-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Prayagraj »
- Rahul Gandhi Prayagraj Visit Kp Trust Permission Cancelled Controversy
प्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
- Written By: अर्पित शुक्ला
Rahul Gandhi in Prayagraj: राहुल गांधी के 8 अगस्त के प्रयागराज दौरे पर विवाद। KP ट्रस्ट ने मैदान की बुकिंग रद्द की, वहीं कांग्रेस का दावा- 'गूंज' कार्यक्रम तय जगह पर ही आयोजित होगा।

राहुल गांधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rahul Gandhi Prayagraj Visit: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 8 अगस्त को प्रस्तावित प्रयागराज दौरे से पहले नया विवाद सामने आ गया है। कायस्थ पाठशाला (KP) ट्रस्ट ने दावा किया है कि छात्रों के साथ प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम के लिए पहले दी गई अनुमति रद्द कर दी गई है। हालांकि, कांग्रेस ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि कार्यक्रम तय स्थान पर ही आयोजित होगा।
KP ट्रस्ट ने बताए अनुमति रद्द करने के कारण
KP ट्रस्ट के कार्यवाहक अध्यक्ष चौधरी जितेंद्र नाथ सिंह के अनुसार, अनुमति रद्द करने का फैसला कई कारणों को ध्यान में रखकर लिया गया है। ट्रस्ट का कहना है कि 14 अगस्त 2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार स्कूल और कॉलेज परिसरों के मैदानों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों या ऐसी गतिविधियों के लिए नहीं किया जा सकता, जिससे छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो। ट्रस्ट के मुताबिक, प्रस्तावित कार्यक्रम से परिसर से जुड़े दो विद्यालयों के छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।
बारिश से मैदान को नुकसान की आशंका
ट्रस्ट ने यह भी कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण मैदान पहले से ही संवेदनशील स्थिति में है। यदि बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है तो मैदान को नुकसान पहुंच सकता है और उसे दोबारा उपयोग योग्य बनाने में समय और संसाधन दोनों लगेंगे। इसी आधार पर ट्रस्ट ने सुझाव दिया है कि कार्यक्रम बारिश समाप्त होने के बाद और विद्यालयों की छुट्टियों के दौरान आयोजित किया जाए। साथ ही कांग्रेस से कहा गया है कि कार्यक्रम के लिए जमा कराई गई राशि कार्यालय से वापस ले सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
परिसीमन विधेयक पर फंसा पेच! किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी से मांगी मदद, कांग्रेस ने रखीं ये बड़ी शर्तें
संभल हिंसा पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, मुसलमानों को भड़काया गया…सांसद बर्क की भी भूमिका
कांग्रेस ने दावे को बताया गलत
दूसरी ओर कांग्रेस ने KP ट्रस्ट के दावे को खारिज कर दिया है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने कहा कि राहुल गांधी का कार्यक्रम पहले से तय स्थान पर ही होगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर बैठक हो चुकी है और अनुमति रद्द किए जाने की बात सही नहीं है।
‘गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से करेंगे संवाद
राहुल गांधी का प्रयागराज दौरा 8 अगस्त को प्रस्तावित है। इस दौरान वे “गूंज” कार्यक्रम के तहत छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में पेपर लीक, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी का प्रयागराज से विशेष जुड़ाव है और छात्रों से संवाद का कार्यक्रम तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Prayagraj: SRN अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम; अव्यवस्थाओं की खुली पोल, टूटी फर्श और गंदगी देख भड़के बृजेश पाठक
फिलहाल KP ट्रस्ट और कांग्रेस के दावों में स्पष्ट विरोधाभास दिखाई दे रहा है। एक ओर ट्रस्ट अनुमति रद्द करने की बात कह रहा है, जबकि कांग्रेस का दावा है कि कार्यक्रम निर्धारित स्थल पर ही होगा। अब सभी की नजर प्रशासन और संबंधित पक्षों के अगले आधिकारिक कदम पर बनी हुई है।
Rahul gandhi prayagraj visit kp trust permission cancelled controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रयागराज में राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम की जगह पर छिड़ा घमासान, ट्रस्ट ने रद्द की कार्यक्रम की अनुमति
Aug 05, 2026 | 10:24 PMकब तक आपके हाथों में आएंगे प्लास्टिक के नोट? RBI गवर्नर ने 10-20 रुपये के पॉलिमर नोट पर दिया बड़ा अपडेट
Aug 05, 2026 | 10:22 PMमध्य प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की तैयारी तेज, मंत्री इंदर सिंह परमार बोले- जल्द होगा निर्णय
Aug 05, 2026 | 10:18 PMबसपा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
Aug 05, 2026 | 10:15 PMबिना टिकट यात्रा पड़ेगी भारी! पश्चिम रेलवे ने वसूला ₹83.25 करोड़ जुर्माना, फर्जी UTS ऐप पर FIR दर्ज
Aug 05, 2026 | 10:06 PMडॉग ‘लक्की’ ने सुलझाए दो अंधे कत्ल; डॉग हैंडलर अखिलेश चंद्रवंशी को SP ने ₹10 हजार से किया सम्मानित
Aug 05, 2026 | 10:05 PMपिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PMवीडियो गैलरी

मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM












