- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- School Chalo Campaign Will Start Tomorrow In Up
यूपी में कल होगी स्कूल चलो अभियान की शुरुआत, सीएम योगी करेंगे शुभारंभ
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शनिवार को स्कूल चलो अभियान 2023-24 (School Chalo Campaign 2023-24) की शुरुआत करेंगे। लोकभवन में सीएम योगी (CM Yogi) इस अभियान की शुरुआत करेंगे, जबकि सभी ब्लॉक में इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के अधिक से अधिक नामांकन को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान का कई वर्षों से सफल आयोजन किया जा रहा है। बीते वर्ष अप्रैल में सीएम योगी ने आकांक्षात्मक जिले श्रावस्ती से इस अभियान की शुरुआत की थी।
प्रदेश सरकार ने बीते चार वर्ष में स्कूल छोड़ चुके बच्चों को वापस स्कूल लाने में प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। सरकार बहुत बड़ी तादाद में बच्चों का स्कूलों में नामांकन कराने में सफल रही है। हालांकि इसके बावजूद एसर 2022 के सर्वे के अनुसार, सात से 16 साल की उम्र के 3.5 प्रतिशत बच्चों का अभी भी नामांकन नहीं हो सका है। इस सत्र में योगी सरकार इन बच्चों को भी वापस स्कूल लाने के लिए अभियान के तहत प्रयास करेगी। डीजी स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद के अनुसार, सरकारी स्कूलों में सबसे अधिक नामांकन करने में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा है। बचे हुए बच्चों को भी वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। चार लाख बच्चों को हमने आइडेंटिफाई कर लिया है। गृह भ्रमण, घरेलू उद्योगों में काम करने बच्चों और बेटियों को ट्रैक करने पर काफी काम किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
चलाए जाएंगे विभिन्न कार्यक्रम
स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत आकांक्षात्मक ब्लॉक्स में चुनिंदा मॉडल स्कूलों में इवेंट्स ऑर्गनाइज किए जाएंगे। इस दौरान वहां प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। इस अभियान के तहत टीचर्स ऐसे बच्चों के घरों में विजिट करेंगे जिन्होंने बीच में ही स्कूल छोड़ दिया है। खासतौर पर लड़कियों के घर का दौरा किया जाएगा और उन्हें वापस स्कूल लौटने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उनके पेरेंट्स को डीबीटी के माध्यम से मिलने वाली 1,200 रुपए की राशि के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी जिससे वो बच्चों की यूनिफॉर्म, शूज, सॉक्स और स्टेशनरी खरीद सकेंगे। यही नहीं, अभियान के तहत ऐसे स्कूलों और छात्रों पर भी फोकस किया जाएगा, जिनका अटेंडेंस रेट काफी कम है। वहीं गांवों में शिक्षा चौपाल का भी आयोजन होगा और निपुण बालक और निपुण बालिकाओं का उत्साहवर्धन होगा। पीटीएम और एसएमसी मीटिंग्स का आयोजन होगा। मैथ किट, साइंस किट, लाइब्रेरी बुक्स और अन्य प्रिंट रिच मैटेरियल के माध्यम से पेरेंट्स को क्लासरूम में हो रहे बदलाव से भी अवगत कराया जाएगा। स्टूडेंट लेवल तालिका और रिपोर्ट कार्ड डिस्ट्रिब्यूशन जैसे स्कूल लेवल असेसमेंट का भी प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि पेरेंट्स बच्चों को स्कूल भेजने में योगदान दे सकें।
School chalo campaign will start tomorrow in up
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026: इन राशि वालों के कोर्ट-कचहरी के मामले सुलझेंगे, जानें मंगलवार का पूरा राशिफल
Jun 16, 2026 | 12:10 AM‘हमें पता है खान सर की पहुंच’, रौशन आनंद के भाई की मौत पर भड़के तेज प्रताप; तेजस्वी ने की जांच की मांग
Jun 15, 2026 | 11:17 PMMathura: लेनदेन के विवाद में खूनी संघर्ष, पथराव में एक युवक की मौत; पुलिस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
Jun 15, 2026 | 11:15 PMChhatrapati Sambhajinagar में पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागी कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिर चालक हुआ गिरफ्तार
Jun 15, 2026 | 11:14 PM‘मैंने पहले ही CM फडणवीस को बताया था…’ अभिजीत दीपके पर हमले के बाद रोहिणी खडसे का बड़ा दावा
Jun 15, 2026 | 11:05 PMपेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PMयह उनका फैसला है… TMC सांसदों के NCPI में विलय पर ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा बयान, बोले- टेलीविजन से मिली जानकारी
Jun 15, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM
NEET पेपर लीक पर वाराणसी में बवाल, PM कार्यालय घेरने जा रहीं पल्लवी पटेल गिरफ्तार; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:01 PM














