-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Joint Big Toe Redness Swelling Disease Signs
क्या आपके जोड़ों या पैर के अंगूठे में नजर आती है लालिमा और सूजन, इस बीमारी के संकेत, ऐसे करें बचाव
- Written By: दीपिका पाल
High Uric Acid : यूरिक एसिड एसिड से बढ़ी इस समस्या के इलाज के लिए आपको खानपान के साथ और बचाव कौन से किए जा सकते है इसके बारे में बताया गया है। इसे आप नियमित अपना सकते है।

पैरों के अंगूठें में आती है लालिमा (सौ. सोशल मीडिया)
Redness In Joints and Toes: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में पैरों की हड्डियों और मांसपेशियों में अकड़न और कमजोरी नजर आती है। कई लोग जोड़ों और पैरों के अंगूठे में लालिमा और सूजन के दर्द से परेशान रहते है। सर्दियों या फिर किसी मौसम में क्या आपको भी रात या दिन किसी भी समय अचानक से जोड़ों या पैर के अंगूठे में दर्द होने लगता है, इन जगहों पर लालिमा और सूजन भी रहती है? यह शरीर में बढ़े यूरिक एसिड के संकेत हो सकते हैं।
इस समस्या से आपको घबराने की नहीं जरूरत नहीं है बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। इस परेशान के लिए आयुर्वेद के पास कई समाधान छिपे है। यहां पर यूरिक एसिड एसिड से बढ़ी इस समस्या के इलाज के लिए आपको खानपान के साथ और बचाव कौन से किए जा सकते है इसके बारे में बताया गया है।
क्या होता है यूरिक एसिड और कारण
यहां पर बात करें तो, यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या इन दिनों बेहद आम हो गई है। यहां पर यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन (प्रोटीन का हिस्सा) के टूटने से बनने वाला प्राकृतिक अपशिष्ट पदार्थ होता है। यह यूरिक एसिड कम मात्रा में हो तो सामान्यत: रूप से किडनी इसे पेशाब के जरिए बाहर निकाल देती है। वहीं पर अगर यूरिक एसिड ज्यादा बढ़ जाए तो यह जोड़ों में दर्द और सूजन का कारण बनता है। इसे हाइपरयूरिसेमिया कहा जाता है, जो चुपचाप बढ़कर गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है। यहां यूरिक एसिड बढ़ने के कई कारण होते है जिसमें आपका खानपान अगर गलत है तो परेशानी बढ़ा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Javitri VS Jaifal: जावित्री और जायफल में क्या है अंतर, कौन है स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद
Intimate Hygiene: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करनी चाहिए ये गलतियां, बढ़ सकता है UTI का खतरा
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Dessert Recipe: फटे हुए दूध का करें सही इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होंगी ये 2 टेस्टी स्वीट डिश
इसमें गलत आहार जैसे ज्यादा दालें (राजमा, छोले), नॉनवेज, शराब, कम पानी पीना, मोटापा, व्यायाम न करना और किडनी की कमजोरी शामिल है। आयुर्वेद में इसे वात-रक्त विकार और मंद अग्नि से जोड़ा जाता है, जहां अपचित आहार ‘आम’ बनकर रक्त में मिल जाता है और सूजन पैदा करता है।
कैसे यूरिक एसिड जोड़ों को करता है प्रभावित
यहां पर मेडिकल सांइस के अनुसार, कहा गया है कि, शरीर में अगर यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाए तो यह मोनोसोडियम यूरेट क्रिस्टल को बनाता है। इसके साथ ही जोड़ों में जमा होकर इम्यून सिस्टम को प्रभावित करता है। इससे अचानक तेज दर्द, खासकर रात में जोड़ों का लाल होकर सूजन होना और पैर के बड़े अंगूठे में तेज दर्द होता है। अनदेखी करने पर बार-बार अटैक, गठिया, किडनी स्टोन और किडनी फेल्योर का खतरा भी बढ़ सकता है।
जानिए यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के नुस्खें
अगर आप यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या से परेशान है तो इसके बचाव और घरेलू नुस्खों को आजमाकर राहत पा सकते है।
1-आप सुबह के समय गुनगुना पानी खूब सारा पिएं, पानी की मात्रा शरीर में पर्याप्त होना चाहिए।
2- इसके साथ ही त्रिफला चूर्ण (कम मात्रा में), धनिया बीज का पानी, अजवाइन-सोंठ का काढ़ा का सेवन कर सकते है।
3- इसके अलावा आप कोशिश करें कि, जंक फूड और अल्कोहल का सेवन न करें। यह यूरिक एसिड को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते है।
ये भी पढ़ें- रोजाना करें ये चार आसान योगासन, सर्दियों में पाचन से जुड़ी समस्याओं से मिलेगी राहत
यूरिक एसिड को कंट्रोल करना जरूरी
यहां पर आयुर्वेदाचार्य ने बताते हैं कि यूरिक एसिड सिर्फ जोड़ों की नहीं, बल्कि मेटाबॉलिज्म और किडनी की भी समस्या है। दर्द दबाने से नहीं, कारण सुधारने से राहत मिलती है। आहार-दिनचर्या बदलकर और समय पर ध्यान देकर बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। आयुर्वेदिक औषधियां भी यूरिक एसिड में रामबाण काम करती हैं। हालांकि, किसी भी उपाय से पहले आयुर्वेद विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।
आईएएनएस के अनुसार
Joint big toe redness swelling disease signs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर ग्रामीण पुलिस का ‘Operation All Out’ से एक ही रात में 2.32 करोड़ रुपये का माल हुआ जब्त
Jun 21, 2026 | 07:54 PMमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव परिणाम: विकास योद्धा मंच और भाजपा का शानदार प्रदर्शन, भाजपा ने जीती 11 सीटें
Jun 21, 2026 | 07:42 PMतुम लोग निकम्मे हो… DK शिवकुमार के समर्थकों पर बरसे खरगे, बोले- वीडियो फुटेज देख होगी कार्रवाई
Jun 21, 2026 | 07:40 PMकानपुर में कुत्तों का खौफनाक हमला: तीन खूंखार रॉटविलर ने महिला को नोचा, डिलीवरी बॉय ने बचाई जान
Jun 21, 2026 | 07:40 PMवेयरहाउस विवाद पर सियासत तेज, संजय नगाइच के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार; पटवारी के समर्थन में उतरी पार्टी
Jun 21, 2026 | 07:39 PMचार साल का प्यार मुकाम तक पहुंचा! पिता की सहमति के बाद हिंदू युवक और मुस्लिम युवती ने लिए सात फेरे
Jun 21, 2026 | 07:27 PMMP News: राज्य सेवा से IPS में पदोन्नति के लिए 25 जून को DPC; IAS पदोन्नति प्रक्रिया अभी लंबित
Jun 21, 2026 | 07:25 PMवीडियो गैलरी

वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM














