-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Up By Elections Big Leaders Including Shah Yogi And Nadda Will Hold A Meeting Bjp Busy In Preparations For The By Elections
यूपी उपचुनाव: शाह-योगी तथा नड्डा समेत बड़े नेता करेंगे बैठक, उपचुनाव को लेकर बीजेपी तैयारियों में जुटी
- Written By: प्रतीक मिश्रा
उत्तरप्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी एक्टिव मोड में आ गई है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे, जहाँ वे पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह सहित बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे। बीजेपी ने उपचुनावों को लेकर अपनी तैयारियां तेज़ कर दी है।

फाइल फोटो
दिल्ली: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली प्रवास पर रहेंगे, जहाँ वे बीजेपी कार्यालय पहुंचकर उत्तरप्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह तथा पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे। उत्तरप्रदेश में होने वाले उपचुनावों को लेकर बीजेपी सक्रिय हो गई है और अपने प्रदर्शन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।
सीधी टक्कर की बात करें तो उपचुनाव में बीजेपी तथा समाजवादी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है और अब दोनों ही पार्टियों में बैठकों का सिलसिला शुरू हो चूका है। हालाँकि अभी तक चुनाव आयोग की तरफ से तारीखों का एलान नहीं किया गया है, लेकिन उत्तरप्रदेश की सियासत में चुनावी सरगर्मियां तेज़ हो गई है।
प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है, ऐसे में जहाँ बीजेपी अपनी साख बनाये रखने के लिए जोर लगा रही है तो वहीँ समाजवादी पार्टी अपनी ज़मीन मजबूत करने में लगी हुई है। आज दिल्ली में होने वाली बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम सहित संगठन महामंत्री धर्मपाल भी मौजूद रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी और योगी आदित्यनाथ ने अंशुला कपूर-रोहन को दी शादी की बधाई, बोनी कपूर ने शेयर किए लेटर
CM योगी का सपा पर हमला: हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाई, अब जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ा पाएंगे?
मेरठ लाठीचार्ज मामला: NHRC ने यूपी सरकार से मांगी रिपोर्ट, DGP और गृह सचिव को जारी किया नोटिस
सादगी के पीछे का वो फौलादी इरादा! पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम दिग्गजों ने राजनाथ सिंह को जन्मदिन पर दी बधाई
इसे भी पढ़े :Baba Siddique Shot Dead Live: राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार, रात 8.30 बजे किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
अलग-अलग कारणो के चलते खाली हुई प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने है, जिनमे- करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, फूलपुर, मंझवा और सीसामऊ सीटें शामिल है। इन सभी सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का एलान होना यही बाकि है।
बीतें लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जिस तरीके से प्रदर्शन किया और बीजेपी को चौकाया है , उससे यह माना जा रहा है कि अखिलेश यादव की टीम उपचुनावों को लेकर बेहद उत्साहित है। इधर बीजेपी अपने लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन की समीक्षा करते हुए उपचुनाव में आगे बढ़ रही है , लेकिन यह चुनाव सीएम योगी के लिए कड़ा इम्तिहान भी साबित हो सकते है।
बीजेपी खुद को कैडर बेस पार्टी बताती है, वहीँ पार्टी ने अभी देशभर में अपना सदस्य्ता अभियान भी चलाया है। यानि अब यहाँ उत्तरप्रदेश बीजेपी के सदस्यता अभियान में बने सदस्यों की संख्या भी मायने रखती है, क्योंकि बूथ लेवल तक यह अभियान चला था। ऐसे में यह देखने लायक होगा की उपचुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन कैसा रहता है।
Up by elections big leaders including shah yogi and nadda will hold a meeting bjp busy in preparations for the by elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बांका दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस से मुठभेड़ में घायल
Jul 11, 2026 | 10:21 AMR Madhavan ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्यों ठुकरायी थी 3 Idiots की तमिल रीमेक
Jul 11, 2026 | 10:17 AMDatia Bypoll: 12 घंटे की मशक्कत के बाद खुला चक्काजाम, पथराव में ASP समेत कई अधिकारी घायल, उपद्रवी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 10:16 AMWimbledon 2026: जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे जैनिक सिनर, अब ज्वेरेव से होगी खिताबी मुकाबला
Jul 11, 2026 | 10:09 AMसड़कें या स्विमिंग पूल? संभाजीनगर में वीआईपी मार्ग पर गड्ढों की गहराई नाप रहे हैं बेबस वाहन चालक!
Jul 11, 2026 | 10:05 AMCalcium Rich Foods: दूध से भी ज्यादा कैल्शियम देते हैं ये 7 देसी फूड्स, हड्डियां होंगी मजबूत और शरीर रहेगा फिट
Jul 11, 2026 | 10:03 AMपुणे में जमीन रिकॉर्ड हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई: SDM-तहसीलदार सहित 15 अधिकारी निलंबित; पूरे राज्य में होगी जांच
Jul 11, 2026 | 10:00 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














