सड़क पर दौड़ रही थी गाड़ियां...तभी गिरने लगे बड़े-बड़े पत्थर, दिल दहला देगा अरुणाचल से आया ये VIDEO

Arunachal Landslide Video: अरुणाचल के कामेंग जिले में सोमवार को तवांग और दिरांग को जोड़ने वाले रोड से लोग गुजर रहे थे तभी बड़े-बड़े पत्थरों की बारिश होने लगी। इसका एक वीडियो बी सामने आया है।
arunachal-pradesh-landslide-rocks-falling-on-road-video
लैंडस्लाइड के वीडियो से लिए गए स्क्रीनशॉट्स (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Landslide in Arunachal Pradesh: देश के उत्तर-पूर्व में इस समय मानसूनी बारिश ने कोहराम मचा रखा है। इस बीच अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले में भूस्खलन के बाद तवांग और दिरांग के बीच सड़क संपर्क टूट गया। इस लैंडस्लाइड का भयावह मंजर कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है।

अरुणाचल के कामेंग जिले में सोमवार को तवांग और दिरांग को जोड़ने वाले रोड पर बड़े-बड़े पत्थरों की बारिश होने लगी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग अपनी गाड़ियों को पीछे करने की कोशिश करते हुए हॉर्न बजाते हुए सुने जा सकते हैं।

वीडियो में देखें खौफनाक मंज़र

इस घटना से जुड़े वीडियो में पहाड़ियों से पत्थर लुढ़कते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस भयावह लैंडस्लाइड के चलते यात्रियों में अफरा-तफरी और घबराहट फैल गई। नीचे दिए गए वीडियो में आप इस खौफनाक मंजर के खुद चश्मदीद बन सकते हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में आपने देखा होगा कि कैसे पहाड़ी से पत्थर लुढ़कते दिख रहे हैं। ये पत्थर गाड़ियों से टकरा रहे हैं और लोग अपनी जान बचाने के लिए दहशत में इधर-उधर भाग रहे हैं। वहीं, कुछ लोग गाड़ियों को बचाने का प्रयास करते भी धिकाई देते हैं।

सड़क का 150 मीटर हिस्सा बंद

लैंडस्लाइड के चलते सड़क का लगभग 150 मीटर का हिस्सा बंद हो गया है। नागरिक और सैन्य दोनों तरह की आवाजाही के साथ ही साथ यह सड़क रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाती है। जिसका कारण यह है कि ये अरुणाचल के तवांग जिले को सीमावर्ती क्षेत्रों को जोड़ती है।

आपको बता दें कि मानसून आने के बाद से उत्तर-पूर्व के सभी राज्यों में लगातार बारिश का आलम देखने को मिल रहा है। अरुणाचल के इलावा सिक्किम में भी कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिली हैं। वहीं, असम और मेघालय के कई हिस्से बाढ़ की चपेट में हैं।

बुधवार को कैसा रहेगा मौसम

इन सबके बीच IMD ने सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के लिए राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक इन दोनों ही राज्यों में बुधवार को किसी भी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है। हालांकि, नॉर्थ-ईस्ट के अन्य राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com