ओमप्रकाश सिंह परिहार

ओ.पी. सिंह परिहार पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एमएससी की उपाधि प्राप्त की । पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2011 में ग्रामीण सरोकारों पर केंद्रित ग्राम्य संदेश समाचार पत्रिका से की। इसके बाद 2013 से 2016 तक राजस्थान पत्रिका के साथ छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के कांकेर जिले में कार्य करते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों, शिक्षा और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर व्यापक रिपोर्टिंग की। वर्ष 2016 से 2020 तक गांव कनेक्शन के लिए प्रयागराज से ग्रामीण विकास और सामाजिक मुद्दों पर लेखन किया। वर्ष 2020 से 2023 तक हिंदुस्तान समाचार पत्र में अपराध और प्रशासन बीट पर कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से उठाया। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग से जुड़ी कई खबरें राज्य स्तरीय स्थान प्राप्त की। उमेश पाल हत्याकांड और माफिया अतीक अहमद हत्याकांड से जुड़े घटनाक्रमों की गहन रिपोर्टिंग की। हत्याकांड से जुड़ी कई खबरों ने व्यापक चर्चा प्राप्त की। जनवरी 2024 से उत्तर प्रदेश सरकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए काम करते हुए महाकुंभ 2025 की विस्तृत कवरेज का अवसर प्राप्त किया।
Connect:
ओमप्रकाश सिंह परिहार
और पढ़ें
Navbharat Live
navbharatlive.com