-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Samajwadi Party Leader Vinay Shankar Tiwari Gets Bail From High Court Know Why Ed Arrest Him
सपा नेता विनय शंकर तिवारी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, जानिए ED ने क्यों किया था गिरफ्तार
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
सपा नेता विनय शंकर तिवारी को बैंकों से लिए गए 754 करोड़ रुपये लोन के मामले को लेकर बीते महीने 7 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में अजीत पांडेय को भी गिरफ्तार किया गया था।

सपा नेता विनय शंकर तिवारी, फोटो - एक्स
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की चिल्लूपार सीट से पूर्व विधायक सपा नेता विनय शंकर तिवारी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बता दें, विनय शंकर तिवारी पूर्व मंत्री स्व. हरिशंकर तिवारी के बेटे हैं। सपा नेता विनय शंकर तिवारी को बैंकों से लिए गए 754 करोड़ रुपये लोन के मामले को लेकर बीते महीने 7 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था।
ध्यान देने वाली बात यह है कि विनय के अलावा इस मामले में अजीत पांडेय को भी गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में अब इन दोनों को जमानत मिल गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच से विनय शंकर और अजीत पांडेय जमानत मिली है।
आईपी सिंह ने एक्स पर क्या लिखा?
इस बीच विनय शंकर तिवारी को मिली जमानत पर समाजवादी पार्टी की ओर से रिएक्शन देखने को मिला है। सपा नेता आईपी सिंह ने सोशल मीडिया प्लैटफार्म एक्स पर ‘सत्यमेव जयते’ लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
कृष्ण मोहन ने संभाली राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जिम्मेदारी, जानें क्या करेंगे पहला काम
कंपनी के निदेशक को भी किया गया गिरफ्तार
वहीं उनके साथ इसी केस में उनकी कंपनी गंगोत्री इंटरप्राइजेज के निदेशक अजीत पांडेय को भी गिरफ्तार किया गया था। विनय शंकर को लखनऊ के न्यू हैदराबाद स्थित आवास से गिरफ्तारी हुई थी, तो वहीं अजीत को महाराजगंज जिले से गिरफ्तार किया गया था। दोनों को सीबीआई कोर्ट में अलग-अलग समय पर पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इतना ही नहीं, ED ने सात अप्रैल की सुबह विनय शंकर और उनकी कंपनी के 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। गंगोत्री इंटरप्राइजेज के लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर, मुम्बई के कार्यालयों पर छापा मारा गया था। ईडी के छापेमारी में कंपनी के कार्यालय और विनय के घर से कई दस्तावेज और कम्प्यूटर जब्त किए थे। इसके साथ ही दो कार्यालय सील भी कर दिए थे।
क्या था पूरा मामला?
ED के सूत्रों के मुताबिक गंगोत्री इंटरप्राइजेज ने बैंकों के कंसोर्टियम से 1129.44 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसमें से करीब 750 करोड़ रुपये वापस नहीं किए। CBI ने बैंक की शिकायत पर ही गंगोत्री इंटरप्राइजेज और उसकी सहयोगी कंपनियों के निदेशकों, प्रमोटरों, गारंटरों के खिलाफ FIR दर्ज की थी। ध्यान देने वाली बात यह थी कि सबसे ज्यादा रकम बैंक ऑफ इंडिया की थी। इस आधार पर ही ईडी द्वारा मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत जांच शुरू की गई थी।
Samajwadi party leader vinay shankar tiwari gets bail from high court know why ed arrest him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दादर स्टेशन पर महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, CCTV में सामने आया दूसरा पहलू; जांच में जुटी रेलवे पुलिस
Jul 08, 2026 | 02:56 PMनागपुर: कोर्ट में मनपा का यू-टर्न, होटल हरदेव पर 50 लाख का डिमांड नोटिस वापस
Jul 08, 2026 | 02:54 PMचंद्रपुर: शेगांव बुजुर्ग मार्ग पर सड़क निर्माण में लापरवाही, 7 दिनों से बस सेवा बंद, स्कूली बच्चों की पढ़ाई ठप
Jul 08, 2026 | 02:47 PMShare Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Jul 08, 2026 | 02:47 PMIND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
Jul 08, 2026 | 02:42 PMकल्याण अस्पताल कांड: महिला डॉक्टर से मारपीट बर्दाश्त नहीं, शिंदे करेंगे कार्रवाई, भरतशेठ गोगावले का बड़ा बयान
Jul 08, 2026 | 02:38 PMहॉकर्स बनाम मनपा: नागपुर सीताबर्डी में अतिक्रमण हटाने पर बढ़ा विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Jul 08, 2026 | 02:38 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM












