American Man Asks Taj Mahal From India Delhi Garbage Mountain Viral Video
“कूड़े का पहाड़ ले जाएंगे, ताजमहल दे दो…” अमेरिकी शख्स के बयान ने भड़काए भारतीय, वीडियो वायरल
American Wants Taj Mahal : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में अमेरिकी शख्स ने ताजमहल को लेकर ऐसा बयान दिया कि भारतीय यूजर्स भड़क उठे और राष्ट्रीय विरासत पर बहस छिड़ गई।
Taj Mahal Viral Video : सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कोई न कोई वीडियो सामने आ जाता है, जो पहले लोगों को हंसाता है और फिर सोचने पर मजबूर कर देता है। इस बार वायरल हो रहा वीडियो भारतीयों की भावनाओं और राष्ट्रीय धरोहर को लेकर नई बहस छेड़ रहा है। वीडियो में एक अमेरिकी शख्स खुलेआम भारत से ताजमहल मांगता हुआ नजर आ रहा है।
उसका अंदाज भले ही मजाकिया हो, लेकिन उसकी बातों ने सोशल मीडिया यूजर्स को नाराज कर दिया है। वीडियो सामने आते ही लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि यह केवल मजाक है या भारत की ऐतिहासिक विरासत पर किया गया एक सोचा-समझा तंज।
वायरल वीडियो में अमेरिकी शख्स कहता है कि वह भारत से ताजमहल को अपने देश अमेरिका ले जाना चाहता है। इसके बदले वह एक अजीब-सा प्रस्ताव देता है। उसका कहना है कि अमेरिका दिल्ली के कूड़े के पहाड़ अपने यहां ले जा सकता है, क्योंकि वहां कचरा मैनेज करने के लिए बेहतर सिस्टम और जगह मौजूद है।
शख्स यहीं नहीं रुकता, बल्कि दिल्ली की तुलना करते हुए कहता है कि जिस शहर में आप रहते हैं अगर उसे बेकार समझते हैं, तो दिल्ली को देखिए, जहां कूड़े का पहाड़ ताजमहल से भी कई गुना ऊंचा है। उसके मुताबिक, इसी कूड़े की वजह से शहर में बीमारियां फैलती हैं और हवा-पानी प्रदूषित होते हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। कुछ लोगों ने इसे भारत और ताजमहल का अपमान बताया, तो कुछ ने इसे कटाक्ष और व्यंग्य के तौर पर देखा। वीडियो को pictelate नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने लिखा, “हमारे यहां तो कुछ लोग इसे सफेद कब्रिस्तान कहते हैं, तुम क्या करोगे ले जाकर।”
दूसरे ने कहा, “जिस ताजमहल के लिए विदेशी लोग मर रहे हैं, उसकी कद्र हमारे देश में ही नहीं है।” वहीं कई यूजर्स ने दिल्ली की सफाई व्यवस्था और सरकार की जिम्मेदारी पर भी सवाल उठाए। कुल मिलाकर, यह वीडियो मजाक से ज्यादा एक गंभीर बहस का कारण बन गया है, जिसने देश की पहचान और विरासत पर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
American man asks taj mahal from india delhi garbage mountain viral video