- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Tosha Khana Of Banke Bihari Temple In Vrindavan Was Opened After 54 Years
54 साल बाद खुला वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर का तोष खाना, खजाने की जगह मिला बक्सा और…
Supreme Court की निगरानी में शनिवार को बांके बिहारी मंदिर का 54 साल से बंद खजाना कक्ष खोला गया। हालांकि, भक्तों को उम्मीद के विपरीत, इस कक्ष में कीमती आभूषणों की जगह लकड़ी का खाली बक्सा और मलबा मिला।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

54 साल बाद खुला बांके बिहारी मंदिर का तोष खाना, फोटो- IANS
Banke Bihari Temple Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित वृंदावन के प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का 54 साल पुराना तोष खाना (खजाना कक्ष) सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की निगरानी में शनिवार को खोला गया। इस कक्ष को खोलने के बाद भक्तों और सेवायतों में जो उत्सुकता थी, वह निराशा में बदल गई, क्योंकि अंदर खजाने की जगह सिर्फ खाली बक्सा और मलबा बरामद हुआ।
मथुरा स्थित वृंदावन धाम के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से एक बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित हाई पावर कमेटी की निगरानी में शनिवार को मंदिर का 54 साल से बंद पड़ा तोष खाना (खजाना कक्ष) खोला गया। यह कार्यवाही वीडियोग्राफी के साथ की गई।
अंदर मिला लकड़ी का खाली बक्सा और मलबा
हालांकि, जब ताला खुला तो अंदर का दृश्य हैरान करने वाला था। जिस कक्ष में भगवान के अमूल्य खजाने (कीमती आभूषणों या सोने-चांदी के असाला) के मिलने की उम्मीद थी, उसकी जगह कमेटी के सदस्यों को सिर्फ लकड़ी का एक खाली बक्सा और मलबा (डेबरिस) मिला। इस परिणाम से भक्तों और सेवायतों दोनों में निराशा फैल गई है।
सम्बंधित ख़बरें
UP Weather: लखनऊ में कुदरत का कहर जारी, दोनों डिप्टी सीएम की फ्लाइट की भोपाल में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
आपदा प्रभावितों पर योगी सरकार का बड़ा ऐलान, 24 घंटे में मिलेगा मुआवजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश
नहीं रहे Rita Bahuguna Joshi के पति: लखनऊ SGPGI में हुआ निधन, कल प्रयागराज में पंचतत्व में होंगे विलीन
UP के 64 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 की मौत; जानें अपने शहर का हाल
सेवादारों का दावा हुआ सही साबित
तोष खाना खाली पाए जाने के बाद, मंदिर की संपत्ति को लेकर पहले से किए जा रहे सेवायतों के दावे सही साबित होते दिख रहे हैं। कई सेवायतों का दावा था कि जब पिछली बार 1971 में तोष खाना खोला गया था, तब ठाकुर जी के अमूल्य आभूषणों की एक सूची बनाई गई थी और उन्हें भूतेश्वर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर में सुरक्षित रख दिया गया था। तोष खाने के अंदर केवल खाली बक्सा और मलबा मिलने के बाद इस बात की पुष्टि होती दिख रही है।
अब बैंक लॉकर पर टिकी निगाहें
हाई पावर कमेटी अब आगे की कार्रवाई करेगी। कमेटी तोष खाने के अंदर मौजूद पूरी सामग्री जिसमें मलबा और खाली लकड़ी का बक्सा शामिल है का रिकॉर्ड वीडियोग्राफी के माध्यम से दर्ज करेगी। अब सभी की निगाहें बैंक लॉकर में रखे गए बक्से पर टिकी हैं।
हालांकि, इस पूरी प्रक्रिया पर गोस्वामी समाज ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कमेटी द्वारा यह प्रक्रिया ‘चुनिंदा लोगों के सामने’ करने का विरोध किया है।
मंदिर का महत्व
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पूरे भारत के सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन मंदिरों में से एक है। यह मंदिर मथुरा जिले के वृंदावन धाम के रमण रेती क्षेत्र में स्थित है और यह भगवान श्रीकृष्ण के विग्रह रूप ‘बांके बिहारी’ को समर्पित है।
यह भी पढ़ें: JMM ने इंडिया ब्लॉक से नाता तोड़ा, 6 सीटों पर अकेले लड़ेगी बिहार चुनाव, बोले- ‘हमें धोखा मिला’
इस मंदिर की स्थापना सन 1864 में स्वामी हरिदास ने करवाई थी। स्वामी हरिदास एक प्रसिद्ध संत, भक्त कवि और संगीतकार थे। ऐसा माना जाता है कि स्वामी हरिदास को भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने स्वयं ‘बांके बिहारी’ के रूप में दर्शन दिए थे, और उसी स्थान पर इस मंदिर की स्थापना की गई थी।
Tosha khana of banke bihari temple in vrindavan was opened after 54 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sambhajinagar Plastic Ban: प्लास्टिक लाने वालों पर मनपा की टेढ़ी नजर; 390 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
May 05, 2026 | 11:28 AMकल्याण-डोंबिवली में गैस शवदाहिनियां ठप, गैस संकट से अंतिम संस्कार पर असर
May 05, 2026 | 11:27 AMसबसे बड़ी पार्टी बनकर सरकार नहीं बना पाएंगे विजय, तमिलनाडु में उलझाने वाले हैं समीकरण, किसका ‘हाथ’ थामेगी TVK
May 05, 2026 | 11:16 AMदेश की ‘नंबर 1’ विधायक बनीं सुनेत्रा पवार, बारामती में सहानुभूति की लहर, सभी विरोधी उम्मीदवारों की जमानत जब्त
May 05, 2026 | 11:14 AMक्रूज हादसे की पीड़िता से पेन किलर और टिटनेस इंजेक्शन के लिए वसूले 4700 रुपए, अस्पताल का लाइसेंस रद्द
May 05, 2026 | 11:14 AMNagpur Encroachment Removal: लगातार निगरानी से सीताबर्डी साफ, अन्य इलाकों में चुनौती अब भी बरकरार
May 05, 2026 | 11:11 AMSambhajinagar Drainage Project: संभाजीनगर में 887 करोड़ की ड्रेनेज योजना अधर में; ठेकेदारों का भुगतान अटका
May 05, 2026 | 11:03 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














