- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Bulldozers Run On Illegal Madrasa In Uttar Pradesh It Was Occupying Government Land
एक्शन में योगी सरकार, अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर जमा रखा था कब्जा
Sitapur News: सीतापुर में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मदरसे को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है। डीएम के निर्देश पर कार्रवाई की गई। बुलडोजर कार्रवाई का कब्जेदारों ने विरोध किया।
- Written By: रंजन कुमार

अवैध मदरसे को ध्वस्त करता बुलडोजर।
Bulldozers Run on Illegal Madrasa: उत्तर प्रदेश के सीतापुर अंतर्गत लहरपुर तहसील क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। प्रशासन ने बुधवार शाम को अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नेवादा गांव और सरावां गांव में बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त किए। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के नेवादा गनेशपुर गांव में गाटा संख्या 982 रकबा 0.028 हेक्टेयर के आंशिक भाग और गाटा संख्या 983 रकबा 0.101 हेक्टेयर नवीन परती भूमि पर अवैध निर्माण था। यह निर्माण रईस, पुत्र मोहम्मद हुसैन प्रबंधक और सत्तार, पुत्र मेहदी हसन द्वारा मदरसा हुसैनिया तक मिलुल उलूम के नाम से कराया गया था। जांच में निर्माण को अवैध पाया गया, जिसके बाद संबंधित विभाग ने अवैध संरचनाओं को ध्वस्त कराया।
कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई
तहसील क्षेत्र के शेरपुर सरावां गांव में गाटा संख्या 1030 रकबा 0.174 हेक्टेयर नवीन परती भूमि के आंशिक भाग पर अबरार, पुत्र नजर मोहम्मद निवासी पंडित पुरवा गांव द्वारा पक्का निर्माण कर कब्जा किए जाने का मामला सामने आया। इस संबंध में मामला न्यायालय में विचाराधीन था। अदालत के आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटाया।
सम्बंधित ख़बरें
हिंदू छात्रा को मुस्लिम सहेलियों ने फंसाकर अपने भाई से करवाया रेप, योगी की पुलिस ने क्या किया?
योगी के साथी करते थे मुखबिरी… आजादी से पहले कब वंदे मातरम गाया था, अखिलेश यादव ने और क्या कहा?
कानपुर में रिटायर फौजी ने की पत्नी और बेटे की हत्या, खुद को भी दी दर्दनाक मौत
‘पत्नी का दर्जा दो वरना जान दे दूंगी’, बीजेपी नेता के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका; लगाए गंभीर आरोप
कब्जादारों ने जताया विरोध
अवैध अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान कब्जेदारों द्वारा विरोध की सूचना मिलने पर तहसीलदार मनीष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई को शांतिपूर्ण कराया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मुस्तैदी से तैनात रहा। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों में प्रशासन की सख्ती का संदेश गया है। तहसील प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी व सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी अभियान जारी रखते हुए ऐसे सभी अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: मदरसों में बच्चों को बनाया जा रहा कट्टरपंथी, केवल मुसलमानों को शासन का अधिकार, ऐसी सीख दे रहे
मदरसे के पास नहीं थी कोई मान्यता
हिंदूवादी संगठनों की शिकायत का डीएम राजा गणपति आर ने संज्ञान लिया और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन के मुताबिक, मदरसे के पास किसी भी स्तर का मान्यता नहीं था। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और बुलडोजर से मदरसे को गिरा दिया गया। बताया जा रहा कि इस मदरसे में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे।
Bulldozers run on illegal madrasa in uttar pradesh it was occupying government land
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
2026 का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या को, लेकिन क्यों नहीं लग रहा है भारत में सूतक? सावधानियां भी नोट करें
Feb 16, 2026 | 07:12 PM‘हम भारत से युद्ध…’, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले, शेख हसीना को लेकर BNP का बड़ा बयान
Feb 16, 2026 | 07:06 PMबंगाल आकर दिखा देंगे कि हिंदुओं की ताकत क्या होती है…नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर को दी चुनौती
Feb 16, 2026 | 06:59 PMIND vs PAK: मिशन कोलंबो फतह कर टीम इंडिया की घर वापसी, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा अलगा मैच
Feb 16, 2026 | 06:58 PMअंगूठों की जंग! यूके में खेले जाने वाले टो रेसलिंग चैंपियनशिप की दिलचस्प कहानी
Feb 16, 2026 | 06:45 PM‘शानदार है आंध्र का डिजिटल मॉडल’, सीएम नायडू से मिले बिल गेट्स; रीयल टाइम गवर्नेंस की तकनीक को देख हुए हैरान
Feb 16, 2026 | 06:45 PM17 जनवरी को आसमान में दिखेगा ‘Ring of Fire, आखिर क्या होगा 2026 के इस पहले सूर्य ग्रहण में
Feb 16, 2026 | 06:43 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














