-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Prithvi Shaw Calls Sapna Gill Plea Against Him False And She Played Womanhood Card
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने कोर्ट में दाखिल किया जबाव, एक्ट्रेस सपना गिल से छेड़खानी का था मामला
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ ने सपना गिल की ओर से दायर छोड़खानी के मामले में जवाब देते हुए कहा कि यह आवेदन उनकी सार्वजनिक छवि और सेलिब्रिटी स्टेटस का दुरुपयोग करते हुए उन्हें बदनाम करने के लिए किया गया है।

पृथ्वी शॉ (फोटो-सोशल मीडिया)
Prithvi Shaw Claims Sapna Gill Played ‘Woman Card’: डिंडोशी कोर्ट में भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त आशीष यादव ने अभिनेत्री सपना गिल की ओर से दायर आपराधिक पुनरीक्षण आवेदन पर अपना विस्तृत जवाब दाखिल किया है। पृथ्वी शॉ ने इस याचिका को ‘झूठा और परेशान करने वाला’ करार देते हुए अदालत से इसे खारिज करने की मांग की है।
पृथ्वी शॉ का कहना है कि यह आवेदन उनकी सार्वजनिक छवि और सेलिब्रिटी स्टेटस का दुरुपयोग करते हुए उन्हें बदनाम करने और मानसिक रूप से परेशान करने के इरादे से दायर किया गया है। सपना गिल ने पृथ्वी शॉ के खिलाफ एक आपराधिक आवेदन दायर किया था। वहीं, सत्र न्यायालय में दाखिल अपने जवाब में पृथ्वी शॉ और आशीष यादव ने पूरी घटना का क्रमवार विवरण देते हुए आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
15 फरवरी 2023 को हुआ था ये मामला
प्रतिवादियों के अनुसार, 15 फरवरी 2023 को रात करीब 1 बजे, वे सांताक्रूज इलाके में सहारा स्टार होटल के ‘मंसियन क्लब’ में डिनर कर रहे थे। इसी दौरान शोभित ठाकुर नामक व्यक्ति ने पृथ्वी शॉ से सेल्फी लेने का अनुरोध किया। शुरू में शॉ ने शिष्टाचारवश एक सेल्फी की अनुमति दी, लेकिन वह व्यक्ति कथित तौर पर नशे में था। बाद में उसने बार-बार कई सेल्फी लेने की जिद की और मना करने पर अभद्र व्यवहार करने लगा। इसके बाद क्लब के सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर निकाल दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
प्रतिवादियों का आरोप है कि डिनर के बाद जब वे अपनी बीएमडब्ल्यू कार से निकल रहे थे, तभी उसी व्यक्ति ने बेसबॉल स्टिक से कार की विंडशील्ड पर हमला किया। सुरक्षा के मद्देनजर पृथ्वी शॉ को तुरंत दूसरी गाड़ी में बैठाया गया।
जवाब में पृथ्वी शॉ ने क्या कहा?
जवाब में यह भी कहा गया है कि रास्ते में सपना गिल और उनके कुछ साथी उनका पीछा करते हुए ओशिवारा पुलिस स्टेशन के पास पहुंचे। आरोप है कि सपना गिल कार से उतरकर गाली-गलौज करने लगीं और धमकी दी कि अगर 50 हजार रुपये नहीं दिए गए तो वह छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज करा देंगी। इसके बाद वह वहां से चली गईं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन के दौरान मायूस हो गए थे पृथ्वी शॉ, DC ने खरीदा तो ‘डिलीट’ करनी पड़ी इंस्टा स्टोरी
पृथ्वी शॉ और आशीष यादव ने अदालत में कहा कि सपना गिल एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस हैं और उन्होंने प्रचार तथा पैसे ऐंठने के उद्देश्य से यह पूरा मामला गढ़ा। उनका दावा है कि सपना गिल की शिकायत उनके द्वारा पहले दर्ज कराई गई एफआईआर का जवाबी हमला (काउंटरब्लास्ट) है।
व्यक्तिगत प्रतिशोध के कारण शिकायत दर्ज कराई गई
प्रतिवादियों के अनुसार, आशीष यादव ने 15 फरवरी 2023 की घटना को लेकर पहले ही ओशिवारा पुलिस स्टेशन में धारा 143,148,149, 384, 427, 504 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर सपना गिल और उनके दोस्त को गिरफ्तार भी किया गया था। जमानत पर रिहा होने के बाद सपना गिल ने कथित तौर पर व्यक्तिगत प्रतिशोध के तहत पृथ्वी शॉ और उनके मित्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
सपना गिल के वकील ने क्या कहा?
वहीं, सपना गिल की ओर से पेश वकील एडवोकेट अली काशिफ खान देशमुख ने कहा, “पृथ्वी शॉ ने अदालत की फटकार के बाद आखिरकार अपना जवाब दाखिल किया है। पिछली सुनवाई में अदालत ने शॉ पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया था और चेतावनी दी थी कि अगली तारीख पर जवाब दाखिल नहीं करने पर जुर्माना दोगुना किया जाएगा। मंगलवार को दाखिल जवाब में एक भी ठोस सबूत नहीं है। इसके उलट, हमारी मुवक्किल ने सरकारी अस्पताल का मेडिकल सर्टिफिकेट पेश किया है, जो शॉ और उनके साथियों की ओर से मारपीट और छेड़छाड़ के आरोपों की पुष्टि करता है।”
31 मार्च को होगी अगली सुनवाई
वकील ने बताया कि मामले में अगली सुनवाई 31 मार्च को होगी, जिसमें न सिर्फ पृथ्वी शॉ के खिलाफ बल्कि सुप्रीम कोर्ट के ललिता कुमारी बनाम राज्य के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए एफआईआर दर्ज न करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी बहस की जाएगी। (आईएएनएस इनपुट के साथ)
Prithvi shaw calls sapna gill plea against him false and she played womanhood card
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMभोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMअकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














