PM Modi @75: पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएम योगी लगवाएंगे 15 लाख पौधे, गांधी जयंती तक चलेगा सेवा पर्व

PM Narendra Modi के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में सेवा पर्व मनाया जाएगा। राज्य भर में 15 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
pm modi @ 75
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Prime Minister Narendra Modi 75th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को 75 वर्ष के हो जाएंगे। इस अवसर को देशभर में सेवा पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। भाजपा नेताओं के अनुसार उनके 75वें जन्मदिवस पर विभिन्न सामाजिक, पर्यावरणीय और विकासात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिससे यह दिन केवल व्यक्तिगत उत्सव नहीं बल्कि जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण का प्रतीक बन जाए।

पीएम मोदी के जन्मदिवस को खास बनाने के लिए सीएम योगी ने खास तैयारी कर ली है। इस बार इसे अलग अंदाज में मनाया जाएगा। प्रदेश में ना सिर्फ 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे बल्कि और भी कई प्रोजेक्ट तय किए गए हैं। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस सेवा पर्व में सभी जिलों में होंगे वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता और प्लास्टिक प्रतिबंध जैसे अभियान भी चलाए जाने का कार्यक्रम तय किया गया है। पौधे लगाने की बात करें तो लखनऊ में 1.23 लाख और कानपुर में सर्वाधिक 1.82 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।

‘पीएम मोदी @75’ पर क्या होगा यूपी में खास

उत्तर प्रदेश सरकार एक बार फिर बड़े स्तर पर वृक्षारोपण का अभियान शुरू करने जा रही है। यह अभियान सेवा पर्व के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवधि में प्रदेश के सभी जिलों में कुल 15 लाख पौधे लगाए जाने हैं। इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता और सामूहिक भागीदारी को भी बढ़ावा देना है।

कानपुर में सबसे ज्यादा पौधे लगेंगे

लखनऊ जिले में 1.23 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है, वहीं कानपुर और कानपुर वन्यजीव सर्किल मिलकर सबसे ज्यादा 1.82 लाख पौधे लगाएंगे। प्रदेश के सभी 75 जिलों में यह अभियान एकसमान रूप से चलेगा। इसके अलावा, राज्य में स्थापित 34 शहरी वनों में भी कम से कम 100-100 पौधे रोपने के निर्देश दिए गए हैं।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के प्रमुख सचिव अनिल कुमार ने सभी प्रभागीय वन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान को जनसहभागिता के साथ सफल बनाया जाए। पौधों की प्रजातियों का चयन स्थानीय पारिस्थितिकी के आधार पर किया जाएगा, ताकि उनका टिकाऊ विकास हो सके।

क्रमांक
सर्किल
पौधों की संख्या
1
आगरा
55,320
2
अलीगढ़
29,000
3
बरेली
43,400
4
झांसी
1,63,380
5
चित्रकूट धाम
1,43,670
6
कानपुर
1,64,080
7
कानपुर (वन्यजीव सर्किल)
18,030
8
लखनऊ
1,23,990
9
अयोध्या
1,08,420
10
देवीपाटन
1,00,080
11
मेरठ
30,000
12
सहारनपुर
23,000
13
मुरादाबाद
59,640
14
वाराणसी
75,410
15
मीरजापुर
1,38,410
16
प्रयागराज
67,600
17
गोरखपुर
60,280
18
बस्ती
46,070
19
आजमगढ़
50,220

इस दौरान प्रत्येक जिले में डीएफओ को नोडल अफसर बनाया गया है जो न सिर्फ पौधारोपण सुनिश्चित करेंगे बल्कि उसके रखरखाव और सुरक्षा की भी जिम्मेदारी निभाएंगे। सभी पौधारोपण स्थलों की फोटो और एमआईएस डेटा 'मेरी लाइफ' पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।

कई और भी कार्यक्रम तय किए गए हैं

सेवा पर्व के तहत वन विभाग स्वच्छता, वर्षा जल संचयन, प्लास्टिक प्रतिबंध और जैव विविधता संरक्षण जैसे अभियानों को भी अंजाम देगा। साथ ही सभी पक्षी अभयारण्यों और सफारी पार्कों में सफाई अभियान और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्य मंत्री ए. के. सक्सेना ने कहा है कि इस अभियान में केवल देशी और स्थानीय प्रजातियों के पेड़ लगाए जाएंगे ताकि पारिस्थितिक संतुलन बना रहे और टिकाऊ हरित क्षेत्र तैयार हो सके।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com