-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Agra Controversy Hindu Mahasabha Protest Against Taj Mahal Urs Tejo Mahalaya Claim
ताजमहल में उर्स के खिलाफ हिंदू महासभा ने खोला मोर्चा, ‘तेजोमहालय’ का दावा कर दी शिव तांडव की चेतावनी
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Taj Mahal Urs Controversy: आगरा के ताजमहल में 15-17 जनवरी को प्रस्तावित उर्स के खिलाफ हिंदू महासभा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने एएसआई को ज्ञापन सौंपकर इस आयोजन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

ताजमहल में उर्स पर विवाद, फोटो- सोशल मीडिया
Hindu Mahasabha Agra Protest: उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल को ‘तेजोमहालय’ बताकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने आगामी उर्स के विरोध में प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी है कि यदि वहां चादरपोशी और कव्वाली हुई, तो परिसर में भगवान शिव का तांडव भी होगा।
आगरा के ताजमहल में आगामी 15, 16 और 17 जनवरी को ‘उर्स’ का आयोजन प्रस्तावित है, जिसे लेकर दक्षिणपंथी संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मंगलवार को अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ताजमहल परिसर के पास जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के निदेशक को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि इस धार्मिक आयोजन को तुरंत रोका जाए।
वैधानिक आदेशों पर सवाल: RTI का हवाला
हिंदू महासभा ने अपने विरोध के पीछे तर्क दिया है कि ताजमहल में होने वाली किसी भी धार्मिक गतिविधि के लिए पुरातत्व विभाग के पास कोई वैधानिक या ऐतिहासिक आदेश मौजूद नहीं है। महासभा के अनुसार, राजकुमार राजे द्वारा मांगी गई एक जन सूचना (RTI) के जवाब में एएसआई ने पहले ही स्पष्ट किया था कि नमाज या उर्स की अनुमति से संबंधित मुगलकालीन या ब्रिटिशकालीन कोई लिखित आदेश विभाग के पास नहीं है। महासभा का दावा है कि सुप्रीम कोर्ट ने केवल स्थानीय निवासियों को शुक्रवार की नमाज की इजाजत दी है, न कि उर्स जैसे कार्यक्रमों की।
सम्बंधित ख़बरें
सिविल कोर्ट से सड़क तक गूंजा विरोध, NEET मुद्दे और पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
आगरा में हाई वोल्टेज ड्रामा: डिंपल यादव पर पोस्ट से सियासी बवाल, भाजपा विधायक के घर जाने से पहले रोके गए सपाई
NEET पेपर लीक के विरोध में आगरा में फूटा युवाओं का गुस्सा, तिरंगा मार्च निकालकर निष्पक्ष परीक्षा की उठाई मांग
नहीं रहे सपा के दिग्गज नेता आलमबदी आजमी, 5 बार के विधायक का निधन, आजमगढ़ और समाजवादी पार्टी में शोक
‘तेजोमहालय’ का दावा और कोर्ट केस
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ताजमहल को ‘तेजोमहालय’ बताते हुए पोस्टर चस्पा किए, जिससे मौके पर तनाव व्याप्त हो गया। हिंदू महासभा के नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर नियमों के विरुद्ध चादरपोशी या कव्वाली हुई, तो वे वहां शिव तांडव करेंगे। गौरतलब है कि उर्स को रोकने के लिए आगरा न्यायालय में वाद संख्या 63/2024 के तहत मामला पहले से ही लंबित है, जिसकी अगली सुनवाई 15 जनवरी 2026 को होनी है।
यह भी पढ़ें: फटे बैग में निकला ‘कुबेर का खजाना’: केरल में भिखारी की मौत के बाद निकले 4 लाख कैश और सऊदी रियाल, पुलिस दंग
प्रशासन हाई अलर्ट पर, सुरक्षा सख्त
उर्स के दौरान तीन दिनों के लिए पर्यटकों का प्रवेश नि:शुल्क रहने की संभावना और विरोध प्रदर्शनों को देखते हुए आगरा प्रशासन ने ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया है। ताजगंज और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। एएसआई के अधिकारियों ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए मामले की समीक्षा करने का आश्वासन दिया है, लेकिन फिलहाल ताजमहल के इर्द-गिर्द का माहौल काफी संवेदनशील बना हुआ है।
Agra controversy hindu mahasabha protest against taj mahal urs tejo mahalaya claim
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMछात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
Jul 23, 2026 | 11:23 PMNMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 23, 2026 | 11:12 PMदतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
Jul 23, 2026 | 11:12 PMमुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
Jul 23, 2026 | 11:10 PM‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
Jul 23, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














