- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Dehradun Road Rage Firing Retired Brigadier Vk Joshi Death Rajpurt News
ओवरटेकिंग को लेकर दो पक्षों में हुआ था विवाद, गोलीबारी की चपेट में आए रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी; हुई मौत
Uttrakhand News: देहरादून के राजपुर में रोड रेज के दौरान फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत हो गई। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
- Written By: सजल रघुवंशी

Dehradun Firing Case (Source- Design Image)
Dehradun Firing Case: देहरादून से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है जहां रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की कथित तौर पर गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह वह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान सड़क पर दो गाड़ियों में सवार लोगों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई और इसी दौरान चली एक गोली रिटायर्ड ब्रिगेडियर को जा लगी।
जानकारी के अनुसार गोली लगने के बाद वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।
क्या है पूरा मामला?
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के राजपुर इलाके में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली लगने से मौत का मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार दो गाड़ियों में सवार लोगों के बीच कहासुनी के बाद अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान चली एक गोली मॉर्निंग वॉक पर निकले ब्रिगेडियर वीके जोशी को जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है और अब मामले की जांच जारी है।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi To Tungnath Trip: ट्रैफिक से बचकर ऐसे करें स्मार्ट ट्रिप प्लान, चंद्रशिला ट्रेक बना देगा सफर यादगार
Kailash Yatra 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर बड़ा अपडेट, 35 हजार खर्च में हुई बढ़ोतरी, जानें पूरी जानकारी
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
इस मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
देहरादून के एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे राजपुर थाने को जौहरी गांव में दो गाड़ियों के बीच ओवरटेक को लेकर हुए विवाद की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि एक गाड़ी में सवार लोगों ने आगे चल रही दूसरी गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, इलाज के दौरान उस व्यक्ति की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: कुर्सी तो एक दिन जानी ही है, फिर कैसा मोह? नोएडा के अंधविश्वास पर CM योगी का प्रहार; अखिलेश पर भी कसा तंज
आरोपियों की तलाश शुरू
एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीण इलाकों समेत सभी थाना क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही उन्हें पकड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही मामले में कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
Dehradun road rage firing retired brigadier vk joshi death rajpurt news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार: सासाराम रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, प्लेटफॉर्म पर मचा हड़कंप, बोगी जलकर खाक
May 18, 2026 | 08:10 AMAshok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
May 18, 2026 | 08:01 AMआसमान से बरस रहे आग के गोले! 44.4 डिग्री ने बढ़ाई मुसीबत, नागपुर में जनजीवन गर्मी से अस्त-व्यस्त
May 18, 2026 | 07:57 AMआज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
May 18, 2026 | 07:52 AMइफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
May 18, 2026 | 07:48 AMखजुराहो को केंद्र की बड़ी सौगात, बनेगा 50 बेड का आधुनिक आयुष वेलनेस सेंटर, स्किल डेवलपमेंट संस्थान को भी मंजूर
May 18, 2026 | 07:45 AMशराब पार्टी बनी मौत की वजह, नागपुर में एमआईडीसी में खूनी विवाद; युवक की पत्थर से हत्या
May 18, 2026 | 07:45 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














