Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज

नासिक के कथित ढोंगी बाबा Ashok Kharat Case में एसआईटी और ईडी की जांच तेज हो गई है। 17 आपराधिक मामलों, फर्जी बैंक खातों, करोड़ों की ठगी और राजनीतिक संबंधों को लेकर कई बड़े खुलासे सामने आए हैं।
Ashok Kharat Case SIT ED Investigation
अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Ashok Kharat Case SIT ED Investigation: नासिक के बहुचर्चित कथित ढोंगी बाबा अशोक खरात की गिरफ्तारी को दो महीने पूरे हो चुके हैं। इस दौरान मामले ने तेजी से तूल पकड़ा है और जांच एजेंसियों ने कई गंभीर खुलासे किए हैं।

अंधविश्वास, यौन शोषण, करोड़ों की ठगी, फर्जी बैंक खाते और राजनीतिक संबंधों तक फैला यह मामला अब एसआईटी और ईडी की समानांतर जांच में है। अशोक खरात के खिलाफ नासिक, शिर्डी और सिन्नर सहित विभिन्न थानों में अब तक कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

इनमें महिलाओं के साथ कथित यौन शोषण, धार्मिक आस्था का दुरुपयोग कर आर्थिक धोखाधड़ी और जमीन हड़पने जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। जांच एसआईटी को सौंपे जाने के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख मामलों में अदालत में आरोपपत्र (चार्जशीट दाखिल किया जा चुका है)।

जांच के दौरान अब तक 105 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। इनमें पीड़ित महिलाएं, धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति तथा संबंधित लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि आर्थिक लेनदेन और अपराधों की कड़ियां जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है और जांच अंतिम चरण में पहुंच रही है।

सहकारी संस्थाओं के जरिए फर्जी खातों का खुलासा

मामले में सहकारी संस्थाओं के जरिए फर्जी खातों और आर्थिक अनियमितताओं का भी खुलासा हुआ है। इस संबंध में शिवनिका संस्थाओं के सचिव नामकर्ण आवारे को गिरफ्तार किया गया है। इससे सहकारी क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इसी बीच, मामले में राजनीतिक कनेक्शन को लेकर भी जांच जारी है। राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर और उनकी बहन प्रतिभा चाकणकर से जांच एजेंसियों द्वारा पूछताछ की गई है।

अब तक कई महत्वपूर्ण सबूत जुटाए

पुलिस और एसआईटी का कहना है कि जांच में अब तक कई महत्वपूर्ण सबूत जुटाए जा चुके हैं। प्रारंभिक 2 मामलों में चार्जशीट दाखिल होने के बाद आगे की जांच अंतिम चरण में है। आने वाले दिनों में इस प्रकरण में और बड़े खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

कल्पना खरात पिछले 50 दिनों से फरार

ईडी ने भी इस प्रकरण में एंट्री करते हुए कथित बेनामी संपत्तियों और जमीन सौदों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, अशोक खरात की पत्नी कल्पना खरात पिछले 50 दिनों से फरार बताई जा रही है। जांच का एक अहम मोड़ उस समय आया जब शिवनिका संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ। जितेंद्र शेलके की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उन्हें इस मामले में एक महत्वपूर्ण गवाह माना जा रहा था जिससे जांच पर कई सवाल भी खड़े हुए है।

Navbharat Live
navbharatlive.com