- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Main Reasons For Ravichandran Ashwins Retirement From Ipl
अश्विन का IPL को बाय-बाय, ट्रेड का खेल-यूट्यूब चैनल या फिर CSK से मतभेद, क्या है असली दास्तां?
- Written By: संजय बिष्ट
Ravichandran Ashwin Retires from IPL: दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर. अश्विन ने बुधवार 27 अगस्त को IPL से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। अब क्रिकेट के गलियारों में इसके पीछे के कारणों पर चर्चा होने लगी है।

आर. अश्विन (फोटो- सोशल मीडिया)
Ravichandran Ashwin IPL Retirememt Reason: टीम इंडिया के पूर्व स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार 27 अगस्त को आईपीएल से रिटायरमेंट लेकर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। उनके इस फैसले के बाद कई लोग हैरान दिख रहे हैं। फिलहाल IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले अश्विन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब वो सिर्फ विदेशी लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे। उन्होंने रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए “हर अंत की नई शुरुआत होती है” जैसे शब्दों का उपयोग किया। अश्विन की इस बात पर लोग अगल-अलग मायने निकाल रहे हैं।
अश्विन ने अपने हाल में राहुल द्रविड़ के साथ एक इंटव्यू किया था। इस दौरान उन्होंने अपने रिटायरमेंट पर बात करते हुए कहा था कि “मैं काफी उम्रदराज हो चुका था, बार-बार टूर पर जाना और ज्यादातर बाहर बैठना। मुझे बहुत खलने लगा था। ऐसा नहीं था कि मैं टीम में कंट्रीब्यूट नहीं करना चाहता था, लेकिन फिर आप सोचने लकते हैं कि क्या घर पर बच्चों के साथ समय बिताना बेहतर है। वो भी बड़े हो रहे हैं।”
राहुल द्रविड़ के साथ इस इंटरव्यू में रविचंद्रन अश्निन ने आगे कहा- “मैं यहां बैठा क्या कर रहा हूं? इसके बाद मैंने महसूस किया कि बस अब…मेरे मन में हमेशा था कि 34-35 की उम्र में रिटायर हो जाउंगा। लेकिन बीच में लगातार न खेल पाने की वजह से फैसले कर लिया।” अश्विन की ये बाते उन्हें टीम इंडिया के लिए खेलते वक्त की है। उनकी इन बातों से लोगों ने आईपीएल से भी रिटायरमेंट के कयास लगा लिए थे। आइए अब उन संभावित कारणों पर चर्चा कर लेते हैं, जिस कारण हो सकता है कि उन्होंने रिटायरमेंट का फैसला लिया हो।
सम्बंधित ख़बरें
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने के बाद दिग्गजों के आने लगे हैं बयान, अब सौरव गांगुली ने भी BCCI पर किया रिएक्ट
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नीतीश-दुबे समेत 3 पेसर्स की मौजूदगी, कैसे प्रिंस यादव को मिलेगी प्लेइंग-XI में जगह?
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
मानव सुथार का इंटरनेशनल डेब्यू में बड़ा रिकॉर्ड, 6 विकेट लेकर भारत के दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में बनाई जगह
यूट्यूब चैनल और ट्रेड
आर. अश्विन बीते कुछ वक्त से मन लगाकर अपने यूट्यूब चैनल के लिए काम कर रहे हैं। कुल मिलाकर उन्होंने अपना पूरा ध्यान यहीं शिफ्ट कर दिया है। वो इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी में भी अपना चैनल चलाते हैं। यहां पर वो क्रिकेट को लेकर बात करते हैं। इसके अलावा हाल में ही उनके बारे में ट्रेड करने को लेकर अफवाह फैली थी। खबर थी कि सीएसके ने आईपीएल 2026 में अश्विन को ट्रेड किए जाने की बात की थी। संभावना है कि उनके आईपीएल से रिटायरमेंट के प्रमुख कारणों में ये भी हो।
Special day and hence a special beginning. They say every ending will have a new start, my time as an IPL cricketer comes to a close today, but my time as an explorer of the game around various leagues begins today🤓. Would like to thank all the franchisees for all the… — Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) August 27, 2025
CSK से विवाद
हाल में आर. अश्विन के चेन्नई सुपर किंग्स के विवाद की बात भी सामने आई थी। दरअसल, आईपीएल 2025 में अश्विन की इंजरी के बाद ड्रेविस शामिल किया गया था। हाल में ही उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर भी बयानबाजी की थी। इस बारे में सीएसके ने कहा था कि उन्होंने पूरे नियम- कानून के तहत ही ब्रेविस को शामिल किया गया। वहीं, अश्विन का डेवाल्ड ब्रेविस विवाद पर कहना था कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
IPL 2025 में रहे थे फ्लॉप
आईपीएल 2025 में आर अश्विन को चेन्नई सुपर किंग्स ने 9.75 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। लेकिन वो टीम के लिए इस सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। इस दौरान उन्हें 9 मैच खेलने का मौका मिला। अश्विन ने सीजन के 9 मुकाबलों में सिर्फ 7 विकेट ही लिए थे। वहीं, बल्लेबाजी में भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए थे। बल्लेबाजी में अश्विन ने चेन्नई के लिए सिर्फ 33 रन बनाए।
यह भी पढ़ें: कैंसर से निजात के बाद माइकल क्लार्क का बयान, कहा- शुक्र है जल्दी पता चल गया
अश्विन का आईपीएल करियर
38 वर्षीय आर अश्विन ने अब तक आईपीएल के कुल 220 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान अश्विन के नाम 187 विकेट हैं। वहीं, इस लीग में उनका औसत 30.22 का जबकि इकोनॉमी 7.2 की रही है। इसके अलावा अश्विन ने आईपीएल की कुल 217 पारियों में 833 रन बनाए हैं। आर अश्विन आईपीएल में कुल पांच टीमों के लिए मुकाबले खेल चुके हैं। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स शामिल हैं। वहीं, पंजाब किंग्स के उन्होंने बतौर कप्तान भी खेला है।
Main reasons for ravichandran ashwins retirement from ipl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार के औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन श्रद्धालुओं की मौत
Jun 08, 2026 | 03:53 PMइधर इंडिया गठबंधन की बैठक में थीं ममता, उधर 20 सांसदों ने कर दिया खेला! NDA में होंगे शामिल, TMC में आया भूचाल
Jun 08, 2026 | 03:50 PMखान सर की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग वीडियो वायरल होने के बाद से ‘गुरुजी’ गायब, पटना पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
Jun 08, 2026 | 03:44 PMFarah Khan Trip: ‘साधारण दिखना मेरे बस की बात नहीं’, फराह खान के अतरंगी फैशन ने खींचा सबका ध्यान
Jun 08, 2026 | 03:39 PMसोलापुर-गोवा और हैदराबाद फ्लाइट सेवा मानसून के चलते अस्थायी रूप से बंद, Fly91 का बड़ा फैसला
Jun 08, 2026 | 03:35 PMनागपुर: आखिरकार शुरू हुआ कामठी रोड का कायाकल्प; इस महीने की शुरुआत से ही रूट पर काम जोरों पर
Jun 08, 2026 | 03:34 PMबच्चों के स्टडी रूम में कर दें ये काम, खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे बच्चे! Vastu Tips जानिए
Jun 08, 2026 | 03:33 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














