्हों का आवंटन 3 जुलाई को किया जाएगा। मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से कराने की तैयारी की जा रही है।
66 हजार से अधिक पदों पर होगा चुनाव
इन पंचायत चुनावों के अंतर्गत राज्य के 89 विकासखंडों और 7,499 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे। कुल 66,418 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इनमें से 55,587 पद सदस्य ग्राम पंचायत के, 7,499 पद प्रधान ग्राम पंचायत के, 2,974 पद सदस्य क्षेत्र पंचायत के और 358 पद सदस्य जिला पंचायत के होंगे। हरिद्वार को छोड़कर सभी जिलों में यह चुनाव प्रक्रिया लागू होगी।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: काटोल अध्यक्ष अर्चना देशमुख को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जाति वैधता आदेश पर रोक
उत्तराखंड की ये 10 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, देखें पूरी लिस्ट
US Citizenship: बर्थराइट सिटीजनशिप पर बोले डोनाल्ड ट्रंप, कहा- यह कानून सिर्फ गुलामों के लिए था
भंडारा जिला माहेश्वरी संगठन चुनाव: दिलीप राठी निर्विरोध अध्यक्ष, राधेश्याम राठी बने सचिव
कुल मतदाता 47.77 लाख, मतदान केंद्रों की संख्या 8,276
उत्तराखंड के इन 12 जिलों में कुल 47,77,072 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 24,65,702 पुरुष, 23,10,996 महिला और 374 अन्य मतदाता शामिल हैं। चुनाव आयोग ने राज्यभर में 8,276 मतदान केंद्र और 10,529 मतदान स्थल बनाए हैं। मतदाताओं की सुविधा और सुगमता के लिए आयोग ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।
यह भी पढ़ें: ‘अब चुप नहीं बैठेने वाले’, जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा न मिलने पर फारूक अब्दुल्ला की केंद्र को चेतावनी
वहीं मतपत्रों के रंग को लेकर भी स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए सफेद, ग्राम प्रधान के लिए हरे, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीले और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग के मतपत्र इस्तेमाल किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से शांतिपूर्वक और लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है। दो चरणों में मतदान और 19 जुलाई को नतीजों की घोषणा से पहले राज्य के ग्रामीण इलाकों में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। यह चुनाव न केवल स्थानीय नेतृत्व को चुनने का अवसर है, बल्कि जमीनी विकास की दिशा तय करने का भी मंच बनेगा।
Uttarakhand panchayat election 2025 dates schedule nomination announced
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नैनीताल में शराब के नशे में धुत पर्यटकों का हंगामा, स्कॉर्पियो से तीन वाहनों को मारी टक्कर
Jul 11, 2026 | 02:41 PMBhandara News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार से मांग, काल्पनिक वेतनवृद्धि देकर पेंशन लाभ देने की अपील
Jul 11, 2026 | 02:36 PMबारुईपुर कांड: मारे गए निर्दोष इंद्रजीत के परिवार से मिले CM सुवेंदु, ₹25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान
Jul 11, 2026 | 02:35 PMसोशल मीडिया पर ‘पाकिस्तानी गैंगस्टर’ से संपर्क पड़ा भारी; नागपुर और विदर्भ से 17 युवक गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 02:33 PMभूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
Jul 11, 2026 | 02:32 PMफीफा वर्ल्ड कप में मिकेल मेरिनो ने रचा ऐसा इतिहास, दुनिया का कोई खिलाड़ी आज तक नहीं कर पाया ये कारनामा
Jul 11, 2026 | 02:29 PMमुंबई-पुणे रेल मार्ग पर ट्रैक बहाली में बारिश का झटका: 15 मीटर भराव बहा; रविवार को मध्य रेलवे पर मेगा ब्लॉक
Jul 11, 2026 | 02:29 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














