-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Election Commission Extends Sir Deadline Up Gujarat Mp Voter List Schedule
चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, UP समेत इन 6 राज्यों में बढ़ी SIR की समयसीमा; जानें नया शेड्यूल
- Written By: सौरभ शर्मा
SIR Date: देश के कई राज्यों में जारी स्पेशल इंटेंविस रिविजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग (EC) ने मतदाताओं को बड़ी राहत दी है। आयोग ने यूपी समेत छह राज्यों में एसआईआर की समयसीमा को बढ़ाया है।

यूपी समेत इन 6 राज्यों में बदली मतदाता सूची में बदलाव करने की तारीख (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)
SIR Deadline Extended: चुनाव आयोग ने देश के छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मतदाताओं को एक बड़ी खुशखबरी दी है। आयोग ने विशेष मतदाता सूची संशोधन अभियान यानी एसआईआर 2026 के तहत फॉर्म जमा करने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। इस फैसले से उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार के लोगों को अब अपने दस्तावेज तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। यह अहम फैसला राज्यों में तकनीकी कारणों और प्राप्त आवेदनों की भारी संख्या को देखते हुए लिया गया है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी नई समय सारिणी के अनुसार, तमिलनाडु और गुजरात में अब एसआईआर फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 14 दिसंबर से बढ़ाकर 19 दिसंबर 2025 कर दी गई है। इसका सीधा मतलब है कि इन राज्यों के नागरिकों को अपना काम पूरा करने के लिए पांच दिन और मिल गए हैं। आयोग ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और इस बढ़ी हुई समय सीमा का लाभ उठाते हुए अपना नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में उन्हें परेशानी न हो।
यूपी और एमपी वालों के लिए खुशखबरी
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार के लिए अंतिम तारीख अब 18 दिसंबर की जगह 23 दिसंबर 2025 तय की गई है। वहीं सबसे बड़ा फैसला उत्तर प्रदेश के लिए आया है। यूपी में एसआईआर की समय सीमा जो 11 दिसंबर को समाप्त हो रही थी, वहां अब रिवाइज्ड एन्यूमरेशन 26 दिसंबर तक चलेगा और मतदाता सूची का प्रकाशन 31 दिसंबर 2025 को होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने बताया कि उन्होंने आयोग से दो हफ्ते का अतिरिक्त समय मांगा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। यह समय इसलिए मांगा गया ताकि जिला निर्वाचन अधिकारी मृत और दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो चुके मतदाताओं का सही सत्यापन कर सकें।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवाल तो एक्शन में आई सरकार, 302 टैंकर एथेनॉल किए गए रिजेक्ट
विदेशों में छिपे भगोड़ों पर मोदी सरकार का एक्शन! 36 देशों से 274 अपराधी लाए गए भारत, हजारों करोड़ जब्त
5 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
यह भी पढ़ें: राहुल की आंख के कांटे को दिग्विजय ने बताया फूल! खुले मंच से शान में पढ़े कसीदे; बयान से सियासी भूचाल
अब इस तारीख तक निपटाएं काम
नवदीप रिनवा ने जानकारी दी कि राज्य में करीब 2.91 करोड़ प्रविष्टियां अभी भी अपुष्ट श्रेणी में हैं, जिनमें 1.27 करोड़ स्थायी रूप से शिफ्टेड और लाखों मृत मतदाता शामिल हैं। इनका बारीकी से सत्यापन बहुत जरुरी है। नए शेड्यूल के मुताबिक, निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन 31 दिसंबर को होगा और दावे व आपत्तियां 30 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। इसके बाद अधिकारियों द्वारा गणना प्रपत्रों और आपत्तियों का निस्तारण 21 फरवरी तक किया जाएगा। अंततः 28 फरवरी 2026 को उत्तर प्रदेश की फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।
Election commission extends sir deadline up gujarat mp voter list schedule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Jatamansi For Hair: महादेव की प्रिय जड़ी जटामांसी का कमाल! झड़ते, सफेद बालों पर ऐसे करती है चमत्कार
Aug 04, 2026 | 10:03 PMनहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
Aug 04, 2026 | 09:52 PMकौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PMभागने से काम नहीं चलेगा! पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को प्रत्यर्पित कराने के लिए बांग्लादेश का सख्त बयान
Aug 04, 2026 | 09:49 PMदतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PMबदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया
Aug 04, 2026 | 09:48 PMSawan 2026: सावन में भूलकर भी न छोड़ें मुख्य द्वार से जुड़ा ये उपाय, कहते हैं यहीं से आती है सुख-समृद्धि
Aug 04, 2026 | 09:37 PMवीडियो गैलरी

PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM
गंगा में खतरे के बीच कैमरा ऑन, सुरक्षा ऑफ! निरहुआ-आम्रपाली के वीडियो पर मचा बवाल, सवालों के घेरे में प्रशासन
Aug 04, 2026 | 02:42 PM
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM














