- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- A 4 Year Old Girl Was Raped And Murdered In Uttar Pradesh The Police Killed The Culprits In An Encounter
यूपी में 4 साल की मासूम की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने दरिंदों का किया एनकाउंटर
Bulandshahar Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मासूम से रेप और हत्या करने के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
- Written By: रंजन कुमार

पुलिस एनकाउंटर में घायल दोनों आरोपी।
UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में 4 साल की मासूम के साथ रेप और मर्डर की वारदात सामने आई है। मामले में पुलिस ने तीन घंटे के भीतर दरिंदों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन्हें मुठभेड़ में गोली भी लगी है।
इन दो आरोपियों की पहचान राजू और वीरा कश्यप के रूप में की गई है। इन्हें फिलहाल घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों आरोपी लखीमपुर और बलरामपुर के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक देर शाम से मासूम बच्ची गायब थी। काफी खोजबीन के बाद मकान के पीछे उसका शव बरामद किया गया था।
रेप के बाद फरार हो गए थे आरोपी
पुलिस ने 4 साल की बच्ची से रेप के बाद उसकी हत्या करने के दो आरोपियों को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी अपने मकान मालिक की बच्ची के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर हत्या करके शव को खेत में फेंक कर फरार हो गए थे। पीड़ित बच्ची के पिता ने बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी। उसके बाद पुलिस फौरन हरकत में आई। पुलिस की टीम ने मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पिता ने उनके मकान में किराए पर रहने वाले दो युवकों पर शक जताया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कांवरा रोड पर एक निर्माणाधीन कॉलोनी में छिपे हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
UP पंचायत चुनाव की बड़ी बाधा दूर, कैबिनेट बैठक में योगी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को दी मंजूरी
प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत; अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई पदयात्रा, एकांतिक दर्शन पर भी रोक
लखीमपुर खीरी में भयानक सड़क हादसा, ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत; नौ लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
यह भी पढ़ें: यूपी में ‘ऑपरेशन क्लीन’ से तहलका, 5 घंटे में दो एनकाउंटर, बुलंदशहर-सहारनपुर में इनामी बदमाश ढेर
पुलिस ने किया गिरफ्तार
दोनों आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस की तीन टीमों ने इलाके की घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोलियां चलाईं, जो बदमाशों के पैर में जा लगीं। इसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने शुरुआती पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के 3 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभी दोनों आरोपियों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
A 4 year old girl was raped and murdered in uttar pradesh the police killed the culprits in an encounter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कुंभ राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, जानें मेष से मीन तक का व्यापार और भाग्यफल
May 19, 2026 | 12:15 AMचेपॉक में ईशान किशन का जलवा, अर्धशतकीय पारी खेलकर चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, SRH ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
May 18, 2026 | 11:36 PMMorning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













