Leopard Attack: अष्टापुर मालवाड़ी में तेंदुए का आतंक, दो दिन में तीन बकरियां मारी

Leopard attack Pune: अष्टापुर मालवाड़ी में तेंदुए के हमलों से दहशत का माहौल है। दो दिनों में तीन बकरियां मारी गईं, किसानों ने वन विभाग से तुरंत पिंजरे लगाने की मांग की है।
तेंदुए की खबर
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स :सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pune News In Hindi: अष्टापुर मालवाड़ी स्थित बिरोबाचा माल परिसर में पिछले दो दिनों में तेंदुए के हमलों में तीन बकरियां मौके पर ही मारी गई। इस घटना से क्षेत्र के किसानों और नागरिकों में भय का वातावरण बन गया है।

पशुधन पर लगातार हो रहे हमलों के कारण ग्रामीणों ने है और तेंदुओं की गतिविधि बढ़ने की बात वन विभाग सामने आई है। बुधवार रात मालवाड़ी के को दी सूचना किसान सचिन गुलदगड़ की बकरियों पर तेंदुए ने किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा हमला किया।

इससे पहले दो दिन पूर्व इसी क्षेत्र में दादा शेंडगे की एक बकरी तेंदुए के हमले में मारी गई थी। लगातार हो रहे हमलों से अष्टापूर मालवाड़ी परिसर में तेंदुए की खुलेआम आवाजाही देखी जा रही है। अष्टापुर क्षेत्र में इससे पहले वन विभाग ने एक तेंदुए को पिंजरे में पकड़ने में सफलता हासिल की थी।

किसानों का हो रहा आर्थिक नुकसान

वहीं, आठ दिन पहले गन्ने के खेत में दो बछड़े भी पाए गए थे। वर्तमान में गन्ने की कटाई शुरू होने से खेत खुले हो रहे हैं, जिसका असर यह है कि तेंदुए रिहायशी इलाकों की ओर आते दिखाई दे रहे हैं। दिनदहाड़े खेतों की मेड़ों और गन्ने के खेतों में तेंदुए दिखाई देने से नागरिकों में दहशत और बढ़ गई है।

इस पृष्ठभूमि में यशवंत सहकारी शुगर फैक्ट्री के संचालक शामराव कोतवाल, अष्टापूर गांव की सरपंच पुष्पा कोतवाल, पूर्व सरपंच कविता जगताप, उपसरपंच संजय कोतवाल सहित ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तुरंत अधिक से अधिक पिंजरे लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

Navbharat Live
navbharatlive.com