-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Prayagraj »
- Aban Ahmads Funeral Today Suspense Over Shaista Parveen Attendance
50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में कैसे होगी शामिल? कब्रिस्तान पर लगा पुलिस का पहरा
- Reported By: ओमप्रकाश सिंह परिहार | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Shaista Parveen News: अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद उसकी सुपुर्द-ए-खाक की तैयारियां तेज हो गई हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि शाइस्ता परवीन अपने बेटे के जनाजे में शामिल होंगी या नहीं?

शाइस्ता परवीन की फाइल फोटो
Shaista Parveen-Wife Of Atiq Ahmed: झांसी सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत के बाद अब उसकी सुपुर्द-ए-खाक की तैयारियां तेज हो गई हैं। अबान को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में उसके पिता अतीक अहमद की कब्र के पास दफनाने की तैयारी की गई है। इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि 50 हजार रुपये की इनामी और उमेश पाल हत्याकांड में वांछित शाइस्ता परवीन अपने बेटे के जनाजे में शामिल होगी या नहीं।
शाइस्ता पर पुलिस की नजर, जनाजे को लेकर अटकलें
उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही शाइस्ता परवीन पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। उसके साथ देवरानी जैनब और ननद आयशा नूरी भी इस मामले में वांछित हैं, जिन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम है। ऐसे में जनाजे के दौरान शाइस्ता के आने की संभावना को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। हालांकि, उसके आने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी का अम्बेडकरनगर दौरा: 194 विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, सड़क से कौशल विकास तक मिलेगी मजबूती
सम्बंधित ख़बरें
Breaking: यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे आबान
प्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
Prayagraj: SRN अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम; अव्यवस्थाओं की खुली पोल, टूटी फर्श और गंदगी देख भड़के बृजेश पाठक
प्रयागराज में संगम तट पर सीमित हुआ स्नान क्षेत्र, उफान पर गंगा और यमुना, जानिए प्रशासन की क्या है तैयारी
कब्रिस्तान में तैयारियां, सुरक्षा बढ़ाई गई
कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अबान की कब्र अतीक अहमद की कब्र के पास खोदी गई है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने कब्रिस्तान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी समेत पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा की और आसपास निगरानी बढ़ा दी है। आशंका जताई जा रही है कि जनाजे में बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं।
अतीक परिवार पर पहले से टूटा दुखों का पहाड़
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा के दौरान हत्या कर दी गई थी। इससे पहले बेटा असद अहमद झांसी में एसटीएफ मुठभेड़ में मारा गया था। अब सड़क हादसे में सबसे छोटे बेटे अबान की मौत ने परिवार को एक और बड़ा झटका दिया है। अतीक का बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में बंद है, जबकि अली झांसी जेल में निरुद्ध है। ऐसे में अबान के अंतिम संस्कार को लेकर पूरे प्रदेश की नजर प्रयागराज पर टिकी हुई है।
Aban ahmads funeral today suspense over shaista parveen attendance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: गाड़ी का माइलेज घट रहा है और इंजन में आ रही खराबी? ई-20 पेट्रोल को लेकर SIAM ने जताई चिंता
Aug 07, 2026 | 01:39 PMजन्माष्टमी की तारीख में बड़ा कन्फ्यूजन 4 या 5 सितंबर, जानें कब है निशीथ काल का दिव्य मुहूर्त
Aug 07, 2026 | 01:33 PMराज्यसभा में अमित शाह को लेकर जबरदस्त हंगामा, खरगे-रिजिजू में हुई तीखी बहस, सदन सोमवार तक के लिए स्थगित
Aug 07, 2026 | 01:32 PMहॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, 19 अगस्त को भारत से होगी टक्कर
Aug 07, 2026 | 01:31 PMGadchiroli News: निर्माण के तीन साल में ध्वस्त हुआ कोठी-कोरणार पुल, सीएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट
Aug 07, 2026 | 01:31 PMRaksha Bandhan: डाक से डिजिटल तक, बदल गया राखी का अंदाज! ये 5 ट्रेंड बताते हैं कैसे बदला भाई-बहन का त्योहार
Aug 07, 2026 | 01:26 PMमिसिंग लिंक टनल में रात 1:30 बजे भीषण हादसा, चकनाचूर फॉर्च्यूनर देखकर उड़े होश! कारोबारी तुषार भूमकर की मौत
Aug 07, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














