- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Sp Mp Awadhesh Prasad Visited Ayodhya Ram Mandir With Family
रामलला के दर्शन कर गदगद हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद, बोले- ‘अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव’
Ayodhya News: फैजाबाद के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने परिवार सहित रामलला के दर्शन किए। दलित होने पर निमंत्रण न मिलने के विवाद के बीच उन्होंने कहा, यह एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव है।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय

रामलला के दर्शन कर गदगद हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद, फोटो- सोशल मीडिया
MP Awadhesh Prasad Visited Ram Mandir: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और फैजाबाद से सांसद अवधेश प्रसाद ने अपने परिवार के साथ शनिवार शाम को श्री रामलला मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। दलित होने के कारण ध्वजारोहण कार्यक्रम में न बुलाए जाने के आरोपों के बीच उन्होंने दर्शन को ‘एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव’ बताया।
अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद शनिवार शाम लगभग 7 बजे अपने बेटे अमित, बहू, नाती और बेटी के साथ राम मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने लगभग 40 मिनट तक गर्भगृह सहित पूरे मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की और पहली मंजिल पर बने रामदरबार में भी दर्शन किए। इस दौरान रामजन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि रामलला के दर्शन “एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करते हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि “भगवान श्रीराम सत्य, मर्यादा और सद्भाव के प्रतीक हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि “समाज में प्रेम और भाईचारे को बनाए रखना ही सच्ची भक्ति है।” अवधेश प्रसाद ने आगे कहा कि अयोध्या के विकास में “राजनीति नहीं, बल्कि सेवा की भावना” होनी चाहिए। सांसद ने बताया कि प्रभु श्रीराम की कृपा हमेशा उन पर बनी रहती है और उन्हें हर बार आत्मिक शांति मिलती है।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
लखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
दलित होने के कारण न्योता न मिलने का आरोप
सांसद का यह दर्शन ऐसे समय में हुआ है जब कुछ दिन पहले उन्होंने एक बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर यह आरोप लगाया था कि उन्हें श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित ध्वज-रोहण कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं मिला। उन्होंने बताया कि वह निमंत्रण पत्र का इंतजार करते रहे।
बुलाया जाता तो नंगे पैर पहुंचते: अवधेश
सांसद अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि “लोगों का कहना है कि मैं दलित बिरादरी से हूं, पासी हूं, इसलिए कार्ड नहीं भेजा गया।” हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी पद या निमंत्रण के लिए नहीं है, बल्कि “सम्मान, समानता और संविधान” के लिए है। उन्होंने यह भी कहा कि “राम सबके हैं” और अगर उन्हें बुलाया जाता तो वह नंगे पैर पहुंचते। सांसद ने यह भी जानकारी दी कि 25 तारीख को आम जनता को दर्शन नहीं करने दिया गया था, जिसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी से तीन बार बात की थी।
यह भी पढ़ें: ‘बाबरी मस्जिद बनाकर रहेंगे, हमारे 100 शहीद हुए तो 500 को मारेंगे’, TMC नेता हुमायूं कबीर ने दी धमकी
अयोध्या की जनता ने दिया सेवा का मौका
अवधेश प्रसाद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के दो बार के सांसद और राम मंदिर आंदोलन का चेहरा रहे लल्लू सिंह को हराकर फैजाबाद (अयोध्या) सीट से जीत दर्ज की थी। यह दूसरी बार था जब सांसद ने रामलला के दर्शन किए। इससे पहले, वह 5 अप्रैल 2025 को रामनवमी के मौके पर भी परिवार के साथ राम मंदिर गए थे। उन्होंने कहा था कि अयोध्या की जनता ने विश्वास कर मुझे सेवा का मौका दिया है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।
Sp mp awadhesh prasad visited ayodhya ram mandir with family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ सिंह को कोर्ट से बड़ा झटका; अदालत ने अग्रिम जमानत याचिका की खारिज
May 18, 2026 | 06:01 PMएंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कमाई 50% गिरी? ‘thetopindia’ के सर्वे ने उड़ाए होश, जानिए इस दावे का पूरा सच!
May 18, 2026 | 05:57 PMफिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक कि तुरंत वीडियो हो गया वायरल
May 18, 2026 | 05:54 PMNCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
May 18, 2026 | 05:50 PMBakrid Outfit 2026: बकरीद पर नजाकत और क्लास के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग ड्रेसेस, लगेंगी बला की खूबसूरत
May 18, 2026 | 05:45 PMपालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
May 18, 2026 | 05:45 PMगले में प्याज की माला पहन समृद्धि महामार्ग पर उतरे अंबादास दानवे, टायर जलाकर रोका रास्ता, जानें क्या है मांगे?
May 18, 2026 | 05:44 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













