UP Top 10 News: अतीक के बेटे को झटका, कानपुर RTO में रेड; ताजमहल पर बवाल, CM योगी का हमला, पढ़ें 10 बड़ी खबरें

UP News Updates: अतीक के बेटे उमर को हाईकोर्ट से झटका, कानपुर RTO में रेड और मेरठ में रिश्वतखोर प्राचार्य अरेस्ट; ताजमहल में बवाल, पढ़ें प्रदेश की 10 बड़ी और अहम खबरें एक साथ।
Uttar Pradesh Top 10 News Today
UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरेंसोर्स- AI

Uttar Pradesh Top 10 News Today: UP दिनभर में आज की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ सकते हैं। आइए जानते हैं, यूपी में आज क्या रहा खास

1. अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर को बड़ा झटका! इलाहाबाद HC ने खारिज की जमानत याचिका

Allahabad HC rejects Umar bail
अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर की जमानत याचिका खारिजसोर्स- सोशल मीडिया

प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर की जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह मामला साल 2023 में खुल्दाबाद थाने में दर्ज एफआईआर का है।

पढ़ें पूरी खबर...

2. मासूम की इच्छा नहीं, भविष्य सर्वोपरि...इलाहाबाद HC ने सुनाया अहम फैसला, नानी की जगह पिता को दी बच्ची की कस्टडी

Child Welfare Paramount Custody Case
इलाहाबाद हाई कोर्टसोर्स- सोशल मीडिया

बच्चों के अभिरक्षा से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आठ वर्षीय बच्ची की अभिरक्षा से जुड़े मामले में महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए कहा कि बच्चे के भविष्य, शिक्षा और सुरक्षा का हित सर्वोपरि है। केवल मासूम बच्चे की इच्छा के आधार पर उसकी अभिरक्षा का फैसला नहीं किया जा सकता।

पढ़ें पूरी खबर...

3. मेरठ में किसान नेताओं को थर्ड डिग्री देने का आरोप; IPS अविनाश पांडे समेत कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

Meerut Farmer Protest Over Alleged Third-Degree Torture; IPS Officer Avinash Pandey Faces Questions
किसानों का प्रदर्शन(सोर्स- फोटो नवभारत)

जनपद मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव को कथित थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष समर्थकों के साथ काले कपड़े और काली पट्टी लगाकर मेरठ पहुंचे। पुलिस ने हापुड़-मेरठ मार्ग पर किसानों को रोक दिया, जिसके बाद किसान वहीं धरने पर बैठ गए।

पढ़ें पूरी खबर...

4. प्रयागराज में अवैध खनन और ब्लास्टिंग के खिलाफ भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, 400 किसानों ने घेरा पहाड़

Prayagraj 400 Farmers Protest Alleged Illegal Mining BlastingBankipur Hills
किसानों ने घेरा पहाड़(सोर्स- फोटो नवभारत)

प्रयागराज के यमुनानगर के बारा क्षेत्र में बांकीपुर की पहाड़ियों पर कथित अवैध खनन और हैवी ब्लास्टिंग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रहे विस्फोटों से पहाड़ छलनी हो रहे हैं और आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

5. आगरा में ताजमहल तक दंडवत परिक्रमा, गंगाजल चढ़ाने जा रहे हिंदू महासभा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

 Hindu Mahasabha Workers Stopped on Way to Taj Mahal, Seek to Offer Ganga Water
हिंदू महासभा कार्यकर्ता (सोर्स- फोटो नवभारत)

सावन माह के अंतिम और चौथे सोमवार को हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने बाबा मनकामेश्वर नाथ मंदिर से ताजमहल तक दंडवत परिक्रमा शुरू की। हाथों में केसरिया ध्वज, शिवलिंग और बाबा अमरनाथ से लाया गया पवित्र जल लिए कार्यकर्ता ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ ताजमहल की ओर बढ़े। दंडवत परिक्रमा का नेतृत्व हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अज्जू चौहान ने किया।

पढ़ें पूरी खबर...

6. मेरठ में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई! पराग कैटल फील्ड में मचा हड़कंप, रिश्वत लेते हुए प्राचार्य अरेस्ट

Anti Corruption Trap Vandana Singh Meerut
प्राचार्य वंदना सिंह को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ासोर्स- नवभारत लाइव

मेरठ के परतापुर स्थित सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की प्राचार्य वंदना सिंह को एंटी करप्शन टीम ने 1.35 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम ने मौके पर कार्रवाई कर प्राचार्य का मेडिकल कराया। मेरठ में एंटी करप्शन विभाग ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए परतापुर स्थित सहकारी डेयरी प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान की प्राचार्य वंदना सिंह को 1.35 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा।

पढ़ें पूरी खबर...

7. कानपुर RTO में फिल्मी स्टाइल में रेड! गेट पर जड़ा ताला, ड्रोन से हुई निगरानी; 22 दलालों पर शिकंजा

Kanpur RTO Agents Detained
कानपुर आरटीओ कार्यालय में पुलिस की छापेमारीसोर्स- नवभारत लाइव

कानपुर कमिश्नरेट पुलिस के एडीसीपी एसओजी सुमित सुधाकर रामटेक और एसडीएम सदर अनुभव सिंह के नेतृत्व में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने कानपुर आरटीओ परिसर में रेड की। छापेमारी के दौरान आरटीओ परिसर छावनी में तब्दील हो गया छापा डालने पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरटीओ में आने जाने वाले दोनों गेटों पर मोर्चा संभाल लिया और दोनों गेटों पर ताला डाल दिया इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पूरे परिसर में चेकिंग शुरू की।

पढ़ें पूरी खबर...

8. रातभर कुएं में फंसा रहा शख्स: सुबह चीखें सुन मची अफरा-तफरी; SCBA पहन 80 फीट नीचे उतरा फायरमैन, देखें वीडियो

Agra Firefighter Risks His Life to Rescue Drunk Man Trapped in an 80-Foot-Deep Well
रेस्क्यू ऑपरेशन(सोर्स- फोटो नवभारत)

सदर थाना क्षेत्र के नामनेर के पास सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 80 फीट गहरे पुराने और खाली कुएं से किसी व्यक्ति के चीखने की आवाजें सुनाई दीं। बताया जा रहा है कि व्यक्ति रात में शराब के नशे में कुएं में गिर गया था और कई घंटे तक अंदर ही फंसा रहा। सुबह स्थानीय लोगों को उसकी आवाज सुनाई दी तो उन्होंने तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी।

पढ़ें पूरी खबर...

9. इनके आगे गिरगिट भी शर्मिंदा...CM योगी ने कांग्रेस के दोहरे आचरण पर बोला हमला, राहुल को ग्रंथ पढ़ने की दी नसीहत

cm yogi adityanath slams congress
अजय राय-सीएम योगी आदित्यनाथ-राहुल गांधीसौजन्य-IANS

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेताओं पर एक-एक कर निशाना साधा। सीएम योगी ने कांग्रेस नेताओं की तुलना गिरगिट से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता न सिर्फ हमारी विरासत का अपमान करते हैं। आपने कल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का व्यवहार देखा होगा। वे दर्शन के लिए हनुमानगढ़ी गए और फिर बाहर आकर मछली की दावत उड़ाई। वे 'राम-राम' का जाप करते रहते हैं, बेशर्मी की भी कोई हद होती है।

पढ़ें पूरी खबर...

10. सड़क पर बेहाल खड़ी थी बुजुर्ग महिला, देवदूत बनकर पहुंचे SP सिटी; मुरादाबाद में संवेदनशीलता की मिसाल बना VIDEO

Moradabad SP City Ranvijay Singh Viral Video
बुजुर्ग महिला की मदद को आगे आए मुरादाबाद SP सिटी रणविजय सिंहसोर्स- नवभारत लाइव

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बुजुर्ग महिला और पुलिस की वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत का एक चेहरा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भीषण गर्मी और जाम के बीच एक बुजुर्ग महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं।

पढ़ें पूरी खबर...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com