- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Shravasti Nagar Nagpur Drainage Crisis Health Hazard Prabhag 2a
नागपुर प्रभाग 2: नालों में सड़ रही गंदगी, घरों में घुस रहा बदबूदार पानी; क्या महामारी का इंतजार कर रहा प्रशासन?
Shravasti Nagar Nagpur News: उत्तर नागपुर का श्रावस्तीनगर बना बीमारी का केंद्र! जाम नालों और गंदगी से त्रस्त नागरिक; गंदे पानी की पाइपलाइन पर संक्रमण का खतरा।
- Written By: प्रिया जैस

नागपुर न्यूज
North Nagpur Prabhag 2A: उत्तर नागपुर के प्रभाग 2-अ स्थित श्रावस्तीनगर बस्ती में रहने वाले हजारों नागरिक आज भय, गंदगी और बीमारी के बीच जीवन जीने को मजबूर हैं। चारों ओर खुले और जाम पड़े नालों से घिरी यह बस्ती अब धीरे-धीरे ‘बीमारी का केंद्र’ बनती जा रही है लेकिन नगर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की नींद अब तक नहीं खुली है।
बस्ती के चारों तरफ बहने वाले नालों की महीनों से सफाई नहीं हुई है। नतीजा यह है कि नाले कचरे, सड़े-गले अपशिष्ट और प्लास्टिक से पूरी तरह भर चुके हैं। इन्हीं नालों में सुअर, आवारा कुत्ते और अन्य जानवर दिनभर विचरण करते दिखाई देते हैं जिससे पूरे इलाके में असहनीय गंदगी और संक्रमण का माहौल बना हुआ है।
सबसे गंभीर और चौंकाने वाली बात यह है कि इन्हीं गंदे नालों के ऊपर से पीने के पानी की पाइप लाइन गुजर रही है। नागरिकों को आशंका है कि नालों का दूषित गंदा पानी किसी भी समय पाइप लाइन में रिसकर घरों तक पहुंच सकता है। बावजूद इसके, संबंधित विभाग आंख मूंदे बैठा है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में 1.12 करोड़ की लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश; बंटवारे के वक्त रेस्टॉरेंट से 7 लुटेरे गिरफ्तार
महाराष्ट्र की एग्रीगेटर नीति फिर टली, ओला-उबर में ‘ऑफिशियल टिप’ का नया प्रावधान
शिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!
मध्य रेलवे ने स्क्रैप बिक्री से कमाए 404.72 करोड़ रुपये, ‘जीरो स्क्रैप स्टेटस’ मिशन को बढ़ावा
बरसात आते ही बस्ती बन जाती है जलकुंभ
निचले इलाके में स्थित होने के कारण बारिश के दिनों में श्रावस्तीनगर बस्ती की स्थिति और भयावह हो जाती है। हल्की बारिश में ही नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं और गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। कई परिवारों को घुटनों तक भरे नाली के पानी में रहना पड़ता है। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो जाता है, बुजुर्गों और बीमार लोगों की हालत बदतर हो जाती है।
– सूरज शेंडे, स्थानीय नागरिक।
मच्छरों का प्रकोप, बीमारियों का खतरा
दिनभर फैली रहने वाली गंदी बदबू और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से मलेरिया, डेंगू और वायरल बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। इसके बावजूद न तो दवा का छिड़काव किया जाता है और न ही फॉगिंग की कोई व्यवस्था है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्षों से मनपा का स्वास्थ्य विभाग इस इलाके में शायद ही कभी नजर आया हो।
– सरताज शेख, स्थानीय नागरिक।
यह भी पढ़ें – सपकाल को देना होगा इस्तीफा! टीपू सुल्तान मामले में बावनकुले ने की मांग, राहुल गांधी को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
शिकायतों का अंबार, कार्रवाई शून्य
नागरिकों का आरोप है कि कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ। नालों की नियमित सफाई, पाइप लाइन की सुरक्षा और बरसात से पहले स्थायी समाधान जैसे मुद्दों पर सिर्फ आश्वासन मिलते रहे लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं हुआ।
– राधिका वरखेड़े, स्थानीय नागरिक।
जनप्रतिनिधियों पर भी सवाल
चुनाव के समय वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधि जीतने के बाद इस बस्ती की सुध लेना भी जरूरी नहीं समझते। न तो क्षेत्र का दौरा किया जाता है और न ही नागरिकों की समस्याएं सुनी जाती हैं। सवाल यह उठता है कि क्या श्रावस्तीनगर के नागरिक नगर प्रशासन के लिए दूसरे दर्जे के नागरिक हैं?
– सानिया शेख, स्थानीय नागरिक।
आक्रोशित नागरिकों की चेतावनी
नागपुर शहर के बस्तीवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही नालों की सफाई, दवा छिड़काव और बरसात पूर्व ठोस उपाय नहीं किए गए तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। नागरिकों का साफ कहना है कि यदि किसी महामारी की स्थिति बनी तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों की होगी।
Shravasti nagar nagpur drainage crisis health hazard prabhag 2a
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अमरावती में 1.12 करोड़ की लूट का 48 घंटे में पर्दाफाश; बंटवारे के वक्त रेस्टॉरेंट से 7 लुटेरे गिरफ्तार
Feb 16, 2026 | 01:52 PMराजपाल यादव के बाद अमीषा पटेल की बढ़ी टेंशन, मुरादाबाद कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, जानें पूरा मामला
Feb 16, 2026 | 01:50 PM‘पत्नी का दर्जा दो वरना जान दे दूंगी’, बीजेपी नेता के घर के बाहर धरने पर बैठी प्रेमिका; लगाए गंभीर आरोप
Feb 16, 2026 | 01:46 PMमहाराष्ट्र की एग्रीगेटर नीति फिर टली, ओला-उबर में ‘ऑफिशियल टिप’ का नया प्रावधान
Feb 16, 2026 | 01:43 PMममता बनर्जी ने चला नीतीश कुमार वाला दांव, चुनाव से पहले युवा साथी प्लान पर बवाल, टेंशन में BJP!
Feb 16, 2026 | 01:40 PMशिवनेरी और शिवशाही के बाद ST में शामिल होंगी ‘राजमाता जिजाऊ’ बसें; मार्च से यात्रियों को मिलेगा तोहफा!
Feb 16, 2026 | 01:36 PMमध्य रेलवे ने स्क्रैप बिक्री से कमाए 404.72 करोड़ रुपये, ‘जीरो स्क्रैप स्टेटस’ मिशन को बढ़ावा
Feb 16, 2026 | 01:34 PMवीडियो गैलरी

“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM










