- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Taj Mahal In Agra Received A Bomb Threat Via Email Today
ई-मेल के जरिए ताजमहल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच
आगर स्थित विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक इमारत ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पर्यटन विभाग को मंगलवार को एक ई-मेल मिला जिसमें यह धमकी दी गई थी।
- Written By: रीना पंवार

धमकी के बाद ताजमहल के आसपास जांच करते पुलिस कर्मी (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
आगरा : यूपी के आगरा में स्थित ताजमहल को मंगलवार को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मामले को लेकर एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि पर्यटन विभाग को धमकी वाला ईमेल मिला है। इसके आधार पर ताजगंज थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच की जा रही है।
Uttar Pradesh | Taj Mahal in Agra received a bomb threat via email today ACP Taj Security Syed Areeb Ahmed says, "Tourism department received the email. Based on that, a case is being registered at Tajganj police station. Further investigation is being done…" (Pics: ACP Taj… pic.twitter.com/1lw3E34dOM — ANI (@ANI) December 3, 2024
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्रीय कार्यालय को इस बारे में धमकी भरा ईमेल मिला। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-ताज सुरक्षा) सैयद अरीब अहमद ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “ ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल यूपी पर्यटन को मिला है।” उन्होंने बताया कि धमकी भरा मेल मिलने के बाद बम निरोधक दस्ता, खोजी कुत्ते और अन्य टीम सुरक्षा जांच के लिए ताज महल पहुंच गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
10 मई का इतिहास: आज के दिन बदला था भारत का इतिहास, पानीपत की लड़ाई जीतकर बाबर 10 मई को पहुंचा था आगरा
CM Yogi का बड़ा मास्टरप्लान, नोएडा के तर्ज पर अब आगरा बनेगा स्मार्ट इकोनॉमिक हब; यह है पूरी योजना
आगरा में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर बोलेरो के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
अभी थमा नहीं था UPSI का ‘पंडित विवाद’, अबकी शिक्षा विभाग ने दोहराई फिर वही गलती, संस्कृत का पेपर विवादों में
पर्यटन विभाग को मिला धमकी वाला मेल
उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह ई-मेल किसने भेजी है। वहीं, यूपी पर्यटन की उपनिदेशक दीप्ति वत्स ने बताया कि मंगलवार को बम की धमकी वाला एक ई-मेल मिला जिसके बाद उन्होंने वह ई-मेल आगरा पुलिस और एएसआई को भेज दिया।
उत्तर प्रदेश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
ताजमहल परिसर में पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि धमकी मिलने की सूचना मिलने के बाद ताजमहल परिसर में सीआईएसएफ, बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों ने बगीचे, मुख्य ‘प्लेटफॉर्म’, कचरे के डिब्बों और ताजमहल परिसर के अन्य क्षेत्रों की तलाशी ली है। इस दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
पहले भी मिली चुकी ऐसी धमकियां
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की धमकी मिली है। इससे पहले भी मार्च, 2021 में ताजमहल को बम से उड़ाने की एक फर्जी कॉल आयी थी जिसके बाद सीआईएसएफ और ताज सुरक्षा पुलिस ने ताजमहल परिसर की जांच की थी लेकिन कुछ नहीं मिला था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Taj mahal in agra received a bomb threat via email today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
समुद्र के नीचे से गुजरेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन; 3000 टन की महाकाय TBM ने संभाला मोर्चा, जानें तकनीक
May 17, 2026 | 07:19 PMLPG पर चल थी बाइक, डिक्की में मिला 3 किलो का सिलेंडर, जानलेवा जुगाड़ देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश
May 17, 2026 | 06:58 PMचलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
May 17, 2026 | 06:57 PMजबलपुर में दिखा महिलाओं का रौद्र रूप, शराब के ठेके पर बोला हमला; तोड़ डालीं सैकड़ों बोतलें
May 17, 2026 | 06:55 PMविदेश यात्रा में साथ ले जाना चाहते हैं पालतू जानवर? जानिए जरूरी दस्तावेज और एयरलाइन के नियम
May 17, 2026 | 06:46 PMकहां छुपा है पुष्पा, सामने क्यों नहीं आ रहा? IPS अजय पाल से टकराने वाले जहांगीर पर सुवेंदु अधिकारी का तंज
May 17, 2026 | 06:43 PM‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
May 17, 2026 | 06:40 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














