- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Shahbaz Threatens Deshraj To Convert To Islam And Marry His Daughter To Him
इस्लाम अपनाओ और बेटी की शादी मुझसे कर दो…शाहबाज ने देशराज को दी धमकी, योगी की पुलिस ने भेजा जेल
Raebareli Conversion Case: रायबरेली निवासी शाहबाज को एक हिंदू परिवार को धर्म परिवर्तन की धमकी देना महंगा पड़ गया। पीड़ित परिवार ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
- Written By: रंजन कुमार

रायबरेली पुलिस। इमेज-सोशल मीडिया
Raebareli News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में जबरन धर्म परिवर्तन और धमकी का गंभीर मामला सामने आया है। मुंशीगंज क्षेत्र में रहने वाले देशराज कंजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके पड़ोस में रहने वाला शाहबाज 29 नवंबर को उनके घर आया और उनके पूरे परिवार को धमकाया और डराया। उन पर अपनी बेटी की शादी उससे करने और इस्लाम धर्म अपनाने का दबाव डाला।
पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, शाहबाज देशराज के घर गया और परिवार पर दबाव डाला और उनसे अपनी बेटी की शादी उससे करने की मांग की। इतना ही नहीं उसने परिवार को धमकी दी कि वे इस्लाम धर्म नहीं अपनाते और शादी के लिए राजी नहीं होते तो उन्हें गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। देशराज का आरोप है कि धमकी देने के दौरान शाहबाज ने उनका गला घोंटकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की भी कोशिश की। इससे परिवार बहुत डर गया।
अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा
इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने भदोखर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत के आधार पर और मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी शाहबाज के खिलाफ धमकी देने, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश करने और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारकर शाहबाज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
हिंदू छात्रा को मुस्लिम सहेलियों ने फंसाकर अपने भाई से करवाया रेप, योगी की पुलिस ने क्या किया?
योगी के साथी करते थे मुखबिरी… आजादी से पहले कब वंदे मातरम गाया था, अखिलेश यादव ने और क्या कहा?
कानपुर में रिटायर फौजी ने की पत्नी और बेटे की हत्या, खुद को भी दी दर्दनाक मौत
‘पत्नी का दर्जा दो वरना जान दे दूंगी’, बीजेपी नेता के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका; लगाए गंभीर आरोप
मारपीट का भी लगाया आरोप
इस संबंध में सीओ सदर अरुण नौहर ने बताया कि मुंशीगंज इलाके के रहने वाले देशराज कंजर ने आरोपी शाहबाज के खिलाफ भदोखर थाने में धमकी देने, जबरन धर्म परिवर्तन की कोशिश और मारपीट का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को 10 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आगे की कार्रवाई जारी है।
थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा धर्म परिवर्तन की धमकी देने व मारपीट करने वाले अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है-#UpPolice#RaebareliPolice@Uppolice @Igrangelucknow pic.twitter.com/AwlykFbpQQ — Raebareli Police (@raebarelipolice) December 10, 2025
यह भी पढ़ें: लखनऊ में धर्मांतरण का खेल, सैकड़ों हिंदुओं को बनाया ईसाई, जानें कैसे रचा जाता था जाल-VIDEO
तत्काल सूचना देने की अपील
पुलिस-प्रशासन ने इलाके के लोगों से अपील की है कि जबरन धर्म परिवर्तन जैसे मामले की तत्काल सूचना दें। किसी से भी डरने या दबाव में आने की जरूरत नहीं है। शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Shahbaz threatens deshraj to convert to islam and marry his daughter to him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
2026 का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या को, लेकिन क्यों नहीं लग रहा है भारत में सूतक? सावधानियां भी नोट करें
Feb 16, 2026 | 07:12 PM‘हम भारत से युद्ध…’, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले, शेख हसीना को लेकर BNP का बड़ा बयान
Feb 16, 2026 | 07:06 PMबंगाल आकर दिखा देंगे कि हिंदुओं की ताकत क्या होती है…नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर को दी चुनौती
Feb 16, 2026 | 06:59 PMIND vs PAK: मिशन कोलंबो फतह कर टीम इंडिया की घर वापसी, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा अलगा मैच
Feb 16, 2026 | 06:58 PMअंगूठों की जंग! यूके में खेले जाने वाले टो रेसलिंग चैंपियनशिप की दिलचस्प कहानी
Feb 16, 2026 | 06:45 PM‘शानदार है आंध्र का डिजिटल मॉडल’, सीएम नायडू से मिले बिल गेट्स; रीयल टाइम गवर्नेंस की तकनीक को देख हुए हैरान
Feb 16, 2026 | 06:45 PM17 जनवरी को आसमान में दिखेगा ‘Ring of Fire, आखिर क्या होगा 2026 के इस पहले सूर्य ग्रहण में
Feb 16, 2026 | 06:43 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














