-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Atiq Ahmed Son Abaan Ahmed Death Will Shaista Parveen Attend The Funeral
कहां है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता? 3 साल से अंडरग्राउंड, क्या छोटे बेटे आबान अहमद के जनाजे में होंगी शामिल?
- Written By: अक्षय साहू
Shaista Parveen Absconding: झांसी सड़क हादसे में अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत के बाद सवाल उठ रहे हैं कि तीन साल से फरार शाइस्ता परवीन क्या बेटे के जनाजे में शामिल होगी।

अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत के बाद चर्चा में शाइस्ता परवीन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Atiq Ahmed Son Aban Ahmed Death: उत्तर प्रदेश के झांसी में गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबानअहमद की मौत हो गई। आबान अपने साथियों के साथ प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली अहमद से मुलाकात करने जा रहा था। इसी दौरान झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
इस हादसे से बाद एक बार फिर अतीक अहमद और उसके परिवार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खासकर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन जो 2023 से ही फरार चल रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस ने शाइस्ता को चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपियों बनाया है। पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश है लेकिन शाइस्ता अब तक बचती आ रही है। आबान अहमद की मौत के बाद चर्चा तेज हो गई है कि क्या इस बार अपने छोटे बेटे के जनाजे में शामिल होने के लिए आएगी?
2023 से फरार चल रही हैं शाइस्ता
24 फरवरी 2023 को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में वकील उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय इस हत्याकंड ने पूरे देश ध्यान अपनी ओर किया था। यूपी पुलिस पर इस हत्याकंड की गुत्थी को सुझाने का दबाव था, पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई टीमें बनाई। पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज मिली। सीसीटीवी फुटेज में अतीक अहमद का बेटा असद और गुड्डू मुस्लिम मुख्य हमलावरों के रूप में दिखाई दिए। पुलिस का आरोप है कि उस समय साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद ने जेल से ही इस हत्याकांड की साजिश रची थी।
सम्बंधित ख़बरें
कब आओगे मेरे राहुल… प्रयागराज दौरे से पहले छिड़ा पोस्टर वॉर, छात्रों के मुद्दों पर घिरे राहुल गांधी, PHOTOS
Kanwar Yatra 2026: मेरठ में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, हिंडन से मेरठ तक करेंगे हवाई सर्वेक्षण
New UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
प्रयागराज आने से पहले राहुल गांधी का बड़ा हमला- यह सरकार झुकती है, बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए
Atiq Ahmed’s Son Aban Dies in Jhansi Road Accident A major road accident has been reported from Jhansi. Atiq Ahmed’s son, Aban, died after the car he was travelling in met with an accident. Reports indicate that four people were travelling in the vehicle at the time of the… pic.twitter.com/SkPpP3bfZa — GarudEyeIntel | OSINT 🇮🇳 (@GarudEyeIntel) August 6, 2026
जांच के दौरान अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, उसकी बहन आयशा नूरी और भाई अशरफ की पत्नी जैनब के नाम भी सामने आए। पुलिस का आरोप है कि इन लोगों ने साजिश रचने और आरोपियों की मदद करने में भूमिका निभाई। इसके बाद सभी के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। इसके बाद से ही शाइस्ता परवीन फरार चल रही हैं।
पति और बेटे के जनाजे में नहीं हुई शामिल
इस दौरान पुलिस ने उमेश पाल हत्याकांड में कार्रवाई तेज कर दी। 13 अप्रैल 2023 को झांसी में पुलिस मुठभेड़ में अतीक के बेटे असद को मार गिराया गया। वहीं इसके दो दिन बाद 15 अप्रैल 2023 को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाए गए अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की तीन हमलावरों ने कैमरों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। अतीक अहमद और असद की मौत के बाद पुलिस को उम्मीद थी कि शाइस्ता इनके जनाजे में जरूर शामिल होगी। हालांकि पुलिस को निराशा हाथ लगी और शाइस्ता अपने पति और बेटे के जनाजे में शामिल नहीं हुई।
इसके बाद भी पुलिस को उम्मीद थी कि वो जल्द ही शाइस्ता को गिरफ्तार कर लेगी। इसके बाद पुलिस ने शाइस्ता को पकड़ने के लिए कोशिशें तेज कर दी। इस दैरान उत्तर प्रदेश पुलिस, एसटीएफ और एटीएस ने उनकी तलाश में 9 राज्यों में 500 से अधिक छापेमारी की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।
यह भी पढ़ें- Breaking: यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे आबान
कहां है शाइस्ता परवीन?
शाइस्ता परवीन करीब तीन साल से फरार है, लेकिन कई बार अफवाहें उड़ चुकी है वह पुलिस से बचने के लिए विदेश भाग गई हैं। हालांकि इसे लेकर कोई भी पुष्टि नहीं है। पुलिस का मानना है कि शाइस्ता देश में ही और छिपी हुई है। आबान अहमद की मौत को अतीक अहमद के परिवार के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अतीक अहमद और असद अहमद की मौत 2023 में हो गई थी। जबकि अतीक के बड़े बेटे उमर और अली अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं।
Atiq ahmed son abaan ahmed death will shaista parveen attend the funeral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
8 अगस्त का इतिहास : अफगानिस्तान से रूसी सेना की वापसी, यूनुस बने अंतरिम सरकार प्रमुख
Aug 08, 2026 | 11:52 AMमुरैना नगर निगम परिषद बैठक में फर्जी हस्ताक्षरों पर घमासान; भाजपा पार्षद बोले- हमारे दस्तखत नकली
Aug 08, 2026 | 11:48 AMजो आता है ब्लैकमेल करता है… US सीनेट के फैसले पर पवन खेड़ा ने केंद्र सरकार को घेरा, आजादी पर खड़े किए सवाल
Aug 08, 2026 | 11:48 AMAmit Shah: ‘सुप्रीम कोर्ट के तर्कों से डरकर महाराष्ट्र आए अमित शाह’, धनुष-बाण विवाद पर कांग्रेस का हमला
Aug 08, 2026 | 11:39 AMइंदौर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान; 2029 तक मध्य प्रदेश से खत्म होगा संगठित अपराध का नेटवर्क
Aug 08, 2026 | 11:18 AMIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह में PM मोदी, AI सुपरकंप्यूटर ‘परम प्रज्ञा’ का करेंगे उद्घाटन
Aug 08, 2026 | 11:16 AMऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का तुरंत जवाब, बोले- उत्तराखंड के गौरव हैं आप, अब अधिकारियों को दिए निर्देश
Aug 08, 2026 | 11:14 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














