-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Priest Stabbed To Death Inside Home In Deoria Up Horrific Murder
यूपी के देवरिया में दर्दनाक हत्याकांड, घर में घुसकर पुजारी को चाकुओं से गोदा
- Written By: अभिषेक सिंह
Deoria Murder: देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के ढोला पंडित गाँव में सोमवार रात घर में घुसकर पुजारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आसपास रहने वाले लोगों को मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई।

पुजारी राम निवास पांडेय व पुलिस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Deoria Murder: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक पुजारी की उनके घर में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुजारी का खून से लथपथ शव मंगलवार सुबह कमरे में मिला। उनके शरीर पर कई जगह चाकू के घाव हैं। माना जा रहा है कि हत्यारे ने पुजारी की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या की। पुजारी घर पर अकेले रहते थे। उनका इकलौता बेटा इन दिनों पश्चिम बंगाल में रहता है।
यह घटना देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के ढोला पंडित गाँव में हुई। सोमवार रात घर में घुसकर पुजारी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आसपास रहने वाले लोगों को मंगलवार सुबह घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही एएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुँच गए। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। एसओजी समेत तीन टीमें घटना का खुलासा करने में जुटी हैं।
घर में अकेले थे पुजारी
ढोला पंडित गाँव निवासी दिवंगत रामनिवास पांडेय के पुत्र रामाशीष पांडेय पुजारी थे। वह घर पर अकेले रहते थे, जबकि उनका इकलौता बेटा इन दिनों पश्चिम बंगाल में है। मंगलवार सुबह जब पड़ोसियों ने उन्हें बाहर नहीं देखा तो उन्हें शक हुआ।इसके बाद जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो दंग रह गए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
वाशिम: पुलिस कस्टडी में युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में तत्कालीन थानेदार सहित 9 पुलिसकर्मियों को उम्रकैद
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
खून से लथपथ मिली लाश
कमरे में रामाशीष पांडेय का शव खून से लथपथ पड़ा था। चारों तरफ खून के छींटे थे। शरीर पर कई जगह चाकू के घाव थे। यह देख लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। सीओ अंशुमान श्रीवास्तव, एएसपी सुनील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और जांच की।
डॉग स्क्वाड के साथ पहुंची पुलिस
हत्या जैसे जघन्य अपराध की सूचना मिलने पर एएसपी, सीओ समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसओजी, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ले रही है और तेजी से सुराग हासिल करने के प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें: UP में सुबह-सुबह बड़ा एनकाउंटर, मुजफ्फरनगर में शार्प शूटर शाहरुख पठान ढेर
जिस कमरे में पुरोहित की हत्या की गई है वहां सामान बिखरा पड़ा है। ऐसा लग रहा है कि पहले लूटपाट हुई और फिर विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी गई। यह भी हो सकता है कि इरादा हत्या का हो और सामान सिर्फ पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए सामान बिखेरा गया हो। फिलहाल पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।
Priest stabbed to death inside home in deoria up horrific murder
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Jul 03, 2026 | 08:11 AMराम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 08:07 AMपाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
Jul 03, 2026 | 07:57 AMIran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
Jul 03, 2026 | 07:55 AMRam Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMइंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
Jul 03, 2026 | 07:48 AMShani Dev: शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये 7 चीजें, शनि देव हो सकते हैं नाराज
Jul 03, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














