-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Young Scientist Munir Khan Invented Special Ai Glasses For Visually Impaired People
यूपी के यंग साइंटिस्ट ने इजाद किया खास AI चश्मा, दृष्टि बाधित लोगों की जिंदगी बनाएगा आसान
- Written By: रीना पंवार
मुनीर खान इससे पहले भी कई इनोवेशन कर चुके हैं जिन्होंने लोगों की रोजाना की जिंदगी को आसान बनाया है। इसमें कोलंबिया यूनिवर्सिटी में विकसित हाइड्रोहोमी नाम का स्मार्ट वाटर बॉटल भी शामिल है।

प्रतिकात्मक तस्वीर (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
लखीमपुर खीरी : प्रतिभाशाली लोगों को कोई सीमा आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती और यह साबित किया है लखीमपुर खीरी के 28 वर्षीय मुनीर खान ने। दरअसल मुनीर ने अपने तकनीकी कौशल और इनोवेशन से ऐसा कमाल किया है कि हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा। मुनीर खान ने एक विशेष तरह का AI युक्त चश्मा इजाद किया है जो खास दृष्टि बाधित लोगों के लिए मददगार साबित होगा।
इस खास AI चश्मे को AI-विजन प्रो का नाम दिया गया है। मुनीर ने अमेरिका से फोन पर पीटीआई को बताया, “दृष्टि बाधित लोगों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त चश्मे 17 से 19 दिसंबर तक IIT, मुंबई में आयोजित टेकफेस्ट में लोगों को दिए जाएंगे।”इन चश्मों से लोगों को रोजाना के जीवन में सहूलियत मिलेगी। सेंसर्स, कैमरे, एनविडिया जेटसन प्रोसेसर्स, लिडार टेक्नोलॉजी और एआई मॉडल कंप्यूटेशन से एकीकृत विजनप्रो चश्मे इसे पहनने वाले को आसपास के वातावरण की सटीक अनुभूति देंगे।
AI-विजन प्रो चश्मा ऐसे आसान करेगा जिंदगी
इस खास चश्मे को पहनने पर AI युक्त ग्लास से चेहरे की पहचान में मदद मिलेगी। इससे लोग दवाओं और खाने पीने की वस्तुओं में भी भेद कर पाएंगे। इसकी मदद से चलते फिरते समय अड़चनों को भी आसानी से पहचाना जा सकेगा। इसे पहनने वाले छपी हुई सामग्री को पढ़कर उसका अर्थ भी आसानी से समझ सकेंगे। मुनीर ने बताया कि IIT बांबे में एशिया के सबसे बड़े टेकफेस्ट के दौरान आयोजकों ने पहली बार इस अनूठे चश्मे का अनावरण करने की घोषणा की।
सम्बंधित ख़बरें
गौ रक्षा को बनाएं मतदान का मुद्दा: लखीमपुर खीरी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आह्वान
मियांपुर नहीं अब कहिए रविंद्र नगर, CM योगी ने बदला एक और गांव का नाम; बताई ये वजह
खाद के लिए लगाई लाइन…लेकिन मिली पुलिस की लाठियां, लखीमपुर से आया बर्बर VIDEO
लखीमपुर में तेंदुआ और मजदूर की भिंड़त, सामने आया मल्ल युद्ध का LIVE वीडियो
मिल चुका है यंग साइंटिस्ट का अवार्ड
मुनीर खान इससे पहले भी कई इनोवेशन कर चुके हैं जिन्होंने लोगों की रोजाना की जिंदगी को आसान बनाया है। इसमें कोलंबिया यूनिवर्सिटी में विकसित हाइड्रोहोमी नाम का स्मार्ट वाटर बॉटल और मिट्टी की जांच वाला स्मार्ट डिवाइस भी शामिल है। स्मार्ट वाटर बॉटल इस्तेमाल करने वाले को शरीर में पानी का स्तर पता लगाकर तत्काल पानी पीने का सुझाव देता है। वहीं, मिट्टी की जांच वाला स्मार्ट डिवाइस किसानों को मिनटों में अपनी मिट्टी में सूक्ष्म पोषक तत्वों की पहचान करने में मदद करता है। मुनीर के स्मार्ट वाटर बॉटल को कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने सर्वोत्तम प्रोजेक्ट का अवार्ड भी दिया है जबकि मिट्टी की जांच करने वाले स्मार्ट डिवाइस के लिए जुलाई में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें “यंग साइंटिस्ट अवार्ड” से सम्मानित किया था।
उत्तर प्रदेश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
गरीब परिवार में जन्में मुनीर का रास्ता नहीं था आसान
यूपी के खीरी के गौरिया गांव में एक गरीब परिवार में जन्मे मुनीर के लिए इस मुकाम तक पहुंचने का रास्ता बिल्कुल भी आसान नहीं था। जब वे महज एक साल के थे, तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया। उनके चार भाइयों और मां ने उनकी पढ़ाई के लिए बहुत मेहनत की। मुनीर ने अपने गांव के ही सरकारी प्राइमरी स्कूल से अपनी प्राथमिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने एक प्राइवेट इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। वे बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई में बहुत ही प्रतिभाशाली थे। अपनी इसी प्रतिभा के दम पर मुनीर ने भीमताल के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लायड साइंसेज़ में दाखिला लिया। यहां से उन्हें फेलोशिप मिली जिसके बाद उन्होंने फ्रांस और रूस जाकर इंटर्नशिप की जिससे एआई और सेंसर टेक्नोलॉजी में उनकी रुचि पैदा हुई।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Up young scientist munir khan invented special ai glasses for visually impaired people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ITR Filing 2026 Deadline: अब तक 1.7 करोड़ टैक्सपेयर्स ने भरा रिटर्न, 31 जुलाई की आखिरी तारीख से पहले करें काम
Jul 12, 2026 | 08:32 AMKSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Jul 12, 2026 | 08:21 AMहोर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह
Jul 12, 2026 | 08:18 AMनंदुरबार हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप! खाना खाने के बाद बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, 5 बच्चे ICU में भर्ती
Jul 12, 2026 | 08:13 AMBrother Sister Festival 2026: आखिर क्यों बहन भाई की कलाई पर बांधती है राखी? जानिए पूरी कहानी
Jul 12, 2026 | 08:11 AMExplainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!
Jul 12, 2026 | 07:55 AMगोंदिया में पाकिस्तानी गैंगस्टर लिंक की जांच, सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ी महिला से ATS ने की पूछताछ
Jul 12, 2026 | 07:51 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














