-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up Electricity Smart Prepaid Meter Installation Halted Cm Yogi Order
UP में मचे बवाल के बाद स्मार्ट मीटर लगाने पर लगी रोक, CM योगी ने दिए जांच के आदेश
- Written By: अर्पित शुक्ला
UP में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। CM योगी के आदेश पर गठित जांच समिति 10 दिन में रिपोर्ट देगी। नए कनेक्शनों पर यह रोक लागू नहीं होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
UP News: उत्तर प्रदेश में पुराने बिजली मीटरों को फिलहाल स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदलने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। यह फैसला शनिवार से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और यह रोक तब तक जारी रहेगी, जब तक जांच समिति अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती।
केंद्र सरकार की RDSS के तहत उपभोक्ताओं के घरों में लगे पारंपरिक मीटरों को स्मार्ट मीटर से बदला जा रहा था। हालांकि, कई मामलों में इन मीटरों को उपभोक्ताओं की सहमति के बिना प्रीपेड मोड में परिवर्तित किए जाने की शिकायतें सामने आईं, जिससे विवाद बढ़ा।
CM योगी ने जांच के आदेश दिए
स्मार्ट मीटरों की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बाद मामला योगी आदित्यनाथ तक पहुंचा, जिन्होंने जांच के आदेश दिए। इसके बाद पावर कॉरपोरेशन ने चार सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित की है, जिसे 10 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाली PM की तानाशाही! बालेन शाह सरकार पर सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों को धमकाने का आरोप, मचा बवाल
NEET की चिंगारी से पूरे से देश में भड़की आग, महाराष्ट्र, एमपी, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में प्रोटेस्ट
450 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली, यूपी और पंजाब के 8 ठिकानों पर छापेमारी
राम भक्त रूठे! चढ़ावा चोरी के बाद अयोध्या में सन्नाटा, 80% तक कारोबार ठप; 51 हजार देने वाले चढ़ा रहे सिर्फ ₹51
ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव और पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल के अनुसार, जब तक समिति की रिपोर्ट नहीं आती, तब तक पुराने मीटरों को बदलने की प्रक्रिया पूरी तरह रुकी रहेगी। इस योजना पर करीब 27 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, हालांकि इसका बोझ सीधे उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जा रहा है।
नया कनेक्शन लेने वालों को राहत नहीं
वहीं, नए बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए यह राहत लागू नहीं होगी। नए कनेक्शन स्मार्ट मीटर के साथ प्रीपेड मोड में ही दिए जाएंगे। हालांकि हाल ही में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लोकसभा में कहा था कि प्रीपेड या पोस्टपेड मोड का चयन उपभोक्ताओं के विकल्प पर होना चाहिए।
गौरतलब है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटरों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। इसी के बाद जांच समिति बनाई गई है, जो तकनीकी परीक्षण के आधार पर गुणवत्ता की समीक्षा करेगी।
यह भी पढ़ें- गुजरात के धंधुका में भड़की हिंसा, दो समुदायों के बीच झड़प के बाद आगजनी, देखें VIDEO
प्रदेश में अब तक लगभग 85 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 70 लाख से अधिक प्रीपेड मोड पर चल रहे हैं। लंबे समय से इन प्रीपेड मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं, जिसके चलते अब यह फैसला लिया गया है।
Up electricity smart prepaid meter installation halted cm yogi order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
थैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMFCRI Recruitment 2026: फ्लूइड कंट्रोल रिसर्च इंस्टीट्यूट में रिसर्च इंजीनियर के 19 पदों पर भर्ती
Jul 24, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














