- Hindi News »
- Uttarakhand »
- Major Shubham Saini Dies In A Road Accident In Dehradun Mother Kisses Son Coffin
देहरादून में सड़क हादसे में मेजर शुभम सैनी की मौत, मां बेटे के ताबूत को चूमती रही
Army Officer Dies: उत्तराखंड के चकराता में सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के मेजर शुभम सैनी की मौत हो गई है। उनकी कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा।
- Written By: रंजन कुमार

हादसे में जान गंवाने वाले मेजर शुभम सैनी।
Major Shubham Saini: उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में भारतीय सेना के 27 वर्षीय मेजर शुभम सैनी की सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार देर शाम देहरादून- चकराता रोड पर बंगला नंबर 10 के पास हादसा हुआ। उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे सैन्यकर्मियों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर मेजर को खाई से बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में सैन्य अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मेजर शुभम सैनी चकराता स्थित 2/2 बटालियन के मुख्यालय में तैनात थे। सेना में उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी शुभम सैनी 2019 में कमीशन के माध्यम से लेफ्टिनेंट के रूप में सेना में भर्ती हुए थे। सेवा काल के दौरान पदोन्नति पाकर मेजर बने थे। सैन्य अधिकारियों के अनुसार वे जिम्मेदार, अनुशासित और अत्यंत योग्य अधिकारी थे।
अक्सर होती रहती है दुर्घटना
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार को चकराता छावनी क्षेत्र में मौसम सामान्य था। मगर, देहरादून–चकराता रोड का यह हिस्सा घुमावदार होने के चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बताया जा रहा कि कार मोड़ पर असंतुलित हो गई, जिसके कारण सीधे खाई में गिर गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मेजर सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। आज सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई। उसके बाद सेना ने औपचारिकताएं पूरी कर मेजर का पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपा। दुर्घटना की खबर मिलते ही मेरठ स्थित उनके पैतृक गांव में मातम छा गया। परिवार, रिश्तेदार और परिचित शोक में हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भारतीय सेना ने जीता दिल! जम्मू-कश्मीर के रामबन में नाले में गिरा ट्रक चालक, आर्मी ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
Dehradun News: सेलाकुई में मजदूरों का भारी हंगामा, फैक्ट्री में तोड़फोड़ और पत्थरबाजी; कई पुलिसकर्मी घायल
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
Delhi To Tungnath Trip: ट्रैफिक से बचकर ऐसे करें स्मार्ट ट्रिप प्लान, चंद्रशिला ट्रेक बना देगा सफर यादगार
यह भी पढ़ें: नशे में धुत आर्मी अफसर ने दौड़ाई कार, 30 लोगों को मारी टक्कर, फिर ये हुआ हाल
ट्रक में मेरा बेटा दूल्हा बनकर जा रहा
मेजर शुभम सैनी का पार्थिव शरीर मेरठ में उनके पैतृक गांव घसौली पहुंचा। शव देखते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां और बहन बार-बार बेहोश हो रही थीं। परिवार वाले उन्हें संभालते और पानी के छींटे डालकर होश में लाते। मां ताबूत को चूमती रही। वो कहती रहीं-ट्रक में मेरा बेटा दूल्हा बनकर जा रहा है। ये सब लोग उसकी बारात में जा रहे हैं।
Major shubham saini dies in a road accident in dehradun mother kisses son coffin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
एक दौर ऐसा भी: जब सड़कों पर दौड़-दौड़ कर पोस्टर चिपकाते थे आमिर खान, कयामत से कयामत तक का पुराना वीडियो वायरल
May 18, 2026 | 12:07 PMइंदौर: MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में पीजी डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या या आत्महत्या?
May 18, 2026 | 12:03 PMकेरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AMमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
May 18, 2026 | 11:49 AMइजरायल के हमले में हमास का टॉप कमांडर ढेर, गाजा में 14 किमी लंबी सुरंगें और हथियारों के गोदाम भी तबाह
May 18, 2026 | 11:48 AMमहाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
May 18, 2026 | 11:45 AMअकोला मर्डर केस: घरेलू विवाद में खूनी खेल, रिश्तेदार ने युवक पर किया जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार
May 18, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














