- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Thook Jihad In Bulandshahr Danish Was Baking Rotis With Spit On Them Video Goes Viral
बुलंदशहर में ‘थूक जिहाद’: थूक लगाकर रोटी बना रहा था दानिश, घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक दलित परिवार के शादी समारोह में तंदूरी रोटियों पर थूक लगाने पर पुलिस ने आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को 'थूक जिहाद' का मामला बताया गया है।
- Written By: प्रतीक पांडेय

बुलंदशहर में 'थूक जिहाद' का आरोपी पकड़ाया, फोटो- सोशल मीडिया
Bulandshahar के पहासू थाना क्षेत्र के अटेरना गांव में विक्रम कुमार बाल्मीकि की बेटी की शादी के दौरान ‘थूक जिहाद’ का बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। बारातियों के लिए तैयार की जा रही हर रोटी पर एक कारीगर थूक लगा रहा था। इसका वीडियो वायरल होते ही समारोह में मौजूद सैकड़ों लोग भड़क उठे और बड़ा बवाल हो गया।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दलित परिवार के शादी समारोह में एक शर्मनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह मामला पहासू थाना क्षेत्र के अटेरना गांव का है, जहां विक्रम कुमार बाल्मीकि की बेटी की शादी का आयोजन चल रहा था। शादी धूमधाम से चल रही थी, जिसमें गांव के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया था।
लोगों ने बना लिया वीडियो
दावत के समय जब मेहमान खाने के लिए इकट्ठा हुए, तभी तंदूर के पास काम कर रहे एक कारीगर की हरकत पर किसी की नजर पड़ी। बारातियों के लिए तंदूरी रोटियां तैयार की जा रही थीं। चश्मदीदों के अनुसार, तंदूर के पास मौजूद कारीगर हर रोटी को तंदूर में डालने से पहले अपने थूक से गीला कर रहा था। किसी व्यक्ति ने इस घिनौने काम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
लातों के भूत बातों से नहीं मानते, होलिका दहन पर सीएम योगी का माफियाओं को सख्त संदेश
प्री-वेडिंग शूट करवाना पड़ गया महंगा…हमलों के बीच दुबई में फंसा यूपी का कपल
ईरान में हुई खामेनेई की मौत…तो यूपी में घोषित हो गया 40 दिन का शोक, बाराबंकी की बजाय इस जिले में छाया मातम
खामेनेई को धोखे से उतारा गया मौत के घाट…इजरायल-ईरान जंग में हुआ सबसे बड़ा खुलासा, हैरान कर देगी ये नई कहानी
वीडियो में साफ दिखा आरोपी
वीडियो बनाने वाले शख्स, जो शादी में आमंत्रित थे, उन्होंने बताया कि तंदूर के पास जाकर उन्होंने देखा कि दानिश हर रोटी पर थूक रहा था। उन्होंने तुरंत अपना फोन निकाला और पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी दानिश नाम का युवक बिना किसी हिचकिचाहट के यह काम कर रहा था। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, समारोह स्थल पर सन्नाटा छा गया, जिसके बाद बारातियों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। यह देखकर सबके रोंगटे खड़े हो गए। लोगों ने गुस्से में खाने को फेंक दिया। ग्रामीणों ने आरोपी दानिश को चारों ओर से घेर लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
कह दो कि ये झूठ है… कह दो कि ये मानसिक रूप से बीमार है, कह दो कि ये अशिक्षित है, इसलिए ऐसी हड़कत कर रहा है. आखिर उलेमा बाहर आकर ऐसे लोगों के खिलाफ फतवा क्यों नहीं देते. वीडियो बुलंदशहर का बताया जा रहा है. दलित समाज की बेटी की शादी समारोह में रोटी पर थूकते हुए दानिश का वीडियो… pic.twitter.com/vjdIhuO9NU — Guddu Khetan (@guddu_khetan) November 4, 2025
पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर पर तत्काल एफआईआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने अपनी तहरीर में बताया कि रोटी बना रहे कारीगर दानिश पुत्र नजीर, निवासी मोहल्ला पठान टोला, पहासू, हर रोटी बनाते समय तंदूर पर थूक रहा था। तहरीर में यह भी लिखा गया है कि इस कृत्य से सर्व हिंदू समाज की भावनाएं आहत हुई हैं और सभी लोगों में आक्रोश है।
यह भी पढ़ें: Weather Update: यूपी-बिहार में दिखेगा तूफान मोंथा का असर, दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 272 (खाद्य पदार्थों में मिलावट), 295-ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
Thook jihad in bulandshahr danish was baking rotis with spit on them video goes viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
होर्मुज की खाड़ी बंद करने की ईरान की धमकी… जहाजों को आग लगाने का ऐलान, दुनिया पर तेल संकट का साया
Mar 03, 2026 | 09:00 AMराज्यसभा में विपक्ष का नेता पद बचाने की जंग, महाराष्ट्र की सुरक्षित सीट पर कांग्रेस की नजर
Mar 03, 2026 | 08:57 AMईरान की सरकार से भी ज्यादा ताकतवर IRGC, खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में खौफ का नया साया
Mar 03, 2026 | 08:42 AMईरान ने दुबई में बम से उड़ाई बिंल्डिंग, हलक में अटकी लोगों की जान, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO
Mar 03, 2026 | 08:30 AMक्या आपकी होली की तैयारी है पूरी? घर से निकलने से पहले ये 3 चीजें चेक कर लें, वरना पड़ेगा पछताना!
Mar 03, 2026 | 08:19 AMईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री
Mar 03, 2026 | 08:13 AMतालिबान का पाकिस्तान में तांडव…डूरंड लाइन पर दो आर्मी पोस्ट कब्जाया, फिर पाक सैनिकों को मार करवाया फोटोशूट
Mar 03, 2026 | 08:10 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM














