-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Air Pollution Causes Many Deaths
सिर्फ फेफड़ों की समस्या नहीं कई मौतों का कारण बनता है वायु प्रदूषण, जानिए जहरीली हवा से बचने के उपाय
- Written By: दीपिका पाल
Air Pollution Health Effects: वायु प्रदूषण को लेकर सामने आई रिपोर्ट में कहा है कि, 90% मौतें नॉन कम्यूनिकेबल डिजीज जैसे, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, क्रॉनिक लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर के कारण होती है।

वायु प्रदूषण सेहत के लिए है खतरा (सौ.सोशल मीडिया)
Air Pollution Health Effects: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। इसके अलावा वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा हुआ है। वायु प्रदूषण की वजह से दिल्ली के वासियों का सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। प्रदूषण की वजह से शरीर के नाजुक अंग फेफड़े खराब होने का डर होता है। वायु प्रदूषण को लेकर सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि, 90% मौतें नॉन कम्यूनिकेबल डिजीज जैसे, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, क्रॉनिक लंग डिजीज और फेफड़ों के कैंसर के कारण होती हैं।
इन सभी बीमारियों के पनपने का कारण जहरीली हवा और वायु प्रदूषण होता है। क्या आपने सोचा है वायु प्रदूषण कैसे मौत का कारण बनता है और क्या होते है बचाव के उपाय।
जानिए कैसे वायु प्रदूषण बनता है मौत का कारण
वायु प्रदूषण की वजह से मौत की स्थिति बनती है इसके लिए कई कारण जिम्मेदार होते है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आपकी हड्डियां अंदर ही अंदर खोखली हो रही हैं? डॉक्टर ने बताए 5 फूड्स जो पूरी कर सकते हैं कैल्शियम की कमी
Sweet Eating Time: मीठा खाने का सही समय जानिए, नहीं तो बढ़ सकती है शुगर और मोटापे की समस्या
हर हाल में अव्वल बनने का दबाव बच्चों के लिए बन सकता है खतरा, ‘पुशी पेरेंटिंग’ बिगाड़ सकती है मानसिक सेहत
Rakul Preet Skin Care: रकुल प्रीत की तरह चाहिए ग्लोइंग स्किन? घर पर बनाएं ये 3 आसान DIY फेस पैक
1- वायु प्रदूषण में दरअसल PM 2.5, ओजोन, नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसे कण होते हैं, जिनमें सबसे खतरनाक PM 2.5 होता है। यह कण इतना छोटा होता है कि, सीधे हमारे फेफड़ों को गहराई से नुकसान पहुंचाता है।
2-PM 2.5 फेफड़ों के सेल्स में जाकर सूजन पैदा करता है। इसकी वजह से सूजन आर्टरीज में जमे प्लाक को अस्थिर कर देती है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
3- प्रदूषण का स्तर आम तौर पर ब्लड वेसल्स को बाधित करने का काम करता है। खून के थक्के जमने की प्रक्रिया को भी प्रभावित करते हैं।
4-लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने से दमा, क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, फेफड़ों का कैंसर और हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है मौत का कारण बनता है।
जानिए जहरीली हवा से कैसे करें बचाव
अगर आप वायु प्रदूषण के खतरे से बचना चाहते है तो इसके लिए ये जरूरी बातें अपना सकते है।
1- आप बाहर के प्रदूषण के अलावा घर के प्रदूषण पर भी ध्यान दें। इसके लिए बाहर के प्रदूषण से बचने का मतलब यह नहीं कि घर के अंदर की हवा शुद्ध है। धूल, केमिकल्स, कुकिंग से निकलने वाला धुआं भी अंदर की हवा को प्रदूषित कर सकता है। इसके लिए एयर प्यूरीफायर लगाएं, गीले कपड़े से डस्टिंग या सफाई करें।
2-आप प्रदूषण के खराब स्तर से बचने के लिए साधारण मास्क को लगाने की बजाय N95 या N99 रेटेड मास्क पहनें। ये मास्क खतरनाक PM 2.5 कणों को काफी हद तक कंट्रोल करता है।
3-इसके अलावा सुबह या शाम के समय घर के बाहर घूमने जाते है तो AQI पर नजर बनाए रखें। जब भी AQI ‘खराब’, ‘बहुत खराब’ या ‘गंभीर’ श्रेणी में हो, बाहर एक्सरसाइज, दौड़ना या लंबी सैर जैसी आउटडोर फिजिकल एक्टिविटीज से बचें।
ये भी पढ़ें– हर महीने का दर्द होगा कम, अपनाएं पीरियड्स में ये आसान रोज़मर्रा के उपाय
4-प्रदूषण की स्थिति में खानपान में भी स्वच्छता बरतना जरूरी है। इसके लिए आप बैलेंस्ड और हेल्दी डाइट ले सकते है जो शरीर में प्रदूषण के दुष्प्रभावों को कम करते है। इसके लिए आप अपनी डाइट में विटामिन-सी, विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर फूड्स खाएं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर में प्रदूषण से पैदा होने वाले टॉक्सिन्स और सूजन को कम करता है।
Air pollution causes many deaths
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 June 2026: मंगलवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा भविष्यफल
Jun 30, 2026 | 12:15 AMकचरा ढोने वाली गाड़ी से ले जाया गया शव, जलगांव के अमलनेर की शर्मनाक घटना; देखें झकझोर देने वाला वायरल VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:20 PMप्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PMराम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PMचीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM13 हजार की जगह मिले सिर्फ 3800 रुपये! सैलरी को लेकर ऑफिस में हुआ हंगामा, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
Jun 29, 2026 | 11:03 PMभारत भूषण तिवारी मामले में CBI जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में 30 जून को होगी बड़ी सुनवाई
Jun 29, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM














