- Hindi News »
- Viral »
- Vishambhar Became Groom 42 Times But Still Did Not Get Bride
42 बार बने दूल्हा फिर भी नहीं मिली दुल्हन…एक बार फिर खाली हाथ लौटी विशम्भर की बारात, लखीमपुर से सामने आया अजीबो गरीब मामला
बारात और दूल्हे के साथ शादियों में होने वाली सभी रस्में निभाई गईं। फेरे लेने की रस्में निभाई गईं और फिर विदाई हुई। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी दूल्हे को दुल्हन नहीं मिली।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
लखीमपुर खीरी: खीरी जिले के नरगदा गांव निवासी विश्वम्भर दयाल मिश्रा सोमवार को 42वीं बार दूल्हा बने। रंगों से सराबोर लोगों का समूह दूल्हे के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर पूरे गांव में घूमा। लगभग पूरा गांव बारात में शामिल हुआ। बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची। स्वागत के बाद बारात में शामिल लोगों के पैर धोए गए। दुल्हन की महिलाओं ने घर में मंगलगीत गाए। द्वार पूजा के बाद शादी की रस्में निभाई गईं।
बारात और दूल्हे के साथ आमतौर पर शादियों में होने वाली सभी रस्में निभाई गईं। फेरे लेने की रस्में निभाई गईं और फिर विदाई हुई। लेकिन हर बार की तरह इस बार भी दूल्हे को दुल्हन नहीं मिली। 42वीं बार विश्वम्भर की बारात बिना दुल्हन के खाली हाथ लौटी। इससे पहले विश्वम्भर के बड़े भाई श्याम बिहारी की बारात भी 35 बार बिना दुल्हन के लौटी थी।
सैकड़ों सालों से चली आ रही परंपरा
हम बात कर रहे हैं होली के दिन ईसानगर के मजरा नरगदा में निकाली गई बारात की। इस बारात की खासियत यह है कि सैकड़ों सालों से एक ही परिवार के लोग दूल्हा बनते आ रहे हैं। होली के दिन पूरा गांव दूल्हे के साथ नाचते-गाते, रंग, आमीर, गुलाल से सराबोर होकर पहुंचता है। गांव वालों का कहना है कि यह परंपरा सैकड़ों सालों से चली आ रही है। होली के दिन पूरा गांव बारात के साथ जाता है। सारी रस्में बारात जैसी ही होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
धुएं के गुबार से सहमा ग्रेटर नोएडा; हाफीजपुर बस्ती में भीषण आग, अग्निकांड में लोगों ने भागकर बचाई जान
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
ननिहाल-ददिहाल जरूर जाएं बच्चे… गर्मी की छुट्टी के लिए अभिभावकों अपील, जानिए CM योगी ने क्यों दी ये सलाह
बिना दुल्हन के लौटती है बारात
पुरानी परंपरा के मुताबिक आज भी हम इस परंपरा का पालन कर रहे हैं। यह भी परंपरा है कि बारात बिना दुल्हन के ही विदा की जाती है। इस परंपरा में गांव के विश्वंभर दयाल मिश्रा 42वीं बार दूल्हा बने। विश्वंभर की ससुराल गांव में ही है। उनकी पत्नी मोहिनी को होली से कुछ दिन पहले मायके बुला लिया जाता है। शादी के नाटक के बाद जब बारात विदा होकर वापस आती है, उसके कुछ दिन बाद मोहिनी को उसके ससुराल भेज दिया जाता है।
35 साल तक बड़ा भाई बना दूल्हा
विश्वम्भर से पहले उनके बड़े भाई श्यामबिहारी इसी तरह दूल्हा बनते थे। 35 साल तक श्याम बिहारी दूल्हा बनकर भैंसे पर सवार होकर बारात निकालते थे। इस अनोखी शादी को देखने और बारात में शामिल होने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
उत्तर प्रदेश की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सैकड़ों सालों से चली आ रही यह परंपरा आज भी लोक संस्कृतियों की यादें समेटे हुए है। भले ही आज की शादियों में काफी बदलाव आ गया हो, लेकिन नरगदा की इस अनोखी शादी में बारात का स्वागत, ज्योनार के समय गारी और सोहर, सरिया और मंगलगीत की परंपराएं आज भी जिंदा हैं।
Vishambhar became groom 42 times but still did not get bride
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMश्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
May 25, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM












