प्रिया सरोज और रिंकू सिंह कब लेंगे सात फेरे? शादी की डेट पर आया बड़ा अपडेट, खुशी से झूम उठे फैंस

Rinku Singh and Priya Saroj Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछली शहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है।
rinku singh priya saroj wedding date confirmed after t20 world cup april 2026
रिंकू सिंह एवं प्रिया सरोज (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Rinku-Priya Wedding Date: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछली शहर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। फैंस और समर्थक लंबे समय से इस हाई-प्रोफाइल जोड़ी के सात फेरे लेने का इंतजार कर रहे थे। सगाई के बाद से ही शादी की तारीख को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब परिवार ने स्थिति साफ कर दी है। रिंकू सिंह के परिवार ने आधिकारिक तौर पर खुलासा किया है कि यह चर्चित जोड़ी कब शादी के बंधन में बंधेगी।

पहले चर्चा थी कि यह शादी नवंबर या दिसंबर महीने में हो सकती है, लेकिन दोनों की व्यस्तता के कारण तारीख तय नहीं हो पा रही थी। कभी संसद का सत्र तो कभी रिंकू सिंह का व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल आड़े आ रहा था, जिससे लोगों का इंतजार बढ़ता गया।

जानिए कब होगी रिंकू-प्रिया की शादी

अब परिवार ने पुष्टि की है कि टी-20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद ही शादी होगी। चूंकि वर्ल्ड कप फरवरी में शुरू होकर मार्च के पहले सप्ताह में खत्म हो रहा है, इसलिए परिवार वाले अप्रैल महीने में शादी करने की बात कर रहे हैं। यानी वर्ल्ड कप के तुरंत बाद रिंकू सिंह अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे।

जर्सी नंबर 35 और भाई का खुलासा

रिंकू सिंह के बड़े भाई सोनू लेफ्टी ने शादी की योजना की पुष्टि करते हुए बताया कि समारोह वर्ल्ड कप के बाद ही आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने रिंकू के फैंस के लिए एक और अच्छी खबर साझा की है। अलीगढ़ में एक नई क्रिकेट एकेडमी खोलने का प्रयास किया जा रहा है। खास बात यह है कि यह एकेडमी रिंकू सिंह की भारतीय टीम की जर्सी नंबर 35 के नाम पर होगी। एकेडमी बनाने की प्रक्रिया फिलहाल जारी है, जिसका उद्देश्य भविष्य के क्रिकेटरों को तैयार करना है।

अखिलेश-जया बच्चन बने थे गवाह

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में बेहद धूमधाम से हुई थी। रिंग सेरेमनी का आयोजन होटल के सेंट्रल हॉल में किया गया था, जहां सुरक्षा के भी खास इंतजाम थे। उस समारोह में आशीर्वाद देने के लिए राजनीति और खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंची थीं। दोनों परिवारों के अलावा इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और जया बच्चन समेत कई दिग्गज शामिल हुए थे। सगाई के लिए होटल में 15 कमरे बुक किए गए थे और करीब 300 खास मेहमानों को न्योता दिया गया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com