-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Stf Arrests Amit Tata 100 Crore Cough Syrup Racket Bahubali Connection
काली दौलत के दम पर खादी की तैयारी! कफ सिरप का सप्लायर टाटा गिरफ्तार; बाहुबली धनंजय से कनेक्शन?
- Written By: सौरभ शर्मा
UP STF ने कोडीन युक्त कफ सिरप व अन्य नशीली दवाओं की तस्करी के मास्टरमाइंड अमित टाटा को अपनी गिरफ्त मे ले लिया। आरोपी की बाहुबली नेता के साथ सोशल मीडिया में जमकर रील वायरल है।

कफ सिरप के मास्टर सप्लायर अमित टाटा गिरफ्तार, बाहुबली के साथ कनेक्शन की चर्चा
UP STF Action: सोशल मीडिया पर पंजाबी गानों और रील के जरिए अपना भौकाल दिखाने वाले अमित टाटा का असली चेहरा अब दुनिया के सामने आ गया है। उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने 100 करोड़ रुपये के कोडीन सिरप रैकेट का पर्दाफाश करते हुए इसके मास्टर सप्लायर अमित कुमार सिंह उर्फ अमित टाटा को गिरफ्तार कर लिया है। जौनपुर का रहने वाला यह शख्स सिर्फ रील बनाने तक सीमित नहीं था बल्कि नशे के एक ऐसे साम्राज्य का अहम खिलाड़ी था जो युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी के बाद न केवल अपराध जगत में बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी हड़कंप मच गया है।
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने जब इस सिंडिकेट की परतें खोलीं तो हैरान करने वाले राज सामने आए। अमित टाटा कोडीन युक्त फेन्सेडिल कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की तस्करी का मुख्य जरिया बना हुआ था। जांच में पता चला है कि इस पूरे काले कारोबार का असली मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल है जो पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही परिवार समेत दुबई भाग चुका है। अमित टाटा की गिरफ्तारी के बाद अब आजाद अधिकार सेना ने जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह की भूमिका की जांच की मांग भी कर दी है जिससे मामला और गरमा गया है।
9777 नंबर और बाहुबली का राज
अमित टाटा की गिरफ्तारी के दौरान बरामद हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी ने जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। इस गाड़ी का नंबर 9777 है जो पूर्वांचल के एक बड़े बाहुबली नेता के काफिले की पहचान मानी जाती है। सोशल मीडिया पर अमित टाटा की उस बाहुबली के साथ कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जो उनके करीबी रिश्तों की गवाही दे रही हैं। हालांकि पुलिस ने अपनी एफआईआर में सीधे तौर पर किसी बाहुबली का नाम शामिल नहीं किया है लेकिन एक ही नंबर की गाड़ियों का कनेक्शन और वायरल तस्वीरें यह बताने के लिए काफी हैं कि इस सिंडिकेट की जड़े कितनी गहरी और रसूखदार लोगों तक फैली हुई हैं। बता दें कि टाटा की वीडियो और तमाम तस्वीरे जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के साथ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
कलेक्टर के निर्देश पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई
शरबत बांट रहे थे बच्चे, तभी हुआ हादसा… लखनऊ में जुलूस के दौरान भरभराकर गिरी बालकनी, 2 बच्चों की मौत, 10 घायल
चंपत राय के इस्तीफे पर पूर्णिमा कोठारी का बड़ा बयान: ‘यह राम मंदिर को बदनाम करने की साजिश’
Mira Road: बिना एक्सीडेंट अचानक खुला कार का एयरबैग, 25 साल के युवक की मौत, बैठे-बैठे घुट गया दम
यह भी पढ़ें: ‘समय तेजी से फिसल रहा, मोदी सरकार हाथ पर हाथ…’ दिल्ली की मांओं का दर्द सुन भावुक हुए राहुल गांधी
ब्लॉक प्रमुख बनने का सपना टूटा
जांच में यह बात भी सामने आई है कि अमित टाटा नशे के कारोबार से कमाई गई काली दौलत के दम पर खादी पहनने की तैयारी में था। वह जौनपुर के रामपुर ब्लॉक से ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ने की योजना बना रहा था। वह अपनी अवैध कमाई को राजनीतिक ताकत में बदलने की फिराक में था लेकिन एसटीएफ की इस कार्रवाई ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया है। अमित टाटा की गिरफ्तारी ने साबित कर दिया है कि रील की दुनिया का दबदबा असल जिंदगी के कानून के सामने नहीं चल सकता। अब देखना यह होगा कि एसटीएफ की जांच में और कितने सफेदपोश चेहरे बेनकाब होते हैं।
Up stf arrests amit tata 100 crore cough syrup racket bahubali connection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला नवविवाहिता उत्पीड़न: शादी के कुछ ही महीनों बाद मिली जान से मारने की धमकी, पति-सास सहित 4 पर केस दर्ज
Jun 27, 2026 | 09:05 AMवीआईपी कार्यक्रमों की फूड टेस्टिंग ड्यूटी पर एफडीए अधिकारियों की नाराजगी, पूछा- ‘क्या हम गिनी पिग हैं?’
Jun 27, 2026 | 09:04 AMWelcome 3 BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की दमदार वापसी, ‘वेलकम 3’ ने ओपनिंग डे पर दिखाया जलवा
Jun 27, 2026 | 09:02 AMShani Dev: शनि देव को पसंद नहीं हैं ये 5 काम, भूलकर भी किए तो प्रकोप से नहीं बच पाएंगे
Jun 27, 2026 | 09:01 AMअमेरिकी हमलों के बाद ईरान का भीषण पलटवार; US सैन्य ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, खाड़ी में बढ़ा तनाव
Jun 27, 2026 | 08:58 AMअमरावती में उदय सामंत का बड़ा दावा: सभी 6 बागी सांसदों को दोबारा चुनकर लाएंगे CM शिंदे, असली शिवसेना हमारी ही
Jun 27, 2026 | 08:55 AMAkola Land Scam: असली आधार कार्ड पर लगाया दूसरे का फोटो; 2 एकड़ जमीन हड़पकर 11 लाख की धोखाधड़ी, 2 गिरफ्तार
Jun 27, 2026 | 08:51 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














