-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bombay High Court Justice Madhav Jamdar Slams Mumbai Police Over Externment Order
क्या नागरिकों को गुलाम बनाया जा रहा है? मुंबई पुलिस की तड़ीपारी कार्रवाई पर बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार
- Written By: अनिल सिंह
Bombay High Court Justice Madhav Jamdar Externment Order: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने पर मुंबई पुलिस द्वारा जारी तड़ीपार आदेश को किया रद्द। पुलिस को लगाई कड़ी फटकार।

बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस माधव जे. जामदार (फोटो क्रेडिट-X)
Justice Madhav Jamdar On Freedom of Speech: बॉम्बे हाई कोर्ट ने नागरिकों के मौलिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करते हुए मुंबई पुलिस और राज्य प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई है। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि लोकतांत्रिक देश में सरकार की नीतियों या फैसलों का शांतिपूर्ण विरोध करना और उनके खिलाफ नारेबाजी करना किसी भी नागरिक को किसी क्षेत्र से तड़ीपार (शहर निकाला) करने का वैध कानूनी आधार नहीं हो सकता।
मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस माधव जे. जामदार ने पुलिस की इस कार्रवाई पर बेहद तीखी और तल्ख मौखिक टिप्पणियां की हैं, जो इस समय देश और राज्य के राजनीतिक गलियारों में भारी चर्चा का विषय बन गई हैं।
सभी नागरिकों को गुलाम बनाया जा रहा है
बॉम्बे हाई कोर्ट के एकल न्यायाधीश जस्टिस माधव जे. जामदार ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के जनरल सेक्रेटरी सईद अहमद अब्दुल वाहिद चौधरी के खिलाफ जारी एक्सटर्नमेंट (तड़ीपार) ऑर्डर को पूरी तरह खारिज कर दिया। याचिका पर सुनवाई के दौरान जस्टिस जामदार ने मौखिक रूप से कहा, “यह सब क्या चल रहा है? क्या भारत के सभी नागरिकों को सरकार का गुलाम बनाया जा रहा है? क्या वे विरोध प्रदर्शन या आंदोलन भी नहीं कर सकते?
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में महावितरण कार्यालय पर कांग्रेस का जोरदार मोर्चा; जबरन स्मार्ट मीटर थोपना बंद करने की मांग
ताडोबा टाइगर रिजर्व में 80 चीतलों का ट्रांसलोकेशन; शिकार के लिए बाघों की भिड़ंत होगी खत्म, जानें पूरा प्लान
हैफकिन इंस्टीट्यूट का निजीकरण नहीं होगा, वडेट्टीवार ने मांगा 150 करोड़ का फंड, सरकार ने दिया आश्वासन
अकोला जिला परिषद में मनाया कृषि दिवस, जिप CEO ने 21 किसानो को किया सम्मानित
आज देश में इतने सारे पेपर लीक के मामले हो रहे हैं, अगर लोग इसके खिलाफ आवाज उठाएंगे तो क्या आप उन पर केस दर्ज कर देंगे? याचिकाकर्ता ने केवल ‘बीजेपी सरकार मुर्दाबाद’ और ‘अमित शाह मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए हैं। एक स्वतंत्र नागरिक को ऐसे नारे लगाने का पूरा हक है, इसके लिए तड़ीपारी का आदेश कैसे दिया जा सकता है?”
ये भी पढ़ें- जमीन न होने पर भी महिलाओं को मिलेगा किसान का दर्जा, महिला किसान सशक्तिकरण विधेयक पास
मैं अधिकारियों पर जुर्माना लगाऊंगा’
सईद चौधरी ने समान नागरिक संहिता (UCC) और ज्ञानवापी मस्जिद जैसे संवेदनशील और विवादित मुद्दों को लेकर सरकार विरोधी आंदोलन किए थे, जिसके बाद डीसीपी और कोंकण के डिविजनल कमिश्नर ने उन्हें एक साल के लिए शहर से बाहर करने का आदेश जारी किया था। इस पर भड़कते हुए जस्टिस जामदार ने कहा कि पुलिस को यह समझना होगा कि वे मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री के निजी नौकर नहीं हैं, बल्कि वे जनता की सेवा के लिए तैनात लोक सेवक हैं।
उन्होंने राज्य सरकार के वकील से कहा कि कानून का दुरुपयोग करने वाले पुलिस अधिकारियों पर वे भारी जुर्माना लगाने जा रहे हैं। कोर्ट ने कहा कि यह कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 19 (अभिव्यक्ति की आजादी) और अनुच्छेद 21 (सम्मान से जीने का अधिकार) का खुला उल्लंघन है।

महाराष्ट्र की दल-बदल की राजनीति और ‘वॉशिंग मशीन’ पर कसा तीखा तंज
सुनवाई के दौरान जस्टिस जामदार ने महाराष्ट्र के मौजूदा राजनीतिक माहौल, हाल ही में हुए दलबदल और सांसदों व विधायकों की खरीद-फरोख्त (हॉर्स ट्रेडिंग) पर भी करारा व्यंग्य किया। उन्होंने हाल ही में उद्धव ठाकरे का साथ छोड़कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गए छह सांसदों और उपसभापति बने सचिन अहीर का परोक्ष रूप से संदर्भ देते हुए याचिकाकर्ता से हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, “महाराष्ट्र में इस समय हॉर्स ट्रेडिंग का माहौल है, जहां नेता लगातार पार्टियां बदल रहे हैं।
एक तरफ सड़क दुर्घटना में 10 साल के मासूम बच्चे विहान श्रीवास्तव की मौत हो जाती है, लेकिन हमारी विधानसभा में इस बात पर चर्चा होती है कि पीठासीन अधिकारी का चुनाव कैसे हुआ और कौन किस पार्टी में गया। आपके खिलाफ भी कुछ एफआईआर हैं, आपको भी पाला बदलने पर विचार करना चाहिए, वहां एक वॉशिंग मशीन है।”
कौन हैं जस्टिस माधव जे. जामदार?
मूल रूप से पुणे के रहने वाले जस्टिस माधव जे. जामदार का जन्म 13 जनवरी 1967 को हुआ था। उनके पिता जे. डी. जामदार भी न्यायिक सेवा में थे और बॉम्बे सिटी सिविल व सेशंस कोर्ट के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। जस्टिस माधव जामदार ने अपनी स्कूली शिक्षा नासिक और मुंबई से पूरी की, जिसके बाद मुंबई के कीर्ति कॉलेज से बीएससी और न्यू लॉ कॉलेज, दादर से कानून (LLB) की पढ़ाई की।
साल 1991 से वकालत शुरू करने के बाद उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट में सिविल, संवैधानिक और प्रशासनिक मामलों के एक तेजतर्रार वकील के रूप में लंबा अभ्यास किया। अक्टूबर 2019 में उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह अपनी देर रात तक काम करने की प्रतिबद्धता और मानवाधिकारों के प्रति सख्त रुख के लिए जाने जाते हैं।
Bombay high court justice madhav jamdar slams mumbai police over externment order
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या नागरिकों को गुलाम बनाया जा रहा है? मुंबई पुलिस की तड़ीपारी कार्रवाई पर बॉम्बे हाई कोर्ट की फटकार
Jul 03, 2026 | 05:47 PMDiljit Dosanjh का चौंकाने वाला खुलासा, 10 साल से झेल रहे हैं दर्द! किस बीमारी से जूझ रहे हैं सिंगर?
Jul 03, 2026 | 05:46 PMगड़चिरोली में महावितरण कार्यालय पर कांग्रेस का जोरदार मोर्चा; जबरन स्मार्ट मीटर थोपना बंद करने की मांग
Jul 03, 2026 | 05:43 PMइछावर में एम्बुलेंस बनी ‘स्कूल वैन’, मरीजों की जगह ढोए जा रहे बच्चे; सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
Jul 03, 2026 | 05:39 PMताडोबा टाइगर रिजर्व में 80 चीतलों का ट्रांसलोकेशन; शिकार के लिए बाघों की भिड़ंत होगी खत्म, जानें पूरा प्लान
Jul 03, 2026 | 05:39 PMओडिशा सरकार का बड़ा फैसला, कॉलेजों के 500 मीटर के भीतर शराब-तंबाकू पर बैन; 15 जुलाई तक देनी होगी रिपोर्ट
Jul 03, 2026 | 05:37 PMBengaluru Daycare Case: मुख्य आरोपी विजयलक्ष्मी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, अन्य की तलाश जारी
Jul 03, 2026 | 05:35 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM












