सड़क पर बेहाल खड़ी थी बुजुर्ग महिला, देवदूत बनकर पहुंचे SP सिटी; मुरादाबाद में संवेदनशीलता की मिसाल बना VIDEO

UP Police SP City Viral Video: मुरादाबाद में भीषण गर्मी और जाम के बीच बेहाल बुजुर्ग महिला की मदद को SP सिटी रणविजय सिंह आगे आए। वीडियो वायरल होने पर लोग जमकर कर रहे तारीफ।
Moradabad SP City Ranvijay Singh Viral Video
बुजुर्ग महिला की मदद को आगे आए मुरादाबाद SP सिटी रणविजय सिंहसोर्स- नवभारत लाइव
Published on
Updated on

Moradabad SP City Ranvijay Singh Viral Video: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक बुजुर्ग महिला और पुलिस की वर्दी के पीछे छिपी इंसानियत का एक चेहरा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है। मुरादाबाद के एसपी सिटी रणविजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भीषण गर्मी और जाम के बीच एक बुजुर्ग महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं।

गर्मी से बेहाल बुजुर्ग महिला बीच सड़क पर बैठी

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला बीच सड़क पर बेहाल हालत में पुलिस गाड़ी का सहारा लेकर रुक गई थी। महिला से ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। उनकी हालत देखकर एसपी सिटी रणविजय सिंह ने तुरंत उनके पास पहुंचे। एसपी के पास आते ही महिला वहीं सड़क पर बैठ गई।

एसपी सिटी ने महिला को पहुंचाया घर

एसपी सिटी ने उनसे बातचीत की और फिर एक बाइक वाले को रुकवाकर बुजुर्ग महिला को उनके गंतव्य स्थान तक भिजवाने की व्यवस्था की। सोशल मीडिया पर मुरादाबाद एसपी सिटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पुलिस के मानवीय व्यवहार की जमकर हो रही सराहना

एसपी सिटी की इस संवेदनशील पहल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग पुलिस अधिकारी के इस मानवीय व्यवहार की जमकर सराहना कर रहे हैं। वायरल वीडियो ने उत्तर प्रदेश पुलिस की उस छवि को भी मजबूती दी है, जिसमें कानून-व्यवस्था के साथ जरूरतमंदों की मदद और संवेदनशीलता को भी पुलिसिंग का अहम हिस्सा माना जा रहा है।

Moradabad SP City Ranvijay Singh Viral Video
मासूम की इच्छा नहीं, भविष्य सर्वोपरि...इलाहाबाद HC ने सुनाया अहम फैसला, नानी की जगह पिता को दी बच्ची की कस्टडी

एसपी सिटी रणविजय सिंह की इस पहल को लोग खाकी के मानवीय चेहरे की मिसाल बताते हुए ऐसे संवेदनशील पुलिस अधिकारियों को सलाम कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com