-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Allahabad High Court Bail Ganga Non Veg Waste Accused Varanasi Iftar Party
इफ्तार पार्टी कर गंगा में हड्डियां फेंकने वाले आठों आरोपियों को बेल, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी में गंगा नदी में इफ्तार पार्टी के दौरान मांसाहार के अवशेष फेंकने के आरोपियों को जमानत दे दी है। जानिए कोर्ट ने क्या कहा।

इलाहाबाद हाई कोर्ट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Varanasi Iftar Party Boat Incident: जमानत देते समय कोर्ट ने स्पष्ट टिप्पणी की कि इस तरह के कृत्य से हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को सशर्त जमानत दे दी है।
गंगा नदी की गरिमा और उसके धार्मिक महत्व को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक बड़ी टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा है कि गंगा में मांसाहारी भोजन के अवशेष फेंकना हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत कर सकता है। मामले की परिस्थितियों और आरोपियों द्वारा व्यक्त किए गए पछतावे को देखते हुए अदालत ने उन्हें जमानत दी है।
भावनाओं को ठेस पहुंचाने का लगा था आरोप
यह मामला 15 मार्च, 2026 का है जब वाराणसी में गंगा नदी के बीच एक नाव पर इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। शिकायत के अनुसार, इस पार्टी के दौरान मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने मांसाहारी भोजन किया और उसके बचे हुए अवशेषों को गंगा नदी में फेंक दिया। इस संबंध में भाजपा युवा मोर्चा के वाराणसी अध्यक्ष रजत जायसवाल की शिकायत पर 16 मार्च को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
सम्बंधित ख़बरें
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रैक के बीच बनी मजार हटाई गई, दो साल बाद खुला स्टेशन विस्तार का रास्ता
अयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
यूपी में बंपर सरकारी नौकरी: 13,116 पंचायत सचिवों की होगी सीधी भर्ती, तीन चरणों में पूरी होगी प्रक्रिया
राम मंदिर केस में मिला ‘रामराज्य कोष’ का बक्सा! आरोपी अविनाश के योग केंद्र से जुड़े तार, QR देख पुलिस हैरान
क्या बना जमानत का आधार?
जस्टिस राजीव लोचन शुक्ला की पीठ ने पांच आरोपियों की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि आरोपियों का यह कृत्य निर्विवाद रूप से हिंदू समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है और इससे समाज के एक बड़े वर्ग की भावनाएं प्रभावित हो सकती हैं। कोर्ट ने जमानत देते हुए इन बातों को आधार बनाया-
आरोपियों ने अपने हलफनामे में कृत्य के लिए माफी मांगी है और उनके परिवारों ने भी समाज को पहुंची पीड़ा पर खेद जताया है। आरोपियों ने अदालत में यह वचन दिया है कि वे भविष्य में कभी भी ऐसा कार्य दोबारा नहीं करेंगे। कोर्ट ने पाया कि इन व्यक्तियों का पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
इन आरोपियों को मिली राहत
अदालत ने दो अलग-अलग पीठों के माध्यम से कुल आठ आरोपियों को जमानत दी है। न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ला ने मोहम्मद आजाद अली, मोहम्मद तहसीम, निहाल अफरीदी, मोहम्मद तौसीफ अहमद और मोहम्मद अनस को जमानत दी। वहीं, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की पीठ ने तीन अन्य आरोपियों- मोहम्मद समीर, मोहम्मद अहमद रजा और मोहम्मद फैजान को जमानत प्रदान की।
यह भी पढ़ें: भारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
आपको बता दें कि इससे पहले 1 अप्रैल को वाराणसी की सत्र अदालत ने इन आरोपियों की जमानत याचिका यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि आरोपियों की नीयत सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की प्रतीत होती है।
Allahabad high court bail ganga non veg waste accused varanasi iftar party
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
Jul 02, 2026 | 03:24 PMअंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
Jul 02, 2026 | 03:24 PMवर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
Jul 02, 2026 | 03:23 PMमहिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया
Jul 02, 2026 | 03:23 PMसमय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
Jul 02, 2026 | 03:22 PMफोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














