- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Minister Nand Gopal Gupta Nandi Attacked Rahul Gandhi Said Whose Ancestors Gave The Canker Of Pok On Indias Crown Kashmir
यूपी के मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- भारत के मुकुट कश्मीर पर PoK का नासूर आखिर किसके पूर्वजों की देन है?
- Written By: अमन दुबे

लखनऊ : कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की कन्याकुमारी (Kanyakumari) से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) श्रीनगर (Srinagar) में समाप्त होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी (Industrial Development Minister Nand Gopal Gupta Nandi) ने ट्वीट कर राहुल गांधी से कुछ सवालों का जवाब मांगा है। ट्वीट में मंत्री नन्दी ने लिखा है कि राहुल गांधी को कुछ बेहद प्रासंगिक सवालों के जवाब जरूर देने चाहिए। जिन्होंने भारत को खण्डित किया उनका भारत को जोड़ने का दम भरना हास्यास्पद है।
मंत्री नन्दी ने ट्वीट कर राहुल गांधी से सवाल करते हुए पूछा है कि भारत के मुकुट कश्मीर पर पीओके का नासूर आखिर किसके पूर्वजों की देन है?। राहुल गांधी ये बताएं कि 1962 में चीन द्वारा हथियाई गई भारत की 43,000 वर्ग किलोमीटर जमीन का हिसाब कौन देगा?। राहुल गांधी ये भी बताएं कि यात्रा के दौरान टुकड़े-दुकड़े गैंग के चेहरों के साथ कंधें से कंधा और कदम से कदम मिलाकर चलना कांग्रेस पार्टी के किस एजेण्डे का हिस्सा है?।
सम्बंधित ख़बरें
चुपके-चुपके काट रहे है जनता की जेब…पेट्रोल-डीजल के दाम पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप
BJP की जीत के पीछे कांग्रेस… उदयनिधि के दावे पर भाजपा नेता का पलटवार, बोले- जनता तय करती है किसे चुनना है
30% मुस्लिम आबादी को खुश करने… बकरीद की छुट्टी पर बीजेपी का ममता बनर्जी पर सीधा वार, लगाया तुष्टिकरण का आरोप
मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं राहुल गांधी; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का तीखा पलटवार
सवाल पूछने के साथ ही मंत्री नन्दी ने भारत जोड़ो यात्रा की मंशा पर ही सवाल खड़ा करते हुए ट्वीट में लिखा है कि जिन्होंने भारत को खण्डित किया उनका भारत को जोड़ने का दम भरना हास्यास्पद है!। साथ ही भारत की एकता के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों का अपमान भी है!।
तिरंगा लहराते हुए श्रीनगर के लाल चौक पर समाप्त हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर मंत्री नन्दी ने कहा कि राहुल जी आज आप लाल चौक पर तिरंगा लेकर घूम रहे हैं तो केवल इसलिए क्योंकि इस देश की कमान एक 56 इंच सीने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत हाथों में है!। वरना आपकी सरकार द्वारा अलगाववादियों को दिल्ली बुलाकर उनकी मेहमाननवाजी करना देश अब तक भूला नहीं है!।
Up minister nand gopal gupta nandi attacked rahul gandhi said whose ancestors gave the canker of pok on indias crown kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sunglasses Buying Tips: कहीं आपका चश्मा सिर्फ स्टाइल तो नहीं? खरीदने से पहले जान लें कौन सा है बेस्ट
May 25, 2026 | 03:57 PM‘बीच में मत पड़ो, ये हमारा मामला है’, भारत को आंख दिखाने लगा चीन; जानिए क्यों अचानक तल्ख हुए ड्रैगन के सुर
May 25, 2026 | 03:54 PMनागपुर: पोक्सो मामले में आरोपी को जमानत, पीड़िता के हलफनामे के बाद हाई कोर्ट का फैसला
May 25, 2026 | 03:49 PMGoogle का बड़ा सरप्राइज, अब फोन पर शुरू किया काम टैबलेट पर होगा तुरंत जारी, Android 17 का नया फीचर मचाएगा धूम
May 25, 2026 | 03:48 PMतुम्हारी पत्नी कहां गई…? पिता के इस एक सवाल के बाद खौफनाक कदम; जलगांव-जामोद में 5 शव मिलने से मची सनसनी
May 25, 2026 | 03:47 PMसिद्धारमैया की दिल्ली पॉलिटिक्स में एंट्री या डीके का बढ़ेगा इंतजार? राहुल-खरगे सुलझाएंगे कर्नाटक का कलह!
May 25, 2026 | 03:46 PMनागपुर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय किसान हब, तकनीक से जुड़ेगा किसान; समय से पहले तैयार हो सकता है कन्वेंशन सेंटर
May 25, 2026 | 03:41 PMवीडियो गैलरी

सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM
UP के 19 बाहुबलियों पर चला हाईकोर्ट का हंटर! शस्त्र लाइसेंस पर योगी सरकार से मांगा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 11:15 PM














