प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक

Sant Premanand Maharaj Health Update: वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। अब कुछ दिनों तक उनके दर्शन पर रोक लगा दी गई है। इससे उनके भक्तों में निराशा छा गई है।
premanand maharaj health update
प्रेमानंद महाराज (फाइल फोट), सोर्स- सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Premanand Maharaj Health News: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। तबीयत खराब होने के बाद उनकी पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है। इसी के चलते उनसे मिलने के लिए आने वाले सभी लोगों को निराश होकर जाना पड़ रहा है। उनके स्वास्थ्य की खबर सुनकर भक्तों में बेहद निराशा है।

प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य में आई समस्या की जानकारी उनके शिष्यों ने  लाउडस्पीकर के जरिए दी। शिष्यों ने बताया कि तबीयत खराब होने के कारण पदयात्रा रद्द की जा रही है। शिष्यों ने भक्तों से भीड़ ना लगाने की भी अपील की है। आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज तकरीबन 21 सालों से किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्हें अक्सर डायलिसिस करवाना पड़ता रहता है। कुछ समय पहले भी महाराज जी की तबीयत खराब हुई थी। फिलहाल डॉक्टर्स ने उनको आराम करने की सलाह दी है।

रोजाना डेढ़ किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं महाराज

बता दें कि संत प्रेमानंद महाराज रोजाना भोर में केली कुंज आश्रम से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चलकर सौभरी वन जाते हैं। उनकी पदयात्रा में शामिल होने के लिए और दर्शन पाने के लिए हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। सामान्य दिनों में करीब 20 हजार भक्त आते हैं। अब अतानक से महाराज की तबीयत खराब हो जाने के कारण भक्तों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। एकांतिक दर्शन करने वाले भक्त भी मायूस होकर लौट रहे हैं। महाराज के पूरी तरह के ठीक हो जाने तक डॉक्टरोंकी टीम ने उनको पूरी तरह आराम करने को कहा है।

premanand maharaj
सोर्स- केलि कुंज आश्रम सोशल मीडिया

आश्रम की ओर से एक पोस्ट भी किया गया है। इस पोस्ट में महाराज के अस्वस्थ होने की जानकारी दी गई है। सोशल मीडिया से लेकर आश्रम तक श्रद्धालुओं ने महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com