मृतक नेहाल सिंह की फाइल फोटो (फोटो प्राप्त: सोशल मीडिया)
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की पुलिस ने शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह हत्याकांड के आरोपियों के बीच शुक्रवार तड़के मुठभेड़ हुआ। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के कारण दोनों आरोपी घायल हो गए।
अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपी अनुराग गुप्ता और आशीष पांडेय को पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। मुखबिर की सूचना पर आज तड़के गांव मरकटिया के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के पास से ये चीजें बरामद
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक, इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने के कारण दोनों घायल हो गए। जिन्हें यहां महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।
तीन आरोपी पहले से गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि नेहाल सिंह हत्याकांड में 12 नवंबर को भी मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पूछताछ की जा रही है। साथ ही मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
करणी सेना ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया था धरना-प्रदर्शन
नेहाल सिंह हत्याकांड में करणी सेना की तरफ से पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी किया गया था। जिसमें शामिल एकौना थाना क्षेत्र के गांव हौली बलिया के निवासी विशाल सिंह की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गोरखपुर निवासी एक आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था।
उत्तर प्रदेश से जुड़ी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि सात नवंबर को देवरिया जिले के थाना सुरौली क्षेत्र के गांव जद्दु परसिया के पास मुख्य मार्ग पर शुभम सिंह उर्फ नेहाल सिंह (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।