- Hindi News »
- West Bengal »
- We Will Build Babri Masjid If 100 Of Our People Are Martyred We Will Kill 500 Of Them Tmc Leader Humayun Kabir Threatened
‘बाबरी मस्जिद बनाकर रहेंगे, हमारे 100 शहीद हुए तो 500 को मारेंगे’, TMC नेता हुमायूं कबीर ने दी धमकी
West Bengal News: तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा कर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने रोकने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
- Written By: प्रतीक पांडेय

TMC नेता हुमायूं कबीर, फोटो- सोशल मीडिया
TMC leader Humayun Kabir threatened: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा करके राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है। उन्होंने छह दिसंबर को नींव रखने का ऐलान किया है और साथ ही चेतावनी दी है कि रोकने की कोशिश करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद बनाने की घोषणा कर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो के अनुसार, मुर्शिदाबाद के भरतपुर से विधायक कबीर ने चेतावनी दी है कि जो कोई भी उन्हें मस्जिद बनाने से रोकने की कोशिश करेगा उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। हुमायूं कबीर ने हाल ही में मुर्शिदाबाद में 6 दिसंबर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने की घोषणा की है।
बाबरी मस्जिद बनने तक 40 प्रतिशत हो जाएंगे: विधायक कबीर
अपने बयान में विधायक कबीर ने बंगाल में जनसंख्या के आंकड़ों का हवाला भी दिया। उन्होंने कहा कि अभी हम यहां 37 प्रतिशत हैं, बाबरी मस्जिद बनने तक 40 प्रतिशत हो जाएंगे। बांग्लादेश की सीमा से सटे मुर्शिदाबाद जिले का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि जिले में मुसलमानों की आबादी 70 प्रतिशत है।
सम्बंधित ख़बरें
Navabharat Nishanebaaz: चुनाव के बाद ममता जाएंगी दिल्ली, कहीं रास्ता न काट जाए बिल्ली
बंगाल चुनाव: ‘दीदी नहीं अप्पी हो गई हैं…’, CM ममता का नया नाम, MP के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा बयान
बेंगलुरु से हैदराबाद तक I-PAC पर छापेमारी, चुनाव से पहले ममता के ‘चाणक्य’ पर गिरी गाज, कोयला तस्करी से कनेक्शन
बंगाल चुनाव: भवानीपुर में सुवेंदु बनाम ममता की महाजंग, अमित शाह की मौजूदगी में आज मचेगा सियासी घमासान
‘100 शहीद हुए तो 500 को शहीद कर देंगे’
कबीर ने विरोधियों को सीधे धमकी देते हुए कहा, “जो कोई हमें रोकने की कोशिश करेगा, याद रखना हम शहीद हो जाएंगे। अगर हममें से 100 लोग शहीद हुए तो उनके 500 को शहीद कर देंगे”। उन्होंने चेतावनी दी कि जो कोई भी हमारे खिलाफ होगा उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मालूम हो कि इससे पहले भी कबीर कई मौकों पर भड़काऊ बयान दे चुके हैं।
उमा भारती के बयान पर पलटवार: ‘ये अयोध्या नहीं’
हुमायूं कबीर ने मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के एक पुराने बयान का भी उल्लेख किया और पलटवार किया। उमा भारती ने कहा था कि बाबरी मस्जिद बनाने पर वह एक-एक ईंट आकर खोल देंगी। इसके जवाब में कबीर ने कहा कि “ये अयोध्या नहीं, मुर्शिदाबाद है।”
भाजपा का तीखा हमला: ‘हुमायूं की रगों में दौड़ रहा बाबर का खून’
बंगाल भाजपा ने तृणमूल विधायक के इस धमकी वाले वीडियो को साझा करते हुए उन पर जोरदार हमला बोला। पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने कबीर पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी रगों और धमनियों में बाबर का खून दौड़ रहा है, इसीलिए वह बाबरी मस्जिद बनाने की बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: A320 विमानों में बड़ा सॉफ्टवेयर ग्लिच: Indigo, Air India के 350+ प्लेन प्रभावित, उड़ानें रद्द/लेट
भाजपा नेता रूपा गांगुली ने इस बयान को महज राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि बंगाल की गहरी होती तुष्टीकरण की राजनीति का एक खतरनाक प्रतिरूप बताया। इस घोषणा के बाद राज्य में सियासी घमासान तेज हो गया है, क्योंकि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर किसान द्वारा जमीन देने से इनकार करने की खबरें भी सामने आई हैं।
We will build babri masjid if 100 of our people are martyred we will kill 500 of them tmc leader humayun kabir threatened
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














