-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- E20 Petrol Controversy Siam Concerns Engine Damage Mileage Drop Government Clarification
नवभारत संपादकीय: गाड़ी का माइलेज घट रहा है और इंजन में आ रही खराबी? ई-20 पेट्रोल को लेकर SIAM ने जताई चिंता
- Written By: अनन्या तिवारी
Ethanol Blended Petrol : E20 पेट्रोल को लेकर वाहनों के इंजन खराब होने और माइलेज घटने की चिंताएं बढ़ी हैं। जानिए SIAM की चेतावनी, इथेनॉल से होने वाले नुकसान और इस पर सरकार की सफाई।

नवभारत संपादकीय (सोर्स-डिजाइन फोटो)
SIAM Letter On E20 Fuel Concerns: यद्यपि ऑटोमोबाइल कंपनियों के सबसे बड़े संगठन सियाम ने इथेनॉल के संबंध में पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय को लिखा अपना पत्र वापस ले लिया, लेकिन फिर भी सियाम ने जिन मुद्दों पर चिंता जताई थी, वह कायम है । ये मुद्दे हैं वाहनों के माइलेज में गिरावट, पुराने वाहनधारकों को परेशानी तथा सरकार के इथेनॉल संबंधी दावे और लोगों की शंका । सियाम ने विभिन्न मामलों की जांच की थी, जिनमें इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की वजह से गाड़ियों के इंजन व एग्जॉस्ट सिस्टम के महत्वपूर्ण पार्ट तेजी से खराब होने की बात कही गई थी ।
इथेनॉल की नमी से खतरा
क्लोराइड प्रदूषित इथेनॉल की नमी की वजह से वाहनों में खराबी आ रही है । नमी से पेट्रोल और इथेनॉल अलग-अलग हो जाते हैं । यदि इथेनॉल प्रदूषित है तो ई-20 के अनुकूल कही जाने वाली 2023 के बाद निर्मित कारों में भी बिगाड़ आ सकता है । सियाम (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाईल मैन्युफैक्चरर्स) के पत्र में बताया गया था कि ई-20 पेट्रोल में ज्यादा क्लोराइड व नमी मिलने की वजह से फ्यूल इंजेक्टर, फ्यूल पंप, एग्जॉस्ट गैस रिसर्कुलेशन वॉल्व तथा इंजन से जुड़े कई पार्ट तेजी से खराब हो रहे हैं । फील्ड टेस्ट में क्लोराइड के कारण जंग लगना तथा बिना वजह क्षरण (घिसावट) के मामले सामने आए हैं । वाहन में इंधन भरवाने के तुरंत बाद भी इंजन बंद होने की समस्या आ जाती है । क्योंकि इथेनॉल की खासियत है कि वह वातावरण से मॉइश्चर या नमी को खींचता है ।
संसद में सरकार का आश्वासन
इस संबंध में सरकार का कहना है कि जरूरत से ज्यादा बढ़ाकर चिंता पेश की जा रही है । 30 जुलाई को सरकार ने संसद में आश्वासन दिया कि ईंधन प्रणाली, इंजन के टिकाऊपन, ड्राइविंग, सामग्री अनुकूलता की सफलतापूर्वक जांच-पड़ताल और वैधता के बाद ई-20 के उपयोग को स्वीकृति दी गई । ई-20 के समर्थन में चाहे कितनी दलील दी जाएं, लेकिन पुराने वाहनों को इससे क्षति हो रही है और उन्हें दुरुस्ती के लिए ले जाना पड़ रहा है । माइलेज के मुद्दे पर दलील दी जाती है कि ई-20 के इस्तेमाल से यह सिर्फ 2-3 प्रतिशत घटता है और बहुत कुछ ड्राइविंग के तरीके पर भी निर्भर है ।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विषेश: 2030 तक भारत में 6G की दस्तक! लेकिन क्या 5G की सुस्त रफ्तार के बीच पूरा हो पाएगा यह सपना?
Navbharat Nishanebaaz: हर किसी के मन में प्रश्न, झूमकर क्यों आता है सावन ?
6 अगस्त का इतिहास : आज ही के दिन भारत में हुआ था पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म, जानिए खास कहानी
नवभारत संपादकीय: ब्रजभूषण को राहत, विनेश फोगाट ने कहा- इंसाफ की उम्मीद अब भी जिंदा
यह भी पढ़ें सरकार का विरोध राष्ट्रद्रोह नहीं, उमर अब्दुल्ला ने किया मोहन भागवत का समर्थन, बोले- छात्रों की आवाज सुनें
2000 सैम्पल्स की जांच रिपोर्ट
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इथेनॉल का लंबे समय तक प्रचार किया था, लेकिन अब वह कहते हैं कि ई-20 लागू करने का फैसला उनका अकेले का नहीं पूरी कैबिनेट का था । पेट्रोलियम मंत्री वह नहीं, बल्कि हरदीपसिंह पुरी हैं । क्लोराइड के मुद्दे पर सफाई देते हुए सरकार ने कहा कि पूरे देश से 2,000 सैम्पल लिए गए, लेकिन सिर्फ 2 मामलों में क्लोराइड की मौजूदगी मिली । इसके विपरीत शिकायत यह है कि क्लोराइड से जुड़े मामलों में बढ़ोतरी हुई है । सियाम ने ई-20 व ई-85 फ्यूल में क्लोराइड की सीमा 1 एमजी से कम रखने की सिफारिश की है ।
सरकार का दावा है कि यदि इथेनॉल का इस्तेमाल नहीं करते, तो पेट्रोल का दाम 125 रुपये प्रति लीटर से ऊपर चला जाता । इन बातों के बावजूद, जो लोग बगैर इथेनॉल मिश्रित शुद्ध पेट्रोल खरीदना चाहते हैं, उनके लिए वैसी सुविधा होनी चाहिए । शंका है कि क्या ई-20 का प्रयोजन पुराने वाहनों को कबाड़ बना देने के लिए है? पारदर्शिता के अभाव में बहस का दायरा बढ़ता ही जा रहा है ।
E20 petrol controversy siam concerns engine damage mileage drop government clarification
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: गाड़ी का माइलेज घट रहा है और इंजन में आ रही खराबी? ई-20 पेट्रोल को लेकर SIAM ने जताई चिंता
Aug 07, 2026 | 01:39 PMजन्माष्टमी की तारीख में बड़ा कन्फ्यूजन 4 या 5 सितंबर, जानें कब है निशीथ काल का दिव्य मुहूर्त
Aug 07, 2026 | 01:33 PMराज्यसभा में अमित शाह को लेकर जबरदस्त हंगामा, खरगे-रिजिजू में हुई तीखी बहस, सदन सोमवार तक के लिए स्थगित
Aug 07, 2026 | 01:32 PMहॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान की 20 सदस्यीय टीम का ऐलान, 19 अगस्त को भारत से होगी टक्कर
Aug 07, 2026 | 01:31 PMGadchiroli News: निर्माण के तीन साल में ध्वस्त हुआ कोठी-कोरणार पुल, सीएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट
Aug 07, 2026 | 01:31 PMRaksha Bandhan: डाक से डिजिटल तक, बदल गया राखी का अंदाज! ये 5 ट्रेंड बताते हैं कैसे बदला भाई-बहन का त्योहार
Aug 07, 2026 | 01:26 PMमिसिंग लिंक टनल में रात 1:30 बजे भीषण हादसा, चकनाचूर फॉर्च्यूनर देखकर उड़े होश! कारोबारी तुषार भूमकर की मौत
Aug 07, 2026 | 01:26 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














